Sunday, September 27, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 3-बी गार्डन का किया शुभारंभ, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

The India Post by The India Post
June 27, 2026
in Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 3-बी गार्डन का किया शुभारंभ, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
322
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

उत्तराखंड में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ शुरू, 11 हजार छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमएफएन लाइटवेट विश्व चैंपियन दिगंबर सिंह रावत को दी बधाई

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित राजकीय उद्यान, सर्किट हाउस देहरादून में विकसित किए जा रहे 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) का शुभारंभ कृष्णा वट का पौधा रोपित कर किया। यह विशेष उद्यान मधुमक्खियों, तितलियों और पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस उद्यान में परागण को बढ़ावा देने वाले विभिन्न प्रकार के पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया जा रहा है। साथ ही उद्यान के आसपास कीटनाशकों एवं अन्य हानिकारक रसायनों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा, जिससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र सुरक्षित रह सके।

उन्होंने कहा कि इस पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा मिलेगा, जैव विविधता का संरक्षण होगा तथा आमजन में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित द्वारा उपयुक्त पौधों का चयन कर रोपण कार्य प्रारंभ किया गया। उद्यान में जामुन, शहतूत, सहजन, कदंब, कपूर, गुड़हल, अमरूद, नीम, बांस, बॉटल ब्रश, टिकामा, जीनिया, कॉसमॉस, पेंटास, मिल्कवीड, पैशन फ्लावर, हमेलिया, इक्जोरा, लैंटाना, तुलसी, लैवेंडर, सूरजमुखी, रोजमेरी और पुदीना सहित अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं।

इसके अलावा परिसर में जीर्ण-शीर्ण एवं वृद्ध वृक्षों के समीप नए पौधे लगाए जा रहे हैं। उच्च हिमालयी एवं पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले बांज, बुरांश, तेजपत्ता और पया प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया गया है, जो वर्तमान में स्वस्थ रूप से विकसित होकर परिसर की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री आवास परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन गतिविधियों के विस्तार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, उद्यान निदेशक डॉ. आर.के. सिंह तथा नरेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Tags: 3-B GardenBee Friendly GardenBeekeepingBiodiversityBiodiversity ConservationBird Friendly GardenButterfly Friendly GardenChief Minister UttarakhandDehradunEco-Friendly GardenEnvironment ProtectionGreen InitiativeKrishna VatNature ConservationPlantation DrivePollinator ConservationPushkar Singh DhamiSustainable EnvironmentTree PlantationUttarakhand

Related Posts

उत्तराखंड में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ शुरू, 11 हजार छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग
Uttarakhand

उत्तराखंड में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ शुरू, 11 हजार छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमएफएन लाइटवेट विश्व चैंपियन दिगंबर सिंह रावत को दी बधाई
Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमएफएन लाइटवेट विश्व चैंपियन दिगंबर सिंह रावत को दी बधाई

June 27, 2026
उत्तराखंड में भांग (Hemp) की वैध खेती: जानिए किसानों और कंपनियों को कैसे मिलेगा लाइसेंस और क्या हैं सरकार के सख्त नियम
Agriculture

उत्तराखंड में भांग (Hemp) की वैध खेती: जानिए किसानों और कंपनियों को कैसे मिलेगा लाइसेंस और क्या हैं सरकार के सख्त नियम

April 2, 2026
‘दिव्य और भव्य कुंभ 2027’: तैयारियों के लिए केंद्र ने जारी किए ₹500 करोड़, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया विशेष आभार
Uttarakhand

‘दिव्य और भव्य कुंभ 2027’: तैयारियों के लिए केंद्र ने जारी किए ₹500 करोड़, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया विशेष आभार

February 25, 2026
देहरादून के ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ में सीएम धामी का हुंकार: UCC, मदरसा बोर्ड की समाप्ति और ‘ऑपरेशन कालनेमी’ को बताया देवभूमि की रक्षा की ढाल
Uttarakhand

देहरादून के ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ में सीएम धामी का हुंकार: UCC, मदरसा बोर्ड की समाप्ति और ‘ऑपरेशन कालनेमी’ को बताया देवभूमि की रक्षा की ढाल

February 25, 2026
रुद्रप्रयाग के डीएसपी प्रबोध घिल्डियाल को मिलेगा गृह मंत्रालय का सराहनीय सेवा पदक
Uttarakhand

रुद्रप्रयाग के डीएसपी प्रबोध घिल्डियाल को मिलेगा गृह मंत्रालय का सराहनीय सेवा पदक

January 26, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 15, 2025
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

नीम करोली सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर लंगर सेवा

नीम करोली सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर लंगर सेवा

February 28, 2025
राष्ट्रीय गणित दिवस: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन

राष्ट्रीय गणित दिवस: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन

December 22, 2025
Education Ministry Invites Online Applications for National Teachers Awards 2026

Education Ministry Invites Online Applications for National Teachers Awards 2026

June 27, 2026
Global PGI Alumni Summit 2024: Witnessed Bonhomie & Reunion of Generations of Excellence

Global PGI Alumni Summit 2024: Witnessed Bonhomie & Reunion of Generations of Excellence

October 29, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • PM मोदी ने ‘भजन क्लबिंग’ में लिया हिस्सा, युवाओं संग भक्ति और संगीत में हुए शामिल
  • वार्ड नंबर 14 से पार्षद टिकट के लिए दीपक उनियाल ने पेश की दावेदारी
  • 25 सितंबर को देशभर में एक साथ होगा राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन, एक करोड़ से अधिक सहभागियों का लक्ष्य
  • UPI यूजर्स के लिए रहेगा पूरी तरह मुफ्त, ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यापारी भुगतान पर ही लगेगा MDR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d