चंडीगढ़ 15 नवम्बर 2015 : चंडीगढ़ के सेक्टर 61 की बी जे पी रेजिडेंट एसोसिएशन ने रविवार को समान्नित समारोह का आयोजन किया जिसमे भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन को उपस्थित जनसमूह के समक्ष उनके द्वारा पार्टी को मजबूत करने के लिए किये गए सराहनीय कार्यों के लिए समान्नित किआ गया |
यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक रविंदर पठानिया ने प्रदान की | कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष दलीप कुमार रैना के नेर्तितव में हुआ जिसमे सेक्टर 61 और सेक्टर 52 के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया |
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने उपस्थित लोगों को संबोदित करते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्र की एन डी ऐ सरकार प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेर्तितव में देश के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है और मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में जो विभिन स्कीमों को गरीबों के लिए लागू किया वो अपने आप में हमारी पार्टी की विचारधारा को दर्शाता है | भाजपा ने कभी भी किसी जाति, समुदाय और धर्म का भेदभाव नहीं किया | हमारी पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है और इसी ध्येय को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है| इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ भाजपा ने भी चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलवाने में चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मिल कर विभिन्न मंचो पर एकसाथ काम किया और पूर्व में कांग्रेस पार्टी के दौरान रुके गए कार्यों को अतिशिग्र हल करवाने में भाजपा चंडीगढ़ के कार्यकर्तायों ने भी अहम भूमिका निभाई है जो कि सराहनीय है | इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने एसोसिएशन के पदाधिकारियो को विजय पताका भेंट कर उनका सम्मानित किया |