Thursday, April 30, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Article

दुष्प्रचार के शिकार वीर सावरकर

admin by admin
May 1, 2025
in Article
0
दुष्प्रचार के शिकार वीर सावरकर
345
SHARES
2.7k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बलबीर पुंज : पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंचने के कारण एक महत्वपूर्ण खबर दबकर रह गई। बीते 25 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय ने कांग्रेस के शीर्ष नेता और वर्तमान लोकसभा में नेता-प्रतिपक्ष राहुल गांधी को स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर पर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर आईना दिखा दिया। यह ठीक है कि न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायाधीश मनमोहन की खंडपीठ ने राहुल पर आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी, परंतु उन्होंने सख्त लहजे में आगाह करते हुए कहा कि अगर राहुल ने फिर इस तरह का बयान दिया, तो वह इसका स्वतः संज्ञान लेंगे।

मामला नवंबर 2022 से जुड़ा है, जिसमें राहुल ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान वीर सावरकर को अंग्रेजों का ‘एजेंट’ होने का आरोप लगाया था। इस इल्ज़ाम को साबित करने के लिए उन्होंने सावरकर द्वारा लेखबद्ध एक चिट्ठी पेश की, जिसमें आखिर में लिखा था— “…मैं आपका बहुत आज्ञाकारी सेवक बना रहूंगा।” इसे आधार बनाकर अक्सर आरोप लगाया जाता है कि सावरकर ने अंग्रेजी हुकूमत का साथ दिया। क्या वाकई ऐसा है? क्या ये उस वक्त के आधिकारिक पत्राचारों में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाला एक पारंपरिक अभिवादन नहीं था? क्या इस आधार पर किसी को गद्दार या देशद्रोही कहना उचित है?

READ ALSO

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा

छत्रपति शिवाजी महाराज: हिंदू समाज की रक्षा और हिंदवी स्वराज्य का उद्देश्य

मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश दत्ता ने राहुल गांधी के वकील और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी से पूछा, “क्या आपके मुवक्किल को पता है कि महात्मा गांधी ने भी वॉयसराय को संबोधित करते हुए ‘आपका वफादार सेवक’ शब्द का इस्तेमाल किया था? क्या आपके मुवक्किल को पता है कि उनकी दादी (इंदिरा गांधी) ने, जब वह प्रधानमंत्री थीं, तब भी उस सज्जन (सावरकर) स्वतंत्रता सेनानी की प्रशंसा करते हुए एक पत्र भेजा था?” न्यायाधीश दत्ता ने आगे कहा, “कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी ब्रिटिश काल में मुख्य न्यायाधीश को ‘आपका सेवक’ कहकर संबोधित करते थे…।” खंडपीठ के अनुसार, “स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपार बलिदान दिया हैं। उनके योगदान को कमतर आंकने या गलत तरीके से पेश करने वाले बयानों से समाज में गलत संदेश जाता है। राहुल गांधी जैसे जिम्मेदार नेता को अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए।”

यहां अदालत गांधीजी के जिन पत्रों का उल्लेख कर रही है, उनमें से एक उन्होंने 22 जून 1920 को वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड को लिखा था। इसमें उन्होंने स्वयं को “ब्रिटिश साम्राज्य का वफादार शुभचिंतक” कहा था। खिलाफत आंदोलन के दौरान भी उन्होंने अपने पत्र में “ब्रिटिश हुकूमत के प्रति वफादारी” का उल्लेख किया था। यह केवल गांधीजी या वीर सावरकर तक सीमित नहीं है। संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर ने भी 1930 से 1941 के बीच बॉम्बे के तत्कालीन गवर्नर को लिखे पत्रों के आखिर में ऐसे ही शब्दों का उपयोग किया था। इस प्रकार के ढेरों अकाट्य प्रमाण है। फिर सवाल उठता है— क्या अपने पत्रों के अंत की इस प्रकार भाषा लिखने पर आज़ादी की लड़ाई में गांधीजी और डॉ.अंबेडकर की भूमिका पर संदेह किया जा सकता है?

सच तो यह है कि गांधीजी, पं.नेहरू, सरदार पटेल, नेताजी बोस, वीर सावरकर, डॉ. बलिराम केशव हेडगेवार, भगत सिंह सरीखे तमाम क्रांतिकारी अथक परिश्रम और त्याग करके ब्रितानी राज से भारत को मुक्त कराने के लिए संघर्ष करते हुए तब कठिनाइयां झेल रहे थे। ये सभी महान स्वतंत्रता सेनानी थे, लेकिन भगवान नहीं थे और न ही एक जैसे थे। उनके विचार, नजरिए और आज़ादी पाने के तरीके अलग-अलग रहे। कई बार उन्होंने हालात का गलत अंदाज़ा लगाया। जब हम इतिहास को समझने की कोशिश करते हैं, तो हमें उस समय की स्थिति और परिदृश्य का भी संज्ञान लेना चाहिए।

बहुत से समकालीन सावरकर से अलग विचार रखते थे। लेकिन वे उनके त्याग, समर्पण और देशप्रेम के प्रशंसक भी थे। 1927 में अंबेडकर ने बॉम्बे काउंसिल में एक प्रस्ताव रखा, जिसमें सावरकर की रिहाई की मांग की गई। ‘बॉम्बे क्रॉनिकल’ अखबार ने सावरकर की रिहाई का इस्तकबाल करते हुए लिखा था— “सावरकर आधुनिक पीढ़ी के लिए लगभग एक दंतकथा की भांति हैं। उनका जीवन एक रोमांचक कथा के समान प्रतीत होता है… भारत में ऐसा कोई सच्चा राष्ट्रवादी नहीं होगा, जिसे आज प्रसन्नता न हो।” रिहाई के बाद सावरकर ने रत्नागिरी में एक कांग्रेस कार्यक्रम में अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया। कांग्रेसी इकाई सहित कई संगठनों ने सावरकर का स्वागत किया। उन्हें लेकर तब आज़ाद मैदान से गिरगांव तक एक विशाल जुलूस निकाला गया। मानवेंद्रनाथ राय, जो उस समय युवा कांग्रेसी थे और बाद में एक प्रमुख कम्युनिस्ट विचारक बने— वे भी विद्यालय जीवन से सावरकर को नायक मानते रहे थे।

जब 1966 में वीर सावरकर का निधन हुआ, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें “साहस और देशभक्ति का पर्याय” बताया। यही नहीं, 30 मई 1980 को वीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के सचिव पंडित बाखले को एक पत्र लेखते हुए प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लिखा था— “वीर सावरकर की ब्रिटिश सरकार के प्रति साहसिक अवज्ञा स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अपना विशेष स्थान रखती है। इस महान भारतीय पुत्र की जन्म शताब्दी समारोह की सफलता की मैं कामना करती हूं।”

सावरकर अत्यधिक यथार्थवादी थे और गांधीजी-पं.नेहरू की भांति हिंदू-मुस्लिम एकता की कोई आदर्शवादी कल्पना नहीं रखते थे। वे अपने समय से आगे थे और समझ चुके थे कि मुस्लिम लीग, वामपंथी और अंग्रेज का गुट मिलकर देश को मजहबी बुनियाद पर तोड़ने की साजिश कर रहा था। कांग्रेस तब हिंदू-मुस्लिम भाईचारे में भरोसा रखती थी। परंतु सावरकर ‘अखंड भारत’ के समर्थक थे और हिंदुओं को मजहबी दंगों और तक्सीम के लिए तैयार कर रहे थे। डॉ.अंबेडकर भी उन चंद गैर-मुस्लिम नेताओं में थे, जिन्होंने इस्लाम के नाम पर भारत के विभाजन की अनिवार्यता को पहले ही भांप लिया था।

राहुल रूपी स्वयंभू सेकुलरवादियों का राजनीतिक नैरेटिव, जिसमें वे भाजपा-संघ की मुखर आलोचना करते हैं— तब उनकी भाषा वामपंथियों की तरह हो जाती है। सावरकर पर जो आरोप लगाए जाते हैं, वो असल में वामपंथी नजरिए से पैदा हुए हैं, ना कि उस कांग्रेस से, जो आजादी की लड़ाई का नेतृत्व कर रही थी।

स्तंभकार ‘ट्रिस्ट विद अयोध्या: डिकॉलोनाइजेशन ऑफ इंडिया’ और ‘नैरेटिव का मायाजाल’ पुस्तक के लेखक है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related Posts

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा
Article

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा

March 5, 2026
छत्रपति शिवाजी महाराज: हिंदू समाज की रक्षा और हिंदवी स्वराज्य का उद्देश्य
Article

छत्रपति शिवाजी महाराज: हिंदू समाज की रक्षा और हिंदवी स्वराज्य का उद्देश्य

March 5, 2026
केवल रंगों का नहीं, आध्यात्मिक शुद्धि का पर्व है होली: जानें ‘धूलिवंदन’ का महत्त्व, शास्त्रीय आधार और सनातन संस्था के सुझाव
Article

केवल रंगों का नहीं, आध्यात्मिक शुद्धि का पर्व है होली: जानें ‘धूलिवंदन’ का महत्त्व, शास्त्रीय आधार और सनातन संस्था के सुझाव

March 2, 2026
कुमाऊं की पारंपरिक होली: देव आराधना, ‘थान’ परंपरा और ‘स्वांग’ का अनूठा संगम; नई पीढ़ी भी संजो रही है लोक संस्कृति
Article

कुमाऊं की पारंपरिक होली: देव आराधना, ‘थान’ परंपरा और ‘स्वांग’ का अनूठा संगम; नई पीढ़ी भी संजो रही है लोक संस्कृति

February 24, 2026
‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ में प्रशांत पोळ ने बताया देश के आत्मबोध की यात्रा का इतिहास
Article

‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ में प्रशांत पोळ ने बताया देश के आत्मबोध की यात्रा का इतिहास

February 14, 2026
महाराणा प्रताप: वह वीर योद्धा जिससे अकबर भी डरता था, जिन्होंने अधीनता को ठुकरा दिया
Article

महाराणा प्रताप: वह वीर योद्धा जिससे अकबर भी डरता था, जिन्होंने अधीनता को ठुकरा दिया

January 19, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 17, 2025
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

MeitY Issues Advisory to Social Media Platforms on Curbing Hoax Bomb Threats Amid Airline Operations

MeitY Issues Advisory to Social Media Platforms on Curbing Hoax Bomb Threats Amid Airline Operations

October 27, 2024
भारत आत्मनिर्भरता के साथ हथियारों के निर्यात में अग्रणी, आर्मेनिया बना सबसे बड़ा खरीदार

भारत आत्मनिर्भरता के साथ हथियारों के निर्यात में अग्रणी, आर्मेनिया बना सबसे बड़ा खरीदार

September 25, 2024
PGI Chandigarh makes history with three successful cervical spine disc replacements in one week

PGI Chandigarh makes history with three successful cervical spine disc replacements in one week

November 4, 2024
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बड़ी सफलता: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में 100 से अधिक आतंकियों को किया ढेर

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बड़ी सफलता: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में 100 से अधिक आतंकियों को किया ढेर

May 12, 2025

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • Medical Experts Warn of Rising Liver Damage in Indian Youth Linked to Excessive Energy Drink Consumption
  • नमाज वाले बयान पर नमिता थापर को, स्वामी केश्वनंद महाराज ने याद दिलाया हिंदू धर्म का वैज्ञानिक महत्व
  • NDMC Schools Achieve Historic 100% Pass Rate in Class X Board Exams
  • India Shifts Focus to Holistic Healthcare to Combat Rising Burden of Non-Communicable Diseases

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Sample Page

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d