Wednesday, November 18, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Headline

ज्ञान और सूचना के द्वंद्व से जूझ रहा समाज: डॉ. सच्चिदानंद जोशी

अधिकारों के साथ कर्तव्य निभाना लोकतंत्र की मजबूती का आधार: सैनी

The India Post by The India Post
October 25, 2026
in Headline
Reading Time: 1 min read
0
Society Grapples with the Conflict Between Knowledge and Information: Dr Sachchidanand Joshi
22
SHARES
558
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

Sant Samaj Adopts Dadumajra Dump; Chandigarh Launches Mega Drive to Plant 3.5 Lakh Saplings

हैदराबाद के ‘भारत समिट’ में विदेशी नेता की मौजूदगी पर कांग्रेस से सवाल

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर। पंचनद शोध संस्थान के 33वें वार्षिक व्याख्यान में ज्ञान और सूचना के बीच बढ़ते अंतर, नागरिक दायित्वों, राष्ट्रबोध और समकालीन सामाजिक चुनौतियों पर गहन मंथन हुआ। रविवार को सेक्टर-26 स्थित राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (निट्टर) में आयोजित व्याख्यान का विषय ‘हम भारत के लोग: हमारे दायित्व’ था। मुख्य वक्ता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि आज समाज ज्ञान और सूचना के द्वंद्व से जूझ रहा है। नई तकनीक ने संभावनाओं के नए द्वार खोले हैं, लेकिन इसके साथ कई गंभीर चुनौतियां भी सामने आई हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. जोशी ने कहा कि ऐसे समय में बौद्धिक वर्ग का दायित्व है कि वह समाज को उचित दिशा दिखाए और नागरिकों में अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करे।

राष्ट्रबोध और नागरिक दायित्व लोकतंत्र के लिए जरूरी

डॉ. जोशी ने कहा कि भारतीय जनमानस में देशभक्ति की भावना सहज रूप से विद्यमान है। राष्ट्रगान की धुन सुनने और तिरंगे को देखने मात्र से मन गर्व और गौरव से भर उठता है। पौराणिक साहित्य से लेकर वर्तमान युवा पीढ़ी तक राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय समाज की विशिष्ट पहचान रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है, जबकि राज्य एक व्यवस्था मात्र है। लोकतंत्र की मजबूती केवल संवैधानिक संस्थाओं और शासन व्यवस्था पर निर्भर नहीं करती, बल्कि नागरिकों की जागरूकता, सामाजिक सहभागिता, जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध भी इसके लिए जरूरी हैं।

डॉ. जोशी ने जनसंख्या असंतुलन को एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए समकालीन समस्याओं के समाधान तलाशने होंगे। उन्होंने संस्कृति, सभ्यता, चरित्र, संतोष, चेतना और करुणा जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। शरद पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने लोगों से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विश्व तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

युवा अपने दायित्वों के प्रति गंभीर

जिज्ञासा समाधान सत्र में प्रतिभागियों के सवालों का जवाब देते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि आज का युवा अपने दायित्वों से विमुख नहीं है। वह अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर है और उन्हें हासिल करने के लिए निष्ठा तथा परिश्रम से प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि समाज की सज्जन शक्ति को जागृत करने और सकारात्मक ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने की आवश्यकता है, ताकि सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया को गति मिल सके।

अधिकारों के साथ कर्तव्य निभाना लोकतंत्र की मजबूती का आधार: सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचनद शोध संस्थान समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं और समृद्ध विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारों के प्रति जागरूकता के साथ नागरिकों में कर्तव्यबोध भी मजबूत होना चाहिए। अधिकार और कर्तव्य साथ-साथ चलने पर ही लोकतंत्र मजबूत बनता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे रचनात्मक कार्य समाज की नींव मजबूत करते हैं। महिलाओं का सम्मान, संवैधानिक संस्थाओं के प्रति आदर, सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का महत्व है, लेकिन असहमति देशहित के विरुद्ध नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने भारत की विविधता को देश की बड़ी पहचान बताते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों के लोगों के बीच भाईचारे, अपनत्व और पारस्परिक सम्मान की भावना होनी चाहिए। सामाजिक समरसता से ही राष्ट्र की एकता और अखंडता मजबूत होती है।

जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती पर जोर

मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण और मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार रासायनिक खेती के विकल्प के रूप में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित कर रही है, ताकि मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और कृषि को अधिक टिकाऊ बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जब देश का प्रत्येक नागरिक विकास की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाता है, तो देश सामूहिक रूप से 140 करोड़ कदम आगे बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों को सीधी नियुक्ति देने और लिंगानुपात में सुधार के लिए प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंचनद शोध संस्थान को हरियाणा-केंद्रित शोध कार्यों के लिए 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।

शोध और संवाद के माध्यम से समाज को दिशा दे रहा पंचनद

कार्यक्रम की शुरुआत में पंचनद शोध संस्थान के अध्यक्ष प्रो. बृज किशोर कुठियाला ने ‘पंचनद आज व कल’ विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि पंचनद का विस्तार अब सप्त सिंधु के व्यापक स्वरूप तक हो चुका है। संस्थान के माध्यम से 20 हजार से अधिक लोग विभिन्न अवसरों पर एक साथ बैठकर विचार-विमर्श करते हैं। इस संवाद से सामाजिक समस्याओं को समझने और उनके समाधान तलाशने में मदद मिलती है।

प्रो. कुठियाला ने बताया कि संस्थान 14 अगस्त 1946 के पंजाब और उसकी वर्तमान आर्थिक स्थिति के संदर्भ में गहन शोध करने की योजना बना रहा है।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की शोध पत्रिका, मोनोग्राफ और ‘बंगाल में हिंदुओं का नरसंहार’ सहित कई पुस्तकों का विमोचन किया गया। इस अवसर पर निट्टर के निदेशक डॉ. भोला राम गुर्जर सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से आए संस्थान के सदस्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Tags: 33rd Annual LectureChandigarhCivic DutiesDr Sachchidanand JoshiGood GovernanceKnowledge and InformationNatural FarmingNayab Singh SainiPanchnad Research InstituteWater Conservation

Related Posts

Sant Samaj Adopts Dadumajra Dump; Chandigarh Launches Mega Drive to Plant 3.5 Lakh Saplings
Headline

Sant Samaj Adopts Dadumajra Dump; Chandigarh Launches Mega Drive to Plant 3.5 Lakh Saplings

November 16, 2026
Congress Faces Questions Over Foreign Participation at Hyderabad Bharat Summit
Headline

हैदराबाद के ‘भारत समिट’ में विदेशी नेता की मौजूदगी पर कांग्रेस से सवाल

November 16, 2026
13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा छठ महापर्व, सूर्य उपासना और लोकआस्था का दिखेगा अद्भुत संगम
Headline

13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा छठ महापर्व, सूर्य उपासना और लोकआस्था का दिखेगा अद्भुत संगम

November 13, 2026
Dr. Sachchidanand Joshi to Address Panchanad Sodh Sansthan’s Annual Lecture in Chandigarh
Headline

Dr. Sachchidanand Joshi to Address Panchanad Sodh Sansthan’s Annual Lecture in Chandigarh

October 23, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार से की मुलाकात
Headline

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार से की मुलाकात

October 21, 2026
आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन
Headline

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन

October 21, 2026

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • Sant Samaj Adopts Dadumajra Dump; Chandigarh Launches Mega Drive to Plant 3.5 Lakh Saplings
  • बड़हेड़ी में ‘मोदी सरकार’ विशेष सेवा शिविर आयोजित, लोगों ने सरकारी योजनाओं का उठाया लाभ
  • Virgo Foundation Launches Five Mobile Medical Units to Boost Rural Healthcare
  • हैदराबाद के ‘भारत समिट’ में विदेशी नेता की मौजूदगी पर कांग्रेस से सवाल

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d