Friday, October 23, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Headline

प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार हुई सजग: निर्यात शुल्क हटाकर बफर स्टॉक से बिक्री बढ़ाने की योजना

The India Post by The India Post
September 23, 2024
in Headline
Reading Time: 1 min read
0
प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार हुई सजग: निर्यात शुल्क हटाकर बफर स्टॉक से बिक्री बढ़ाने की योजना
325
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार से की मुलाकात

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन

प्याज की खुदरा कीमतों में आई तेजी के बाद केंद्र सरकार सजग हो गई है। केंद्र सरकार ने हाल ही में प्याज के निर्यात पर शुल्क को हटाने के बाद थोक बाजारों में ‘बफर स्टॉक’ से बिक्री बढ़ाकर कीमतों पर अंकुश लगाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इससे पहले सरकार ने 35 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव प्याज बेचना शुरू किया था। लेकिन, खुदरा बाजार में प्याज अभी 70 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। वहीं, टमाटर भी 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।

देश में सब्सिडी वाले प्याज की खुदरा बिक्री की योजना
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत उपभोक्ता मामले विभाग (डीओसीए) की सचिव निधि खरे ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों के थोक बाजारों में अपने ‘बफर स्टॉक’ (भंडार) से प्याज निकालना शुरू कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार की योजना पूरे देश में सब्सिडी वाले प्याज की खुदरा बिक्री की है। खरे ने कहा कि प्याज पर निर्यात शुल्क हटाने के बाद हमें कीमतों में उछाल का अनुमान था। उन्‍होंने बताया कि हमारे 4.7 लाख टन के ‘बफर स्टॉक’ और खरीफ की बुवाई के बढ़े हुए रकबे के साथ हमें उम्मीद है कि प्याज की कीमतें नियंत्रण में रहेंगी।

35 रुपये किलो प्याज की खुदरा बिक्री को बढ़ाने की योजना
निधि खरे ने कहा कि केंद्र सरकार समूचे भारत में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज की खुदरा बिक्री को बढ़ाने की योजना बना रही है। उन्‍होंने कहा कि इनमें उन शहरों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है, जहां इसकी कीमतें राष्ट्रीय औसत से अधिक हैं। उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 22 सितंबर को दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमत 55 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो एक साल पहले की समान अवधि में 38 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं, मुंबई तथा चेन्नई में इसकी कीमतें क्रमशः 58 रुपये और 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

पांच सितंबर से यहां मिल रहा कम दाम में प्याज
उन्‍होंने कहा कि सरकार राजधानी नई दिल्ली और अन्य राज्यों की राजधानियों में मोबाइल वैन और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) तथा भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) की दुकानों के जरिए पांच सितंबर, से 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेच रही है। खरे ने कहा कि आगामी खरीफ प्याज की फसल से काफी उम्मीदें हैं। उन्‍होंने टमाटर की बढ़ती कीमतों के बारे में कहा कि सरकार रुझानों पर नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप करेगी।
इसके अलावा निधि खरे को घरेलू अरहर तथा उड़द उत्पादन के अच्छे रहने और दालों के आयात में वृद्धि के साथ आने वाले महीनों में दलहन की कीमतों में स्थिरता रहने की उम्मीद जताई है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 10 दिन पहले प्याज पर 550 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य हटा दिया था, जबकि कच्चे पाम ऑयल पर आयात शुल्क बढ़ाकर 20 फीसदी और परिष्कृत सूरजमुखी तेल पर 32.5 फीसदी कर दिया था, जिसका उद्देश्य घरेलू तिलहन किसानों तथा प्रसंस्करणकर्ताओं को समर्थन देना था।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…

Related Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार से की मुलाकात
Headline

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार से की मुलाकात

October 21, 2026
आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन
Headline

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन

October 21, 2026
रामराज्य का आदर्श आज भी सुशासन का मानदंड: प्रधानमंत्री मोदी
Headline

रामराज्य का आदर्श आज भी सुशासन का मानदंड: प्रधानमंत्री मोदी

October 20, 2026
Woman Reunites with Family After 13 Years Following Chandigarh Social Worker’s Relentless Efforts
Headline

Woman Reunites with Family After 13 Years Following Chandigarh Social Worker’s Relentless Efforts

October 18, 2026
अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने अभिजीत दिपके और CJP की फंडिंग पर उठाए सवाल, भारतीय युवाओं से की अपील
Headline

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने अभिजीत दिपके और CJP की फंडिंग पर उठाए सवाल, भारतीय युवाओं से की अपील

October 16, 2026
नवरात्रि का छठा दिन: मां कात्यायनी की पूजा से जुड़ी हैं साहस, शक्ति और विजय की मान्यताएं
Headline

नवरात्रि का छठा दिन: मां कात्यायनी की पूजा से जुड़ी हैं साहस, शक्ति और विजय की मान्यताएं

October 16, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 15, 2025
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

BPCL Rolls Out ‘Bharatgas Lite ZIP’ in Chandigarh, Enhancing LPG Convenience

BPCL Rolls Out ‘Bharatgas Lite ZIP’ in Chandigarh, Enhancing LPG Convenience

August 20, 2026
The Supreme Court of India’s YouTube channel hacked in the morning

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ़ कानून पर रोक से किया इनकार, कुछ प्रावधान किए स्थगित

September 15, 2025
PU Faculty Delegation Meets Vice Chancellor Over Pending Salary Arrears

PU Faculty Delegation Meets Vice Chancellor Over Pending Salary Arrears

January 20, 2025
MCM Commences Induction Week with Spiritual Fervour

MCM Commences Induction Week with Spiritual Fervour

August 19, 2025

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार से की मुलाकात
  • सेक्टर-41 में बबीता पठानिया और उपिंदर पठानिया ने किया रावण दहन
  • आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन
  • रामराज्य का आदर्श आज भी सुशासन का मानदंड: प्रधानमंत्री मोदी

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d