साईं सेवा मण्डल द्वारा रविवार को कॉलोनी नंबर 4 में भाषण प्रतियोगीता “आओ यूपी बिहार को जाने” का आयोजन किया गया, जिसमें चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी डॉक्टर सुखचैन सिंह गिल , मुख्य अतिथि थे। सतिन्दर सिंह पार्षद ने बताया कि इस मौके पर प्रतियोगिता में 22 बच्चों ने भाग लिया जिन्होंने महान पुरुषो मंगल पांडेय ,चन्द्र शेखर आजाद ,राम मनोहर लोहिया, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, वीर कुंवर सिंह ,रानीk लक्ष्मी बाई ,रानी दुर्गावती, सतेन्द्र नारायण ,जय प्रकाश नारायण ,रामधारी सिंह दिनकर ,सम्राट अशोक पर भाषण दिए।
मुख्याथिति द्वारा बच्चों को सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि कॉलोनियों में बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रयास करना चाहिए। यहाँ बहुत से बच्चों शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसलिये यहाँ लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे नशो से भी युवाओ को दूर रखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस भी इसके लिए निरंतर प्रयास कर रही है। पार्षद सतिन्दर सिंह ने कहा कि यूपी बिहार के लोगो ने देश के लिए जब भी जरूरत पड़ी है तो अपनी जान निछावर की है परंतु मुगलों ओर अग्रजों की नीति के कारण यूपी बिहार के लोगो को शिक्षा से वंचित रहना पडा ओर वो गरीबी का मुख्य कारण बन गई। इस लिए हमें सबको शिक्षत करने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में कॉलोनी के सभी पार्टियों के नेता शामिल थे।