चंडीगढ़, 24 अक्तूबर: एक नवंबर को रोहतक में आयोजित सम्मान दिवस रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए इनेलो नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र जिले के गांव नरकातारी, जोगनाखेड़ा, दबखेड़ी, बलाही, बगथला, घमूरखेड़ी, हंसाला, सिंहपुरा और भिवानीखेड़ा में जनसभाओं को आयोजित करके लोगों से ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक नवंबर को रोहतक में आयोजित रैली में पहुंचने की अपील की। वहीं दूसरी ओर इनैलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक श्रीमती शीला भ्यान ने भी कुरुक्षेत्र में महिला प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करके इस रैली में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई। इसके साथ साथ युवा इनेलो के जिला प्रधान सुनील राणा ने अपनी टीम की बैठक करके अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को रोहतक की रैली में ले जाने की योजना को अंतिम रूप दिया। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा व पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने पंचकूला में एक बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोहतक पहुंचने का आह्वान किया। पंचकूला बैठक में प्रवीण आत्रेय, सीमा चौधरी, दिलबाग नैन, मान सिंह चरनियां, रविन्द्र बतौड़ व एस.पी अरोड़ा भी मौजूद थे।
अशोक अरोड़ा ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी। इस रैली के पश्चात हरियाणा की राजनीति में नया मोड़ आएगा और जो लोग यह कहते हैं कि इनेलो का वजूद खत्म हो चुका है, रैली में उमड़ा जनसैलाब ऐसे लोगों को करारा जवाब देगा। इस अवसर पर रणबीर सिंह बूरा, ओमप्रकाश हथीरा, सुरेंद्र सैनी, मा. केहर सिंह, बलविंद्र सिंह, धर्म सिंह के अलावा महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रधान सुरजीत कौर, बालेश राणा, कर्मजीत मिन्हास, गुरविंद्र कौर, वनीता मलिक, सर्वजीत, सुरजीतो देवी, राजदुलारी, सुनहेरी इत्यादि ने भी लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में रोहतक की रैली में पहुंचने का न्यौता दिया।
इधर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो नेता रामपाल माजरा ने आज कैथल हलके के गांव माघो, माणस, बुढ़ाखेड़ा, संगतपुरा, सिरटा, खुराना, नौच, बलवंती, भैणी, ग्योंग, खनौदा, धौंस, नैना, मुंदड़ी, शेरगढ़, देवीगढ़ गांवों का तूफानी दौरा कर ग्रामीणों को 1 नवम्बर की रैली का न्यौता दिया। श्री माजरा ने कहा कि झूठे व लोक लुभावने वायदे कर देश व प्रदेश में सरकार बनाने वाली भाजपा आज हर मोर्चे पर पूर्णरूप से असफल रही है। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा देश के प्रधानमंत्री विदेशों में जाकर पूंजीपतियों की बैठक तो ले रहे हैं परंतु हरियाणा में कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या करने वाले किसानों की कोई सुध नहीं ले रहा। आज समाज का प्रत्येक वर्ग युवा, महिला, कर्मचारी, मजदूर, डाक्टर, व्यापारी सरकार की गलत नीतियों की वजह से दु:खी व परेशान है व किसान व कमेरे की तो हालत बहुत दयनीय हो चुकी है। इसलिए अब जरूरी हो गया है कि रोहतक में प्रदेश की जनता की आवाज को जोरदार तरीके से बुलंद करे जिससे भाजपा सरकार के कान खोले जा सके। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, धर्मपाल छौत, युवा जिलाध्यक्ष बलराज नौच, चंद्रभान दयौरा, मा. प्रेम ग्योंग, जसमेर तितरम, अधिवक्ता हरदीप पाडला, सुखदेव सीवन, लालचंद जांगड़ा भी उपस्थित थे।
इनेलो के कर्मचारी प्रकोष्ठ की हिसार जिला कार्यकारिणी की एक बैठक शनिवार को प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष धारा सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के रोष के बारे में जानकारी सभी पदाधिकारियों ने दी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष धारा सिंह ने कहा कि प्रदेश की अनुभवहीन भाजपा सरकार व प्रशासन में तालमेल की कमी के कारण आज सरकार सभी क्षेत्रों में मात खा रही है। जनता परेशान है। सरकार सिर्फ फोटो खिंचवाने व बयानबाजी के साथ घोषणा करती है, लेकिन धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही। जनता की इस अनदेखी का जवाब इनेलो के कद्दावर नेता एक नवम्बर की सम्मान दिवस रैली में देंगे और सरकार की विफलताओं की पोल खोलने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रताप बूरा ने भी प्रांतीय अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि इस रैली में प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की ओर से कम से कम 50 गाडिय़ां अवश्य जाएंगी। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के जिला प्रधान महासचिव ईश्वर व महाबीर सिंह सहित काफी संख्या में प्रकोष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
उकलाना से इनेलो विधायक अनूप धानक ने इनेलो द्वारा आयोजित की जाने वाली सम्मान दिवस रैली को लेकर उकलाना हलके के सरहेड़ा, मतलोडा, कुंभा, हसनगढ़, बोबुआ, खरकड़ा, गैबीपुर, कल्लरभैणी, लितानी, प्रभुवाला, बुढ़ाखेड़ा व नया गांव आदि गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया और लोगों को रैली में पहुंचने का न्यौता दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 1 नवम्बर की सम्मान दिवस रैली में रोहतक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें और जननायक चौ. देवीलाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की भाजपा सरकार से पूरी तरह से दुखी हो चुकी है और सरकार किसानों, मजदूरों व अन्य गरीब वर्ग के लोगों के लिए कोई भी योजना बनाकर लागु करने में सफल नहीं रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। इस मौके पर हलकाध्यक्ष रणधीर पूनिया, होशियार ङ्क्षसह बिठमड़ा, कै. छज्जु राम, सुनील बुरा, कृष्ण कुंडू, संदीप, राकेश, अमित, रामबिलास सहित अनेक इनैलो कार्यकर्ता मौजूद थे।