जीरकपुर। पेंटा होम्स सोसायटी, जीरकपुर में दशहरे का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी का रूप धारण कर रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान रावण दहन किया गया, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसके बाद सोसायटी के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दशहरे की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद ग्रहण किया। दशहरे का पर्व हमें संदेश देता है कि सत्य और अच्छाई की हमेशा जीत होती है। सोसायटी के निवासियों ने इस उत्सव को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाया।















