चंडीगढ़ में रविवार देर रात लोगों ने आसमान में दुर्लभ खगोलीय नजारा देखा। रात 10 बजकर 18 मिनट पर चंद्रग्रहण अपने चरम पर दिखाई दिया। कई लोग अपने घरों की छतों और खुले मैदानों में इकट्ठा होकर इस खगोलीय घटना का साक्षी बने।
खगोलविदों के अनुसार यह चंद्रग्रहण वैज्ञानिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं, धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्रग्रहण के दौरान पूजा-पाठ, भोजन और यात्रा से परहेज करने की परंपरा भी रही है।
शहर के कई इलाकों से लोग कैमरे और मोबाइल फोन लेकर चंद्रग्रहण को कैद करने में जुटे रहे। बच्चों और युवाओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।














