Monday, August 10, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home BJP

हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की आंधी में फिर उड़ी कांग्रेस, भाजपा ने 10 में से 9 नगर निगम जीते

The India Post by The India Post
March 12, 2025
in BJP
Reading Time: 1 min read
0
हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की आंधी में फिर उड़ी कांग्रेस, भाजपा ने 10 में से 9 नगर निगम जीते
386
SHARES
3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

Chandigarh Vyapar Mandal President Charanjeev Singh Joins BJP

BJP Chandigarh Hands Over Sacred Soil ‘Kalash’ to All Six Districts Under Guru Ravidas Samrasata Abhiyan

चंडीगढ़ 12 मार्च। हरियाणा निकाय चुनाव 2025 का परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहा है। बीजेपी ने सोनीपत-अंबाला समेत 10 नगर निगमों में से 9 निगमों पर बंपर जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव में बीजेपी की यह दूसरी बड़ी जीत है। बीजेपी ने सोनीपत-अंबाला के साथ-साथ फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर नगर निगमों पर अपना कब्जा जमा लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में रोहतक में बड़ी जीत के साथ कांग्रेस विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट के जुलाना नगर पालिका में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है। भाजपा की जीत से वर्कर से लेकर सीएम नायब सिंह सैनी खुश हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में जीत का जश्न मनाया। बीजेपी की जीत पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में “ट्रिपल इंजन सरकार” पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया। सीएम सैनी ने कहा कि अब ट्रिपल इंजन सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

भाजपा की सुनामी से कांग्रेस को बड़ा झटका
हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस एक भी नगर निगम पर जीत हासिल नहीं कर पाई। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी कांग्रेस के हाथ मायूसी लगी है। बता दें कि, हरियाणा में फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर नगर निगमों में मेयर और सभी वार्ड सदस्यों का चुनाव हुआ था। जबकि सोनीपत और अंबाला में मेयर उपचुनाव कराया गया था। इसके अलावा 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाओं का भी चुनाव हुआ था। यहां भी अधिकतर स्थानों पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमाया। गौरतलब है कि, पानीपत नगर निगम को छोड़कर बाकी सभी निकायों के लिए 2 मार्च को वोटिंग हुई थी। पानीपत में 9 मार्च को वोट डाले गए थे। गौरतलब है कि, पहले 10 में से 6 नगर निगमों में BJP का कब्जा था। 2 पर कांग्रेस और एक पर हरियाणा जन चेतना पार्टी की मेयर थीं।

प्रदेश की जनता ने सरकार के कामों पर अपनी मुहर लगाई: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा निकाय चुनाव रिजल्ट को लेकर सीएम नायब सैनी ने इस ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अब हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार विकास के रास्ते पर हरियाणा को आगे ले जाएगी। सीएम सैनी ने बीजेपी की जीत पर कहा,आज आए स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों में हरियाणा की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार पर अपनी मुहर लगा दी है। मैं हरियाणा की जनता का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। साथ ही मैं हरियाणा के जन-जन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़ी बधाई देता हूं। साथ ही चुनाव आयोग और सभी अधिकारियों को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद देता हूं।

अब दौड़ेगी ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित राष्ट्र का जो सपना देखा है,उसमें हमारी स्थानीय निकाय सरकार, ये ट्रिपल इंजन सरकार एक मजबूत भूमिका निभाएगी। सीएम ने कहा कि, निकाय चुनाव में बीजेपी को समर्थन देकर जनता ने सरकार के कामों पर अपनी मुहर लगाई है। सरकार की नीतियों को सराहा है। जनता के इस समर्थन से हमारी नीतियों को और बल मिलेगा। अब हम 3 गुना गति से मिलकर हरियाणा प्रदेश का विकास करेंगे।”

सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया
फरीदाबाद से बीजेपी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 3,16,852 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जो कि पूरे देश के मेयर चुनावों में सबसे बड़ी जीत है।

मेयरों में महिलाओं का बोलबाला
हरियाणा के 10 नगर निगमों में से सात में महिलाएं मेयर चुनी गई हैं। केवल तीन नगर निगमों में ही पुरुष मेयर चुने गए हैं। भाजपा की ही जो महिलाएं मेयर चुनी गई हैं उनमें- गुरुग्राम की राज रानी, यमुनानगर की सुमन बहमनी, पानीपत की कोमल सैनी, फरीदाबाद की प्रवीण बत्रा जोश, अंबाला की सैलजा सचदेवा और करनाल की रेणु बाला शामिल हैं।

भूपेंद्र हुड्डा अपने वार्ड में बड़े मार्जन से हारे
हरियाणा में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक के जिस वार्ड में रहते हैं,उस वार्ड में भी चुनाव हार गए हैं। इस वार्ड से भाजपा पार्षद ने बड़ी जीत हासिल की है। निकाय चुनाव को छोटा बताने वाले हुड्डा ने अपने वार्ड में घर-घर किया था प्रचार। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खुद के वार्ड 14 से जीता बीजेपी उम्मीदवार। 3176 वोट से भाजपा ने जीता पार्षद का चुनाव। इसी वार्ड 14 में एआईसीसी मेम्बर चक्रवर्ती शर्मा, पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बत्रा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसियों के निवास स्थान है।
अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और प्रभारी सतीश पूनिया ने बताया मोदी और नायब नीतियों की जीत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि जनता के विश्वास और आशीर्वाद से हरियाणा में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनी है। यह हमारी विचारधारा, विकास की नीति और आपकी अटूट निष्ठा का ही प्रमाण है कि प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों का यह संगम हरियाणा को समृद्धि और प्रगति की राह पर आगे बढ़ाएगा।
प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए हरियाणा की जनशक्ति का हृदय से अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के सत्ता और संगठन के बेहतर तालमेल तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम को हरियाणा की जनता ने भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है; जनता ने एक बार फिर भाजपा के विचार और नीतियों तथा नॉन स्टॉप हरियाणा के संकल्प पर सहमति जताई है, भाजपा की सरकार गाँवों और शहरों के संतुलित विकास के लिए समर्पित है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…

Related Posts

State President Jatinder Pal Malhotra formally inducted the five-time Vyapar Mandal chief into the party at the 'Kamalam' office, aiming to strengthen trader representation
BJP

Chandigarh Vyapar Mandal President Charanjeev Singh Joins BJP

August 8, 2026
BJP Chandigarh Hands Over Sacred Soil ‘Kalash’ to All Six Districts Under Guru Ravidas Samrasata Abhiyan
BJP

BJP Chandigarh Hands Over Sacred Soil ‘Kalash’ to All Six Districts Under Guru Ravidas Samrasata Abhiyan

August 6, 2026
PM Modi Conferred Israel’s Highest Parliamentary Honor; Hails Enduring Friendship
BJP

India’s Revamped Extradition Framework: No Safe Haven for Fugitive Criminals Under Modi-Shah Leadership

August 4, 2026
संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर ‘श्री गुरु रविदास अमृत संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक
BJP

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर ‘श्री गुरु रविदास अमृत संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक

July 31, 2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को बताया ऐतिहासिक, कांस्टेबल जगरूप सिंह को किया सम्मानित
BJP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को बताया ऐतिहासिक, कांस्टेबल जगरूप सिंह को किया सम्मानित

July 7, 2026
करनाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान
BJP

करनाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान

July 3, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 15, 2025
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

Market-wide Position Limit ABFRL & IDEA

Clarification by Asahi India Glass Limited

September 23, 2024
लोक शिकायत निवारण को नई रफ्तार देगा एआई चैटबॉट ‘समाधान दीदी’ : डॉ. जितेंद्र सिंह

लोक शिकायत निवारण को नई रफ्तार देगा एआई चैटबॉट ‘समाधान दीदी’ : डॉ. जितेंद्र सिंह

May 31, 2026
Himachal CM Sukhu Meets Punjab Governor, Presses for 7.19% Share in Chandigarh and BBMB Dues

Himachal CM Sukhu Meets Punjab Governor, Presses for 7.19% Share in Chandigarh and BBMB Dues

June 27, 2026
‘Silence Zone,’ a medical fiction by Dr Chetana Vaishnavi released

‘Silence Zone,’ a medical fiction by Dr Chetana Vaishnavi released

November 22, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • PM Modi Urges IIT Delhi Graduates to Drive ‘Viksit Bharat’ Vision, Emphasizes Continuous Learning
  • Haryana Governor Lays Foundation Stone for Patient Lift at Saket Orthopaedic Hospital
  • Chandigarh Achieves 100% Rooftop Solar Saturation on Govt Buildings, Shifts Focus to Private Homes
  • Italian Luxury Brand Poltrona Frau Renames Bull Leather ‘Yoga Mat’ Following Hindu Protests

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d