Sunday, September 6, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Headline

भारत और इटली ने संबंधों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तक पहुंचाया, व्यापार और रक्षा सहयोग पर जोर

The India Post by The India Post
May 21, 2026
in Headline
Reading Time: 1 min read
0
भारत और इटली ने संबंधों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तक पहुंचाया, व्यापार और रक्षा सहयोग पर जोर
328
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

PM Modi Advocates AI-Driven Water Data Governance at National Departmental Summit

ABVP’s Ankit Bidhan Secures PU Student Council Presidency in Decisive Victory

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच बुधवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता में भारत और इटली ने अपने संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ की घोषणा की। दोनों देशों ने व्यापार, तकनीक, रक्षा, नवाचार, कनेक्टिविटी और सांस्कृतिक सहयोग सहित कई क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

रोम में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व में भारत-इटली संबंधों को नई गति, नई दिशा और नया आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने कहा कि रोम को दुनिया में ‘इटरनल सिटी’ कहा जाता है, जबकि उनकी लोकसभा सीट काशी भी अनादि और शाश्वत नगर मानी जाती है। उन्होंने कहा कि जब दो प्राचीन सभ्यताएं मिलती हैं तो बातचीत केवल एजेंडा तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसमें इतिहास की गहराई, भविष्य की दृष्टि और मित्रता की सहजता दिखाई देती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इटली ने अपने संबंधों को अपग्रेड करते हुए ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ स्थापित की है। उन्होंने बताया कि भारत-इटली जॉइंट स्ट्रैटेजिक एक्शन प्लान 2025-29 दोनों देशों की साझेदारी को व्यावहारिक और भविष्य उन्मुख दिशा देगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के साझा प्रयासों के कारण द्विपक्षीय व्यापार तेजी से 20 बिलियन यूरो के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत में 800 से अधिक इटालियन कंपनियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं और देश की विकास यात्रा में भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि इटली डिजाइन और प्रिसिजन के लिए जाना जाता है, जबकि भारत स्केल, प्रतिभा और किफायती नवाचार का केंद्र है। उन्होंने कहा कि दोनों देश “डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया एंड इटली, एंड डिलीवर फॉर द वर्ल्ड” के सिद्धांत पर आगे बढ़ेंगे।

मोदी ने कहा कि फैशन, फिनटेक, लेदर, लॉजिस्टिक्स, मोबिलिटी और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए इटली के सहयोग की सराहना की और इसके जल्द क्रियान्वयन पर जोर दिया।

तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने एआई, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस और सिविल न्यूक्लियर एनर्जी में सहयोग की अपार संभावनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के स्टार्टअप, रिसर्च सेंटर और उद्योगों को जोड़ने के लिए इंडिया-इटली इनोवेशन सेंटर पर काम किया जा रहा है।

रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप के जरिए को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही शिपिंग, पोर्ट मॉडर्नाइजेशन, लॉजिस्टिक्स और ब्लू इकॉनमी जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है।

दोनों देशों ने अफ्रीका में संयुक्त परियोजनाओं पर मिलकर काम करने की भी सहमति जताई। आतंकवाद के मुद्दे पर दोनों नेताओं ने इसे मानवता के लिए गंभीर खतरा बताते हुए आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूक्रेन, पश्चिम एशिया और अन्य वैश्विक मुद्दों पर भारत और इटली लगातार संपर्क में हैं और सभी समस्याओं का समाधान संवाद तथा कूटनीति के जरिए ही संभव है।

सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इटली में भारतीय कला, योग, आयुर्वेद और भारतीय खान-पान के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संस्कृत और लैटिन जैसी प्राचीन भाषाएं एक ही भाषा परिवार से जुड़ी हैं। दोनों देशों के संबंधों की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर अगले वर्ष ‘ईयर ऑफ कल्चर’ मनाने की घोषणा भी की गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली में बसे भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के संबंधों की जीवंत कड़ी बताया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Tags: AICultural PartnershipDefence CooperationGiorgia MeloniIndia Italy RelationsInnovationNarendra ModiQuantum TechnologySpecial Strategic PartnershipTrade Agreement

Related Posts

PM Modi Advocates AI-Driven Water Data Governance at National Departmental Summit
Headline

PM Modi Advocates AI-Driven Water Data Governance at National Departmental Summit

September 3, 2026
ABVP’s Ankit Bidhan Secures PU Student Council Presidency in Decisive Victory
BJP

ABVP’s Ankit Bidhan Secures PU Student Council Presidency in Decisive Victory

September 1, 2026
भारत में एच1एन1 के बढ़ते मामले सामान्य मौसमी फ्लू का हिस्सा, नया वैरिएंट नहीं: आईसीएमआर
Headline

भारत में एच1एन1 के बढ़ते मामले सामान्य मौसमी फ्लू का हिस्सा, नया वैरिएंट नहीं: आईसीएमआर

August 29, 2026
जमाखोरी पर सख्ती से चीनी के दामों में 20% तक गिरावट, सरकार ने आपूर्ति बढ़ाने के लिए उठाए कदम
Headline

जमाखोरी पर सख्ती से चीनी के दामों में 20% तक गिरावट, सरकार ने आपूर्ति बढ़ाने के लिए उठाए कदम

August 29, 2026
डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पुस्तक ‘थॉट्स ऑन पाकिस्तान’ : एक विश्लेषण
Headline

डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पुस्तक ‘थॉट्स ऑन पाकिस्तान’ : एक विश्लेषण

August 28, 2026
कैंसर की नई दवा ‘इंटिसमेरान’ ने परीक्षण में दिखाई उम्मीद की किरण
Headline

कैंसर की नई दवा ‘इंटिसमेरान’ ने परीक्षण में दिखाई उम्मीद की किरण

August 23, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 15, 2025
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ में प्रशांत पोळ ने बताया देश के आत्मबोध की यात्रा का इतिहास

‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ में प्रशांत पोळ ने बताया देश के आत्मबोध की यात्रा का इतिहास

February 14, 2026
किसान प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन, MIS योजना की जानकारी से किसानों में उत्साह

किसान प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन, MIS योजना की जानकारी से किसानों में उत्साह

June 5, 2025
अब न रहे कोई भ्रम-पपीते की खेती के लिए तैयार करें खुद को पूरी जानकारी संग!

अब न रहे कोई भ्रम-पपीते की खेती के लिए तैयार करें खुद को पूरी जानकारी संग!

April 24, 2025
BJP releases manifesto for Haryana polls

BJP releases manifesto for Haryana polls

September 20, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • PM Modi Advocates AI-Driven Water Data Governance at National Departmental Summit
  • Dr. Vidya Rattan Assumes Charge as Head of Oral Health Sciences Centre at PGIMER Chandigarh
  • Chandigarh Administration Launches Biological Drive Against Mosquitoes at Butterfly Park
  • Government Model High School Sector 42-B Clinches Gold in U-17 Girls’ Hockey

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d