Sunday, April 12, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Headline

नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भारत की बड़ी पहल – 2027 तक शुरू होगा ‘वाइकिंग ब्रह्मपुत्र’

admin by admin
July 21, 2025
in Headline
0
नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भारत की बड़ी पहल – 2027 तक शुरू होगा ‘वाइकिंग ब्रह्मपुत्र’
324
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

— द इंडिया पोस्ट ब्यूरो, नई दिल्ली, 21 जुलाई 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के मार्गदर्शन में, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) देश में नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने और सतत जल परिवहन प्रणाली विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

पिछले 11 वर्षों में इस क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2013-14 में केवल 3 जलमार्गों पर 5 क्रूज जहाज संचालित होते थे, जबकि 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 13 राष्ट्रीय जलमार्गों पर 25 जहाजों तक पहुँच गई है।

READ ALSO

Indian Railways Boosts Digital Infrastructure with AI Surveillance, Real-Time Systems in 2025-26

Ayush Ministry Launches 75-Day Countdown to International Day of Yoga 2026; 5,000 Perform Trikonasana in Record Event

नदी क्रूज यात्राओं में 19.4% की वृद्धि
2023-24 में नदी क्रूज यात्राओं की संख्या 371 थी, जो 2024-25 में बढ़कर 443 हो गई, जिससे 19.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि भारत के अंतर्देशीय जलमार्गों में क्रूज पर्यटन की बढ़ती लोकप्रियता और परिचालन क्षमता का प्रमाण है।

वाइकिंग क्रूज का भारतीय बाजार में प्रवेश: ‘वाइकिंग ब्रह्मपुत्र’ 2027 तक शुरू
इस विकास को और गति देते हुए, वैश्विक क्रूज कंपनी वाइकिंग क्रूज ने ‘वाइकिंग ब्रह्मपुत्र’ के माध्यम से भारतीय रिवर क्रूज बाजार में प्रवेश की घोषणा की है। यह 80 यात्रियों की क्षमता वाला लक्ज़री क्रूज पोत होगा, जिसका निर्माण कोलकाता स्थित हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से किया जा रहा है। इसका संचालन राष्ट्रीय जलमार्ग-2 (ब्रह्मपुत्र नदी) पर 2027 के अंत तक शुरू होगा।

गंगा और ब्रह्मपुत्र पर बन रहे क्रूज टर्मिनल , IWAI गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों पर समर्पित क्रूज़ टर्मिनल विकसित कर रहा है। वाराणसी, गुवाहाटी, कोलकाता और पटना में टर्मिनल बनाने की योजना है, जबकि पूर्वोत्तर में सिलघाट, विश्वनाथ घाट, नेमाटी और गुइजान में चार और टर्मिनलों का विकास 2027 तक किया जाएगा।

इन टर्मिनलों के साथ 24×7 नेविगेशन सहायता, पायलट सेवाएं, और पर्याप्त गहराई सुनिश्चित कर नदी क्रूज को सुरक्षित और सहज बनाया जा रहा है।

गंगा विलास: दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा, जनवरी 2023 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ‘एमवी गंगा विलास’ क्रूज वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक 3,200 किमी की यात्रा कर दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा बन गई।
यह क्रूज 5 भारतीय राज्यों और बांग्लादेश की 27 नदी प्रणालियों से होकर गुज़रा और इस उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के सुंदरबन, असम का ब्रह्मपुत्र, और केरल का अलप्पुझा जैसे नदी क्रूज सर्किट भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

सरकार का लक्ष्य: यात्रियों की संख्या 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख , क्रूज़ भारत मिशन के तहत सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक नदी क्रूज़ यात्रियों की संख्या 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख कर दी जाए।
IWAI की योजना है कि 14 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 47 राष्ट्रीय जलमार्गों पर 51 नए नदी क्रूज़ सर्किट विकसित किए जाएं।

इस मिशन के अंतर्गत टर्मिनल, पोर्ट्स और क्रूज़ इन्फ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण, हरित पर्यटन को बढ़ावा और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
Tags: River Cruise Tourism

Related Posts

Rishikesh-Karnaprayag Railway Line: Progress and Future Prospects
Headline

Indian Railways Boosts Digital Infrastructure with AI Surveillance, Real-Time Systems in 2025-26

April 7, 2026
Healthcare workers unite for ‘Yoga for One Earth, One Health’ on June 21st
Headline

Ayush Ministry Launches 75-Day Countdown to International Day of Yoga 2026; 5,000 Perform Trikonasana in Record Event

April 7, 2026
ECONOMIC & NUCLEAR FALLOUT: Ras Tanura Refinery Hit as Energy Markets Brace for Shock
Headline

West Asia on Edge as Israel-Iran Conflict Escalates; US Enters War Theatre, Oil Prices Surge

April 7, 2026
We saw how the Congress government in Karnataka put the Ganesh idol in a police van : Modi
Headline

कूच बिहार में पीएम मोदी का TMC पर हमला, बोले—चुनाव के बाद पापों का होगा हिसाब

April 6, 2026
गैस खपत घटाने की तैयारी में केंद्र, इंडक्शन कुकिंग को बढ़ावा देने की योजना
Headline

गैस खपत घटाने की तैयारी में केंद्र, इंडक्शन कुकिंग को बढ़ावा देने की योजना

April 4, 2026
Iran Claims to ‘SHOOT DOWN’ US Black Hawk During DRAMATIC F-15 Pilot Rescue Operation
Headline

Iran Claims to ‘SHOOT DOWN’ US Black Hawk During DRAMATIC F-15 Pilot Rescue Operation

April 4, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 17, 2025
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

अब न रहे कोई भ्रम-पपीते की खेती के लिए तैयार करें खुद को पूरी जानकारी संग!

अब न रहे कोई भ्रम-पपीते की खेती के लिए तैयार करें खुद को पूरी जानकारी संग!

April 25, 2025
Union Home Minister Amit Shah Reviews Implementation of New Criminal Laws in North-East

Union Home Minister Amit Shah Reviews Implementation of New Criminal Laws in North-East

March 17, 2025
भारत के उज्जवल भविष्य की नींव का पत्त्थर है टॉपर-प्रतिभाएं- ओमप्रकाश बेरी

भारत के उज्जवल भविष्य की नींव का पत्त्थर है टॉपर-प्रतिभाएं- ओमप्रकाश बेरी

May 30, 2025
Major Heroin Seizure in Punjab: Two Arrested in Cross-Border Smuggling Bust

Major Heroin Seizure in Punjab: Two Arrested in Cross-Border Smuggling Bust

October 27, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • Indian Railways Boosts Digital Infrastructure with AI Surveillance, Real-Time Systems in 2025-26
  • ABVP Urges Panjab University to Set Up Additional Law Entrance Exam Centres
  • Ayush Ministry Launches 75-Day Countdown to International Day of Yoga 2026; 5,000 Perform Trikonasana in Record Event
  • West Asia on Edge as Israel-Iran Conflict Escalates; US Enters War Theatre, Oil Prices Surge

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Sample Page

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d