Friday, October 23, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Uncategorized

शेयर बाजार मंगलवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट का हुआ शिकार

The India Post by The India Post
October 23, 2024
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
0
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर से बढ़कर 689.45 अरब डॉलर हुआ
338
SHARES
2.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

Tata Electronics and ASML Sign MoU to Boost India’s Semiconductor Ecosystem in Presence of PM Modi

Archana’s ‘Watercolor Solo Art Exhibition’ Brings Vibrant Landscapes to Chandigarh

वैश्विक दबाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से हुई जोरदार बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी।

पहले आधे घंटे के कारोबार में ही शेयर बाजार ने खरीदारी के सपोर्ट से मजबूती की छलांग लगाने में सफलता भी हासिल की, लेकिन इसके बाद बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई। जोरदार बिकवाली के कारण सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 1,350 अंक से अधिक और निफ्टी 435 अंक से अधिक लुढ़क गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.15 प्रतिशत और निफ्टी 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज, ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में आज सबसे अधिक बिकवाली होती रही।

इसके अलावा टेक, हेल्थ केयर, एफएमसीजी, आईटी और बैंक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज बिकवाली का जबरदस्त दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 3.81 प्रतिशत टूट कर आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब 9 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 444.79 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 453.65 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 8.86 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिनभर के कारोबार में एनएसई में 2,531 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 223 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 2,308 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ 1 शेयर बढ़त के साथ और 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से भी सिर्फ 1 शेयर हरे निशान में और 49 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 3.81 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 81,155.08 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे तक ये सूचकांक 352.97 अंक उछल कर 81,504.24 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

हालांकि, इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 1,354.71 अंक टूट कर 1,001.74 अंक की कमजोरी के साथ दिन के सबसे निचले स्तर 80,149.53 अंक तक गिर गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 930.55 अंक की गिरावट के साथ 80,220.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 17.55 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,798.65 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 100.90 अंक की मजबूती के साथ 24,882 अंक तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण शाम 3 बजे के करीब ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 436.20 अंक लुढ़क कर 335.30 अंक की गिरावट के साथ 24,445.80 अंक तक गिर गया। हालांकि, आखिरी वक्त में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से निफ्टी निचले स्तर से मामूली रिकवरी करके 309 अंक की कमजोरी के साथ 24,472.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में शामिल शेयरों में से सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 0.67 प्रतिशत की मजबूती के बंद होने में सफल रहा। दूसरी ओर, इन दोनों सूचकांक में शामिल स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज 3.88 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 3.77 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.70 प्रतिशत, कोल इंडिया 3.51 प्रतिशत और टाटा स्टील 2.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…

Related Posts

Tata Electronics and ASML Sign MoU to Boost India’s Semiconductor Ecosystem in Presence of PM Modi
Uncategorized

Tata Electronics and ASML Sign MoU to Boost India’s Semiconductor Ecosystem in Presence of PM Modi

May 17, 2026
Archana’s ‘Watercolor Solo Art Exhibition’ Brings Vibrant Landscapes to Chandigarh
Uncategorized

Archana’s ‘Watercolor Solo Art Exhibition’ Brings Vibrant Landscapes to Chandigarh

April 4, 2026
Uncategorized

Estimated cost of Central Sulawesi disaster reaches nearly $1B

January 23, 2026
Uncategorized

Palembang to inaugurate quake-proof bridge next month

January 22, 2026
Uncategorized

Smelter-grade alumina production reaches 2 million tons: Local firm

January 21, 2026
Uncategorized

Breaking: Boeing Is Said Close To Issuing 737 Max Warning After Crash

January 20, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 15, 2025
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

अर्शदीप कौर ने इंटर-स्कूल स्टेट आर्चरी प्रतियोगिता में जीते तीन स्वर्ण पदक

अर्शदीप कौर ने इंटर-स्कूल स्टेट आर्चरी प्रतियोगिता में जीते तीन स्वर्ण पदक

September 12, 2025
Ayyappa Temple at Sabarimala

Sabarimala Temple Opens Doors to Devotees for Malayalam New Year and Chingam Pujas

August 17, 2026
CM Bhagwant Mann asks to Centre to Address Punjab’s Paddy Storage Concerns

Back on His Feet: Free Knee Surgery Under MMSY Saves Mohali Barber’s Livelihood

July 6, 2026
PGI Chandigarh makes history with three successful cervical spine disc replacements in one week

PGI Chandigarh makes history with three successful cervical spine disc replacements in one week

November 4, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • Dr. Sachchidanand Joshi to Address Panchanad Sodh Sansthan’s Annual Lecture in Chandigarh
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार से की मुलाकात
  • सेक्टर-41 में बबीता पठानिया और उपिंदर पठानिया ने किया रावण दहन
  • आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d