Sunday, April 12, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Headline

लेबनान में एक साथ एक हजार से ज्यादा पेजर्स में हुआ धमाका

admin by admin
September 18, 2024
in Headline
0
लेबनान में एक साथ एक हजार से ज्यादा पेजर्स में हुआ धमाका
343
SHARES
2.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लेबनान में मंगलवार को एक साथ एक हजार से ज्यादा पेजर्स में धमाका हुआ है। लेबनान पेजर विस्फोट दहल गया है। 17 सितंबर को हुए इन धमाकों में अब तक 11 लोगों की जान चली गई। आतंकी समूह हिजबुल्लाह के गुर्गों के हजारों पेजर एक साथ फट गए। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य मीडिया को बताया कि इन धमाकों में कम से कम 11 लोग मारे गए और 2,700 से अधिक घायल हुए। लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने इसे दुश्मनों की तरफ से हुआ एक ऐसा घटना करार दिया, जो पहले कभी नहीं हुआ था। पूरे लेबनान में लगभग एक ही समय में “हाथ में रखे पेजर में विस्फोट” हुआ और हिजबुल्ला के कई लड़ाके जख्मी हो गए।

हिजबुल्लाह ने इजराइल को दोषी ठहराया

READ ALSO

Indian Railways Boosts Digital Infrastructure with AI Surveillance, Real-Time Systems in 2025-26

Ayush Ministry Launches 75-Day Countdown to International Day of Yoga 2026; 5,000 Perform Trikonasana in Record Event

लेबनान के समाचार पत्र एल’ओरिएंट टुडे के अनुसार, अधिकतर पेजर विस्फोट बेरूत के दहिह, दक्षिणी लेबनान के टायर, नबातिह और मरजायून और बेका में हुए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, 2,750 लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें 200 की हालत गंभीर है। घायलों में हिजबुल्लाह के लड़ाके और चिकित्सक शामिल हैं। बताया गया है कि यह धमाके दोपहर 3:45 बजे के बाद से एक घंटे तक लगातार होते रहे। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, कुछ विस्फोट सुपर मार्केट जैसे अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी हुए।

ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी भी घायल

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस घटना में लेबनान में ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी भी घायल हुए हैं। आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह ने पेजर विस्फोट के लिए इजराइल को दोषी ठहराया है। उल्लेखनीय है कुछ महीने पहले ही हिजबुल्लाह नेता हसन नसरुल्ला ने अपने लड़ाकों से स्मार्टफोन का इस्तेमाल न करने की अपील की थी। नसरुल्ला का कहना था कि इजराइल के पास स्मार्टफोन को हैक करने या उसमें से जानकारी निकालने की तकनीक है। समझा जा रहा है कि इस वजह से ही हिजबुल्लाह ने संचार माध्यम को बेहतर बनाने के लिए स्मार्टफोन की जगह पेजर का सहारा लिया। और यही पेजर अनेक निर्दोषों की जान के दुश्मन बन गए।

ताइवान के हैं पेजर

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, अमेरिकी और अन्य अधिकारियों के अनुसार, हिजबुल्लाह ने ताइवान की एक कंपनी से पेजर और बीपर्स मंगवाए थे। उनमें बहुत कम मात्रा में विस्फोटक लगाया गया। इन अधिकारियों के अनुसार, इजराइल ने मंगलवार को लेबनान में आयात किए गए ताइवान निर्मित पेजर के एक नए बैच के भीतर विस्फोटक सामग्री छुपाकर हिजबुल्लाह के खिलाफ अपना अभियान चलाया।

लेबनान पहुंचने से पहले इनमें की गई छेड़छाड़

कुछ अधिकारियों के अनुसार, हिजबुल्लाह ने ताइवान में गोल्ड अपोलो से जो पेजर मंगवाए, उनके लेबनान पहुंचने से पहले ही उनमें छेड़छाड़ की गई। अधिकांश पेजर कंपनी के एपी924 मॉडल के थे। इस शिपमेंट में तीन अन्य गोल्ड अपोलो मॉडल भी शामिल थे। दो अधिकारियों का दावा है कि प्रत्येक पेजर में बैटरी के बगल में एक से दो औंस जितना विस्फोटक पदार्थ लगाया गया। एक स्विच भी लगाया गया, जिसे विस्फोट करने के लिए दूर से चालू किया जा सकता था।

ऐसे अभियानों के विशेषज्ञ दो अधिकारियों ने कहा कि लेबनान में दोपहर 3:30 बजे पेजर में एक संदेश आया। समझा गया कि यह संदेश हिजबुल्लाह नेतृत्व का है। मगर इस संदेश ने विस्फोटकों को सक्रिय कर दिया और इसके बाद हुए धमाकों से दुनिया दहल गई।

हमास का साथ दे रहा है हिजबुल्लाह

फिलहाल इस घटनाक्रम पर इजराइली सेना ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार किया है। उल्लेखनीय है कि हमास ने पिछले साल अक्टूबर में इजराइल पर हमला किया था। इसके बाद गाजा में युद्ध शुरू हो गया। इस युद्ध में हिजबुल्लाह ने अपने सहयोगी हमास के समर्थन में इजराइल के खिलाफ हमले किए। 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
Tags: Lebanon Pager Blast

Related Posts

Rishikesh-Karnaprayag Railway Line: Progress and Future Prospects
Headline

Indian Railways Boosts Digital Infrastructure with AI Surveillance, Real-Time Systems in 2025-26

April 7, 2026
Healthcare workers unite for ‘Yoga for One Earth, One Health’ on June 21st
Headline

Ayush Ministry Launches 75-Day Countdown to International Day of Yoga 2026; 5,000 Perform Trikonasana in Record Event

April 7, 2026
ECONOMIC & NUCLEAR FALLOUT: Ras Tanura Refinery Hit as Energy Markets Brace for Shock
Headline

West Asia on Edge as Israel-Iran Conflict Escalates; US Enters War Theatre, Oil Prices Surge

April 7, 2026
We saw how the Congress government in Karnataka put the Ganesh idol in a police van : Modi
Headline

कूच बिहार में पीएम मोदी का TMC पर हमला, बोले—चुनाव के बाद पापों का होगा हिसाब

April 6, 2026
गैस खपत घटाने की तैयारी में केंद्र, इंडक्शन कुकिंग को बढ़ावा देने की योजना
Headline

गैस खपत घटाने की तैयारी में केंद्र, इंडक्शन कुकिंग को बढ़ावा देने की योजना

April 4, 2026
Iran Claims to ‘SHOOT DOWN’ US Black Hawk During DRAMATIC F-15 Pilot Rescue Operation
Headline

Iran Claims to ‘SHOOT DOWN’ US Black Hawk During DRAMATIC F-15 Pilot Rescue Operation

April 4, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 17, 2025
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

अब न रहे कोई भ्रम-पपीते की खेती के लिए तैयार करें खुद को पूरी जानकारी संग!

अब न रहे कोई भ्रम-पपीते की खेती के लिए तैयार करें खुद को पूरी जानकारी संग!

April 25, 2025
Union Home Minister Amit Shah Reviews Implementation of New Criminal Laws in North-East

Union Home Minister Amit Shah Reviews Implementation of New Criminal Laws in North-East

March 17, 2025
भारत के उज्जवल भविष्य की नींव का पत्त्थर है टॉपर-प्रतिभाएं- ओमप्रकाश बेरी

भारत के उज्जवल भविष्य की नींव का पत्त्थर है टॉपर-प्रतिभाएं- ओमप्रकाश बेरी

May 30, 2025
Major Heroin Seizure in Punjab: Two Arrested in Cross-Border Smuggling Bust

Major Heroin Seizure in Punjab: Two Arrested in Cross-Border Smuggling Bust

October 27, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • Indian Railways Boosts Digital Infrastructure with AI Surveillance, Real-Time Systems in 2025-26
  • ABVP Urges Panjab University to Set Up Additional Law Entrance Exam Centres
  • Ayush Ministry Launches 75-Day Countdown to International Day of Yoga 2026; 5,000 Perform Trikonasana in Record Event
  • West Asia on Edge as Israel-Iran Conflict Escalates; US Enters War Theatre, Oil Prices Surge

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Sample Page

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d