चंडीगढ़: पावन श्रावण मास के अवसर पर नीम करौली सेवा समिति, चंडीगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति चंडीगढ़-नयागांव बैरियर पर श्रद्धा, सेवा और भक्ति भाव के साथ भव्य भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को केले, लड्डू तथा स्वादिष्ट खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
समिति के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि यह आयोजन समिति के संस्थापक टी.सी. शर्मा तथा प्रधान त्रिभुवन बेलवाल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ-साथ सेवा और मानवता का संदेश देना है।
समिति के महासचिव केशव तिवारी और कोषाध्यक्ष अनिल मंडल ने बताया कि बाबा नीम करौली महाराज की शिक्षाओं—सेवा, श्रद्धा, प्रेम और मानव कल्याण—से प्रेरित होकर समिति समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन करती रहती है।
कार्यक्रम में समिति के संस्थापक टी.सी. शर्मा, प्रधान त्रिभुवन बेलवाल, महासचिव केशव तिवारी, कोषाध्यक्ष अनिल मंडल, मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे, ताराचंद सनवाल, राजू कांडपाल, ललित चंद्र, नमन जोशी, यश बेलवाल, गोपाल तिवारी, दीपक जोशी, जयचंद्र, हरिदत्त फुलारा, सुगम चौधरी, बिसन भट्ट और पंडित रविंद्र सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुमाऊँ सभा के महासचिव भगत सिंह रावत तथा उत्तराखंड युवा मंच के महासचिव उमेश सलवासी की भी विशेष उपस्थिति रही।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग करते हुए बाबा नीम करौली महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।















