चंडीगढ़:02 अप्रैल ;—–भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा तीन अप्रैल से रेल रोको आन्दोलन शुरू कर रही है ! देश के आठ सूबे इस रेल रोको धरनों में शिरकत करेंगे! एम् एस स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए ये सब प्रपंच करना मजबूरी बन चुकी है ! यु पी ऐ सरकार कि उदासीनता अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है! सरकार ने किसानों कि और से आँखें बंद कर रखी हैं !
गेंहू पर प्रति कुंतल किसान पांच सौ रूपये की पुरजोर मांग कर रहे हैं ! किसान सरकार के अब किसी झांसे से दिल बहलाने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं !
पंजाब में चेयरमेन पंजाब इन्फोटेक हरजीत सिंह ग्रेवाल और सतवंत सिंह पुनिया राष्ट्रिय कार्यकारी सदस्य संगरूर और सुखमिंदर ग्रेवाल
रष्ट्रीय सचिव किसान मोर्चा व् रजनीश बेदी प्रदेश महासचिव बी जे पी किसान मोर्चा साहनेवाल में रोष मुजाहरे में बैठेंगे ! सुरजीत सिंह एस स्टेट जनरल सेक्रेटरी बी जे पी किसान मोर्चा
बठिंडा और निर्मल सिंह वल्लाह स्टेट वाइस प्रधान बी जे पी किसान मोर्चा अमृतसर में और कर्ण सिंह स्टेट प्रधान बे जे पी किसान मोर्चा जम्मू कश्मीर धरने पर कठुआ में बैठेंगे ! ये जानकारी विनीत जोशी भारतीय जनता पार्टी ने दी है !
हिमाचल प्रदेश में सुभाष शर्मा स्टेट जनरल सेक्रेटरी बी जे पी किसान मोर्चा उन में और राजेश स्टेट जनरल सेक्रेटरी बी जे पी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश काँगड़ा में धरने में बैठेंगे !
प्रेस की जारी इक विज्ञप्ति के जरिये भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नैशनल मीडिया इंचार्ज विनीत जोशी ने जानकारी दी कि किसान मोर्चा
नैशनल अध्यक्ष ॐ प्रकाश धनखड़ भिवानी में रेल रोको धरना कि स्टेज लगायेंगे !
विनीत जोशी के मुताबिक इक दिवसीय रेल रोको धरने गेंहू उत्पादक आठ प्रदेशों खास करके पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान और उतराखंड लगाये जायेंगे! धरने यु पी ऐ की कुम्भ करनी नींद तोड़ने के लिए लगाये जायेंगे! पंजाब सूबे में रेल रोको धरने अमृतसर बठिंडा संगरूर साहनेवाल और हरियाणा में अम्बाला पानीपत और भिवानी टोहाना व् फरीदाबाद में रेल रोकी जायेगी!