भारतीय शेयर बाजारों में आज कारोबार के पहले ही दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 1700 अंक टूट गया, जो 16 जून के बाद सेंसेक्स में सबसे बड़ी गिरावट है।
निफ्टी भी 7800 के स्तर के नीचे लुढ़क गया। निफ्टी में करीब 500 अंको की गिरावट देखने को मिली।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयरो में तेज गिरावट देखने को मिली।
सबसे ज्यादा गिरावट गेल के शेयरों में हुई, जो करीब 8 पर्सेंट टूटा है। वहीं एक्सिस बैंक और वेदांता के शेयरों में 6 पर्सेंट की गिरावट हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले नकारात्मक संकेत शेयर बाजार में गिरावट के पीछे प्रमुख वजह है। जानकारों के मुताबिक, चीन के बाजार में सुस्ती की आशंका को देखते हुए विदेशी निवेशक उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं से अपना पैसा निकाल रहे हैं।
चीन की अर्थव्यवस्था की चिंताओं को भारतीय बाज़ारों में गिरावट की प्रमुख बजह माना जा रही है। बाज़ारों में आई भारी गिरावट से निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा का मुकसान हुआ है।