चंडीगढ़, 2 अक्टूबर। सेक्टर-12 स्थित पीजीआई कैंपस के श्री हरि मंदिर प्रबंधक समिति के चुनाव शुक्रवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं आपसी सहमति के साथ संपन्न हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव के उपरांत श्री प्रमोद चौहान को समिति का चेयरमैन चुना गया, जबकि श्री शेर बहादुर को प्रधान, श्री खुम प्रसाद काफले को उप-प्रधान तथा श्री भुरम सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा श्री अनिल शर्मा एवं श्री मनोज कुमार को संयुक्त सचिव, श्री विजय वर्धन राव को कोषाध्यक्ष, श्री अजय पांडे को स्टोर कीपर तथा श्री राजीव कुमार को ऑडिटर चुना गया। वहीं श्री परमजीत सिंह और श्री राजन कुमार को समिति का सलाहकार नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित समिति ने मंदिर की धार्मिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के साथ-साथ सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को भी पारदर्शिता, आपसी सहयोग और समर्पण की भावना से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
समिति के पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता के लिए सभी सदस्यों तथा पीजीआई कैंपस के निवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से मंदिर की गतिविधियों और जनहित कार्यों को नई दिशा मिलेगी।















