Sunday, September 27, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home BJP

करनाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान

The India Post by The India Post
July 3, 2026
in BJP, Haryana
Reading Time: 1 min read
0
करनाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान
322
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

वार्ड नंबर 14 से पार्षद टिकट के लिए दीपक उनियाल ने पेश की दावेदारी

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने NTA NET परीक्षा में पाई सफलता

करनाल: भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के करनाल आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत यात्रा की शुरुआत घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से हुई और करनाल शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया गया।

रेलवे रोड पर जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर एवं जिला टीम ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद नमस्ते चौक पर विधायक जगमोहन आनंद, मीरा घाटी, महाराणा प्रताप चौक, कर्ण गेट, भगवान परशुराम चौक, वाल्मीकि मंदिर और महाराजा अग्रसेन चौक सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम्, जय श्रीराम, भारत माता की जय, मोदी-नायब जिंदाबाद और डॉ. अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

स्वागत से अभिभूत डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि भाजपा के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि एक परिवार है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता का आधार बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि “जब बूथ अध्यक्ष बूथ पर पसीना बहाता है, तभी सरकार बनती है।” उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने बूथ को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाना और अधिक से अधिक युवाओं तथा नए लोगों को पार्टी से जोड़ना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण, सुशासन और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और हरियाणा को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन और सरकार के बीच मजबूत सेतु बनकर कार्य करना होगा।

कार्यक्रम को विधायक जगमोहन आनंद, विधायक रमेश कश्यप, विधायक भगवान दास कबीरपंथी, नगर निगम मेयर रेणुबाला गुप्ता तथा अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, प्रभारी एवं चेयरमैन भारत भूषण जुआल, दीपक शर्मा, प्रो. वीरेंद्र चौहान, जवाहर सैनी, संतोष अत्रेजा, सुभाष चंद्र, जगदेव पाढ़ा, मेहर सिंह कलामपुरा, अशोक सुखीजा, एडवोकेट वेद पाल, मेघा भंडारी, निर्मला बैरागी, संजय राणा, साहिल मदान, सुभाष कश्यप, मानव पुरी, डॉ. अशोक कुमार, शिव नाथ कपूर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Tags: BJP HaryanaBJP ProgramBJP State PresidentBJP WelcomeBJP WorkersBooth StrengtheningDr Archana GuptaHaryana BJPHaryana PoliticsJagmohan AnandKarnalKarnal NewsNarendra ModiNayab Singh SainiParty OrganizationPlantation DrivePolitical NewsPraveen LatharPublic MeetingRenu Bala Gupta

Related Posts

वार्ड नंबर 14 से पार्षद टिकट के लिए दीपक उनियाल ने पेश की दावेदारी
BJP

वार्ड नंबर 14 से पार्षद टिकट के लिए दीपक उनियाल ने पेश की दावेदारी

September 24, 2026
महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने NTA NET परीक्षा में पाई सफलता
Haryana

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने NTA NET परीक्षा में पाई सफलता

September 15, 2026
ABVP’s Ankit Bidhan Secures PU Student Council Presidency in Decisive Victory
BJP

ABVP’s Ankit Bidhan Secures PU Student Council Presidency in Decisive Victory

September 1, 2026
Shandilya Urges Haryana Government Not to Withdraw Cases Against Ambala Police Attack Accused Until Public Apology
Haryana

अंबाला पुलिस पर हमले के आरोपियों के माफी मांगने तक मुकदमे वापस न लिए जाएं : वीरेश शांडिल्य

August 20, 2026
झज्जर पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया का भव्य स्वागत
BJP

झज्जर पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया का भव्य स्वागत

August 20, 2026
‘वंदे मातरम्’ विवाद पर हरियाणा भाजपा का प्रदेशव्यापी कैंडल मार्च, कांग्रेस से मांगा जवाब
BJP

‘वंदे मातरम्’ विवाद पर हरियाणा भाजपा का प्रदेशव्यापी कैंडल मार्च, कांग्रेस से मांगा जवाब

August 17, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 15, 2025
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

नीम करोली सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर लंगर सेवा

नीम करोली सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर लंगर सेवा

February 28, 2025
राष्ट्रीय गणित दिवस: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन

राष्ट्रीय गणित दिवस: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन

December 22, 2025
Education Ministry Invites Online Applications for National Teachers Awards 2026

Education Ministry Invites Online Applications for National Teachers Awards 2026

June 27, 2026
Global PGI Alumni Summit 2024: Witnessed Bonhomie & Reunion of Generations of Excellence

Global PGI Alumni Summit 2024: Witnessed Bonhomie & Reunion of Generations of Excellence

October 29, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • PM मोदी ने ‘भजन क्लबिंग’ में लिया हिस्सा, युवाओं संग भक्ति और संगीत में हुए शामिल
  • वार्ड नंबर 14 से पार्षद टिकट के लिए दीपक उनियाल ने पेश की दावेदारी
  • 25 सितंबर को देशभर में एक साथ होगा राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन, एक करोड़ से अधिक सहभागियों का लक्ष्य
  • UPI यूजर्स के लिए रहेगा पूरी तरह मुफ्त, ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यापारी भुगतान पर ही लगेगा MDR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d