18 वर्षों से भाजपा संगठन में सक्रिय, मंडल से जिला स्तर तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता दीपक उनियाल ने वार्ड नंबर 14 से भाजपा की ओर से पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए पार्टी नेतृत्व को अपना दावा पत्र सौंप दिया है।
दीपक उनियाल पिछले 18 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मंडल से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। वे पूर्व महामंत्री, पूर्व उपाध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष जैसे पदों पर रहकर संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
दीपक उनियाल का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ भी लंबे समय से जुड़ाव रहा है। संगठनात्मक अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित की भावना के साथ उन्होंने सामाजिक एवं जनसेवा के अनेक कार्यों में सहभागिता निभाई है।
वार्ड नंबर 14 में लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण उनका स्थानीय नागरिकों के साथ निरंतर संपर्क रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और उनका समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी।
दीपक उनियाल ने कहा, “पार्टी संगठन ने पिछले 18 वर्षों में जो भी जिम्मेदारी मुझे सौंपी, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया है। मंडल से लेकर जिला स्तर तक कार्य करने का अनुभव तथा कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों के साथ मेरा सतत संपर्क मेरी सबसे बड़ी ताकत है। अब मैंने वार्ड नंबर 14 से पार्टी टिकट के लिए अपनी दावेदारी नेतृत्व के समक्ष रखी है।”
उन्होंने कहा कि उनका संकल्प “शिकायत नहीं, समाधान” की भावना के साथ वार्ड नंबर 14 के विकास, जनसेवा और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।















