Sunday, September 27, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home BJP

भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सेक्टर-17 प्लाजा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा

The India Post by The India Post
August 11, 2026
in BJP, Headline
Reading Time: 1 min read
0
भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सेक्टर-17 प्लाजा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा
323
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

वार्ड नंबर 14 से पार्षद टिकट के लिए दीपक उनियाल ने पेश की दावेदारी

25 सितंबर को देशभर में एक साथ होगा राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन, एक करोड़ से अधिक सहभागियों का लक्ष्य

चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा शुक्रवार को सेक्टर-17 प्लाजा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में भाजपा के सभी छह जिलों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं एक हजार से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष लगाए, जबकि देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा सेक्टर-17 प्लाजा राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष दविंदर बबला, इंदिरा सिंह, नरेश पांचाल, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, शक्ति प्रकाश देवशाली, मीडिया प्रभारी रवि रावत, मेयर सौरभ जोशी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

शहीदों के बलिदान को किया नमन

प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज देशवासी जिस स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं, वह वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा ने उन सभी अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण करने का भी दिन है। शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

संजय टंडन ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को किया मजबूत

प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है तथा यह यात्रा ‘राष्ट्र प्रथम’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी जिलों, मंडलों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी भागीदारी ने इस यात्रा को वास्तव में जन-जन की तिरंगा यात्रा बना दिया।

देशभक्ति गीतों, राष्ट्रभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों के बीच संपन्न हुई यह यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सर्वोपरि रखने के संकल्प के साथ संपन्न हुई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Tags: BJP ChandigarhBJP Chandigarh UnitChandigarh NewsIndependence DayJatinder Pal MalhotraPatriotismRamveer BhattiSanjay TandonSector 17 Plaza ChandigarhTiranga YatraTricolor Rally

Related Posts

वार्ड नंबर 14 से पार्षद टिकट के लिए दीपक उनियाल ने पेश की दावेदारी
BJP

वार्ड नंबर 14 से पार्षद टिकट के लिए दीपक उनियाल ने पेश की दावेदारी

September 24, 2026
25 सितंबर को देशभर में एक साथ होगा राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन, एक करोड़ से अधिक सहभागियों का लक्ष्य
Headline

25 सितंबर को देशभर में एक साथ होगा राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन, एक करोड़ से अधिक सहभागियों का लक्ष्य

September 23, 2026
UPI यूजर्स के लिए रहेगा पूरी तरह मुफ्त, ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यापारी भुगतान पर ही लगेगा MDR
Headline

UPI यूजर्स के लिए रहेगा पूरी तरह मुफ्त, ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यापारी भुगतान पर ही लगेगा MDR

September 16, 2026
भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ: पोखरण में ड्रोन, स्वार्म टेक्नोलॉजी और ‘वायु उत्तम’ का प्रदर्शन
Defence

भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ: पोखरण में ड्रोन, स्वार्म टेक्नोलॉजी और ‘वायु उत्तम’ का प्रदर्शन

September 15, 2026
PM Modi Visits Union Minister Piyush Goyal’s Residence for Ganpati Darshan
Headline

PM Modi Visits Union Minister Piyush Goyal’s Residence for Ganpati Darshan

September 14, 2026
Former Akali Minister and Badal Aide Major Bhupinder Singh Dhillon Joins BJP
Headline

Former Akali Minister and Badal Aide Major Bhupinder Singh Dhillon Joins BJP

September 14, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 15, 2025
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

नीम करोली सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर लंगर सेवा

नीम करोली सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर लंगर सेवा

February 28, 2025
राष्ट्रीय गणित दिवस: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन

राष्ट्रीय गणित दिवस: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन

December 22, 2025
Education Ministry Invites Online Applications for National Teachers Awards 2026

Education Ministry Invites Online Applications for National Teachers Awards 2026

June 27, 2026
Global PGI Alumni Summit 2024: Witnessed Bonhomie & Reunion of Generations of Excellence

Global PGI Alumni Summit 2024: Witnessed Bonhomie & Reunion of Generations of Excellence

October 29, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • PM मोदी ने ‘भजन क्लबिंग’ में लिया हिस्सा, युवाओं संग भक्ति और संगीत में हुए शामिल
  • वार्ड नंबर 14 से पार्षद टिकट के लिए दीपक उनियाल ने पेश की दावेदारी
  • 25 सितंबर को देशभर में एक साथ होगा राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन, एक करोड़ से अधिक सहभागियों का लक्ष्य
  • UPI यूजर्स के लिए रहेगा पूरी तरह मुफ्त, ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यापारी भुगतान पर ही लगेगा MDR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d