नयागांव बैरियर, महाशिवरात्रि 2025 : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नीम करोली सेवा समिति द्वारा नीम करोली महाराज जी की कृपा से नयागांव बैरियर के पास दूध और फलों के लंगर सेवा आयोजित की गई। इस सेवा में बड़ी संख्या में प्रभु भक्तों ने भाग लिया और श्रद्धालुओं को सेवा प्रदान की।
नीम करोली महाराज जी एक महान संत और भक्तों के परम मार्गदर्शक थे, जिनका जीवन मानवता की सेवा और भक्ति में समर्पित रहा। उनका जन्म 1900 के आसपास उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में हुआ था। वे हनुमान जी के परम भक्त थे और उनकी शिक्षाओं में प्रेम, सेवा, और भक्ति का विशेष महत्व था। महाराज जी का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कैंची धाम में स्थित है, जो देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र स्थान बन चुका है। एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स जैसी हस्तियां भी उनके दर्शन और शिक्षाओं से प्रभावित रही हैं। नीम करोली बाबा जी की शिक्षाएँ सरल थीं—सभी से प्रेम करो, सेवा करो और भगवान का नाम जपो। उनके भक्त उन्हें दैवीय शक्ति का प्रतीक मानते हैं और उनकी कृपा को चमत्कारी मानते हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
इस आयोजन में श्री विनीत जोशी जी, एडवोकेट रमन सिंगला, एडवोकेट अनुराग जी, अनिल मंडल, त्रिभुवन बेलवाल, केशव तिवारी, नवीन तिवारी, बिशन दत्त भट्ट, त्रिलोचन तिवारी, ललित फुलारा, गोपाल तिवारी, जय फुलाला, विनोद शर्मा, लीलाधर तिवारी, लीलाधर कांडपाल, राजू कांडपाल, हरीश कांडपाल, प्रकाश कांडपाल, संदीप कांडपाल, जितेंद्र, हरि दत्त फुलारा, उमेश सलवासी, कमल डसीला, एडवोकेट रोहित, विनीत बेरवाल, नवीन बेरवाल, हेमंत फुलारा, नैनेश जोशी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सेवा में योगदान दिया।
नीम करोली महाराज जी की कृपा से आयोजित इस सेवा में सभी भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से सेवा की। समिति की ओर से यह कामना की गई कि बाबा जी की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।