चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सर्व सेवा सशक्तिकरण संगठन ने “एक लाख विद्यार्थी, एक लाख मुस्कानें” अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य ऐसे छात्रों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, जिनकी पढ़ाई फीस के अभाव में प्रभावित हो रही है।
संगठन के अनुसार, इस अभियान के तहत पात्र विद्यार्थियों की शिक्षा शुल्क (फीस) का वहन किया जाएगा, ताकि आर्थिक तंगी किसी भी छात्र के सपनों के आड़े न आए।
सहायता के लिए विद्यार्थियों का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसमें पंजीकरण के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के उपरांत पात्र विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
संगठन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि यदि वे या उनके परिचित आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा जारी रखने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं, तो इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संगठन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर +91 90563 33759 पर कॉल या व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।















