चंडीगढ़ ; 4 अक्टूबर ; आरके विक्रांत शर्मा : आज हिन्दू संघर्ष मोर्चा की बैठक में मोर्चा के संस्थापक सभी हिन्दू धार्मिक संघठनो के नेताओ ने बताया के मलेरकोटला गौहत्या कांड के मुजरिम पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है, संघर्ष मोर्चा ने पंजाब के सदभावना भरे माहोल को बनाये रखने के लिए आन्दोलन को दीपावली के बाद करने का फेंसला किया, दीपवाली से पहले गौहत्या और हिन्दुओ की दूसरी मांगो को लेकर हिन्दू संघर्ष मोर्चा के नेता मुख्यमंत्री पंजाब और पंजाब के आदरनीय संघ प्रमुख को मिलकर हिन्दू समाज की मांगो से अवगत करवाएँगे, क्यों के पंजाब सरकार ने हिन्दू संघर्ष मोर्चा के आन्दोलन से घबरा कर मुख्या मुजरिमो को गिरफ्तार कर लिया है और ऊपर से हिन्दुओ के प्रमुख त्यौहार दीपवाली के मद्देनजर इस आन्दोलन से व्यापारियों भाइयों का कोई नुक्सान ना हो अब दूसरी मांगो को लेकर दीपावली के बाद रणनीति बना कर आन्दोलन करंगे। हिन्दू संघर्ष मोर्चा की विजय को देखते हुए सरकार की शह पर कुछ हिन्दू संघठन इस मोर्चे को अपने निजी स्वार्थ की पूर्ती के लिए उपयोग करना चाहते है हम हिन्दू समाज से अपील करते है कृपया इनसे अलग रहे ताकि हिन्दू समाज की एकता को कोई ख़राब ना कर सके। हिन्दू संघर्ष मोर्चा के कार्यक्रम का एलान अधिकारिक रूप से इस मोर्चे के वरिष्ठ नेता भाई कीमती भगत जी ही कर सकते है और उन्ही को अधिकार है। इस मौके पर राष्ट्रवादी हिन्दू धार्मिक संघठनो के नेता जिनमे श्री कीमती भगत, शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता, लखविंदर सरीन, हिन्दू वेलफेयर बोर्ड के महंत रविकांत, बजरंग दल पंजाब के गुरपीत गोरा, हिन्द क्रांति दल के मनोज नन्हा, श्री हिन्दू न्याय पीठ के प्रवीण डांग उपस्थित थे।