• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 22, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
  • Article
  • Haryana
  • Punjab
  • Chandigarh
  • Uttarakhand
  • Education
  • Sports
  • Health
  • World
  • Agriculture
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
  • Article
  • Haryana
  • Punjab
  • Chandigarh
  • Uttarakhand
  • Education
  • Sports
  • Health
  • World
  • Agriculture
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Headline

रानी नहीं, मां अहिल्या थीं वे: मातृत्व, शौर्य और सुधार की अनूठी मिसाल

admin by admin
May 30, 2025
in Headline
0
Devi Ahilya Bai Holkar

Devi Ahilya Bai Holkar

0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डॉ मनीषा शर्मा : सत्ता के कठोर नियमों और सामाजिक रुढ़ियों को तोड़कर अगर किसी ने शासन को ममता के साथ चलाया तो वह थीं रानी अहिल्याबाई होल्कर। आज जब भी महिला सशक्तिकरण, विधवा अधिकार, शिक्षा और सामाजिक न्याय की बात होती है, तो इतिहास के पन्नों से एक नाम उभरकर सामने आता है—देवी अहिल्या, जिनके कार्य आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि एक संवेदनशील समाज सुधारक और मातृत्व से परिपूर्ण व्यक्तित्व भी थीं। चौंडी गांव (महाराष्ट्र) से निकलकर महेश्वर के किले तक का उनका सफर एक स्त्री की उस संघर्षगाथा की कहानी है, जिसमें व्यक्तिगत पीड़ा को ताक पर रखकर उन्होंने समाज और राज्य के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

READ ALSO

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में दिखा उत्साह, PM मोदी ने अन्नपूर्णा देवी के लेख की सराहना की

सियाचिन से समुद्र तक, सीमाओं से गांवों तक गूंजा योग का संदेश

विधवाओं की पहली संरक्षक

जब विधवाओं को समाज में उपेक्षित और संपत्तिहीन समझा जाता था, तब अहिल्याबाई ने न केवल विधवा पेंशन की शुरुआत की, बल्कि पति की संपत्ति पर विधवा का अधिकार सुनिश्चित कराया। उन्होंने सती प्रथा का विरोध किया, महिलाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए पहल की और पहली बार महिला सेना का गठन किया, जो किसी भी भारतीय महिला शासक द्वारा लिया गया अभूतपूर्व निर्णय था।

धर्म और न्याय की त्रिवेणी

पाखंडी धर्माचार्यों के विरोध और पुरुषप्रधान समाज की रुढ़ियों से टकराकर रानी ने महिला शिक्षा को आगे बढ़ाया और धार्मिक निर्णयों में तार्किक सोच को स्थापित किया। उनका शासन कानून के साथ करुणा और न्याय का संगम था। उन्होंने घाटों, मंदिरों, धर्मशालाओं का निर्माण कराया, लेकिन सामाजिक सुधार को केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रखा।

युद्ध में शांति की पक्षधर

रानी अहिल्या ने कई बार युद्धों को चतुराई और संवाद से टालने का प्रयास किया। जब पेशवा राघोबा ने मालवा पर चढ़ाई का इरादा किया, तो रानी ने एक ऐतिहासिक पत्र लिखकर न केवल उनका मन बदला बल्कि एक अनावश्यक युद्ध को टाल दिया। उस पत्र में लिखा था, “अगर आप युद्ध करेंगे तो या तो एक विधवा को हराएंगे या उससे हार जाएंगे — दोनों ही हालात पेशवाई की प्रतिष्ठा के लिए नुकसानदेह होंगे।”

फिर भी, जब जरूरत पड़ी तो उन्होंने महिला सेना के साथ युद्धभूमि में उतरने से संकोच नहीं किया। लखेरी, मंदसौर और पानीपत के युद्धों में उन्होंने मराठा सेना का नेतृत्व कर वीरता का परिचय दिया।

सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि

रानी अहिल्या ने माहेश्वरी साड़ी उद्योग को स्थापित किया, जो आज भी सैकड़ों महिलाओं की आजीविका का स्रोत है। उनके द्वारा बनवाए गए मंदिर, घाट और धर्मशालाएं भारत के कोने-कोने में आज भी उनकी सांस्कृतिक दूरदृष्टि की गवाही देते हैं।

मातृत्व का प्रतिमान

राजगद्दी को शिवलिंग को समर्पित कर उन्होंने स्वयं कभी उस पर नहीं बैठा—यह उनकी त्याग की भावना और आध्यात्मिक दृष्टि का प्रतीक था। उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया और मातृत्व को राज्य के प्रति अपनी निष्ठा में परिवर्तित कर दिया।

आज भी जीवंत है उनकी विरासत

आज जब महेश्वर का किला चांदनी में नहाता है और मां नर्मदा की लहरें उसकी दीवारों से टकराती हैं, तो वह न केवल इतिहास का गवाह बनता है, बल्कि मां अहिल्या के करुणामय नेतृत्व और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। शायद यही कारण है कि 45 डिग्री तापमान में भी लोग इस तट पर आकर मानसिक शांति का अनुभव करते हैं।

अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज भी हमें सिखाता है कि एक मां, शासक, सुधारक और योद्धा में कोई भेद नहीं होता — सब एक ही रूप हैं जब उनमें सेवा, साहस और ममता समाहित हो।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में दिखा उत्साह, PM मोदी ने अन्नपूर्णा देवी के लेख की सराहना की
Headline

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में दिखा उत्साह, PM मोदी ने अन्नपूर्णा देवी के लेख की सराहना की

June 22, 2025
सियाचिन से समुद्र तक, सीमाओं से गांवों तक गूंजा योग का संदेश
Headline

सियाचिन से समुद्र तक, सीमाओं से गांवों तक गूंजा योग का संदेश

June 22, 2025
ईरान पर अमेरिका का एयरस्ट्राइक: ट्रंप बोले– ‘न्यूक्लियर खतरे को हमेशा के लिए खत्म करना था लक्ष्य’
Headline

ईरान पर अमेरिका का एयरस्ट्राइक: ट्रंप बोले– ‘न्यूक्लियर खतरे को हमेशा के लिए खत्म करना था लक्ष्य’

June 22, 2025
तरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) की रिपोर्ट: दशक के अंत तक वैश्विक तेल मांग में वृद्धि जारी रहेगी, चीन में 2027 तक पहुंचेगी चरम पर
Headline

तरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) की रिपोर्ट: दशक के अंत तक वैश्विक तेल मांग में वृद्धि जारी रहेगी, चीन में 2027 तक पहुंचेगी चरम पर

June 17, 2025
PM and the President of Cyprus, Mr. Nikos Christodoulides
Headline

Prime Minister Modi Holds Bilateral Talks with President of Cyprus; Nations Sign Strategic Agreements and Reaffirm Deep Ties

June 17, 2025
भारतीय तटरक्षक बल के लिए ‘अचल’ जहाज लॉन्च, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
Defence

भारतीय तटरक्षक बल के लिए ‘अचल’ जहाज लॉन्च, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

June 17, 2025
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024
“औषधीय मशरूम की दुनिया -स्वास्थ्य लाभों का खजाना”

“औषधीय मशरूम की दुनिया -स्वास्थ्य लाभों का खजाना”

December 6, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
Donald Trump says he will meet with Indian Prime Minister Narendra Modi

Donald Trump says he will meet with Indian Prime Minister Narendra Modi

0
University of Melbourne has opened a centre in Delhi

University of Melbourne has opened a centre in Delhi

0
लेबनान में एक साथ एक हजार से ज्यादा पेजर्स में हुआ धमाका

लेबनान में एक साथ एक हजार से ज्यादा पेजर्स में हुआ धमाका

0
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

0
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में दिखा उत्साह, PM मोदी ने अन्नपूर्णा देवी के लेख की सराहना की

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में दिखा उत्साह, PM मोदी ने अन्नपूर्णा देवी के लेख की सराहना की

June 22, 2025
सियाचिन से समुद्र तक, सीमाओं से गांवों तक गूंजा योग का संदेश

सियाचिन से समुद्र तक, सीमाओं से गांवों तक गूंजा योग का संदेश

June 22, 2025
ईरान पर अमेरिका का एयरस्ट्राइक: ट्रंप बोले– ‘न्यूक्लियर खतरे को हमेशा के लिए खत्म करना था लक्ष्य’

ईरान पर अमेरिका का एयरस्ट्राइक: ट्रंप बोले– ‘न्यूक्लियर खतरे को हमेशा के लिए खत्म करना था लक्ष्य’

June 22, 2025
‘Creative Childhood’ Workshop Ends on a Colourful and Joyous Note at Open Hand Art Studios

‘Creative Childhood’ Workshop Ends on a Colourful and Joyous Note at Open Hand Art Studios

June 21, 2025

Recent News

© 2006 TheIndiaPost - Bharat Ki Awaz TheIndiaPost.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Headline
  • Haryana
  • Health
  • Education
  • Article
  • Punjab
  • Chandigarh
  • Agriculture

© 2006 TheIndiaPost - Bharat Ki Awaz TheIndiaPost.

%d