Sunday, November 8, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Article

बांग्लादेश के हिंदुओं को बचाएं..

The India Post by The India Post
December 12, 2024
in Article, Headline
Reading Time: 1 min read
0
बांग्लादेश के हिंदुओं को बचाएं..
560
SHARES
4.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

ज्ञान और सूचना के द्वंद्व से जूझ रहा समाज: डॉ. सच्चिदानंद जोशी

Dr. Sachchidanand Joshi to Address Panchanad Sodh Sansthan’s Annual Lecture in Chandigarh

प्रशांत पोळ : बांग्लादेश में 77 – 78 वर्षों के बाद इतिहास दोहराया जा रहा हैं। वही चीखें, वहीं रुह कापता करुण क्रंदन, वही आंसुओं से डबडबाई आंखें, वहीं पाशवी बलात्कार के बाद फेंकी गई बिभत्स लाशे, वहीं उजड़े हुए – जलते हुए घर, वहीं खामोश, मूकदर्शक बना स्थानीय प्रशासन, और वही असहाय हिंदू…!

विभाजन के समय का दृश्य पूरे, बांग्लादेश में पुनः प्रस्तुत हो रहा हैं। वैसे बांग्लादेश के लिए यह नया नहीं हैं। 1971 में पश्चिमी पाकिस्तान के तानाशाह, जनरल टिक्का खान ने ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ चलाकर हिंदुओं का वंशच्छेद (जिनोसाइड – Genocide) प्रारंभ किया था। गुरुवार 23 मार्च 1971 को चालू हुए इस आक्रमण में, तत्कालीन पूर्व पाकिस्तान (अभी का बांग्लादेश) के 30 लाख हिंदुओं को मात्र कुछ ही महीनों में, पाशवी तरीके से मार दिया गया था। चार लाख से ज्यादा जवान बहू – बेटियों पर निर्मम बलात्कार किए गए थे। इन सब के बाद भी, बांग्लादेश का साहसी हिंदू, जिजीविषा के साथ डटा रहा। उसने अपने मातृभूमि को नहीं छोड़ा।

बांग्लादेश के हिंदुओं के इस अदम्य साहस से चिढ़ कर, वहां के अतिवादी मुसलमानों ने, 5 अगस्त 2024 से हिंदुओं के जिनोसाइड को दोहराना प्रारंभ कर दिया हैं।

जुलाई 2024 को प्रारंभ हुआ छात्रों का आंदोलन, प्रारंभ में तो तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरोध में था। अनेक बाहरी ताकते इस आंदोलन में शामिल थी। किंतु जैसे ही सोमवार 5 अगस्त को शेख हसीना ने इस्तीफा देकर देश से पलायन किया, वैसे ही यह सारा आंदोलन हिंदू-बौद्ध नागरिकों के विरोध में चला गया। तब से चार महीने होते आए हैं, हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं।

5 अगस्त से आज तक, बांग्लादेश के हिंदुओं ने रात को ठीक से नींद नहीं ली हैं। हजारों हिंदुओं की अब तक हत्या हो चुकी है। इनमें बांग्लादेश के प्रसिद्ध उद्योगपति, कलाकार, गायक, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी… सभी का समावेश हैं।

खुलना, रंगपुर, राजशाही, बारीसाल, चिटगांव, सिल्हट…. बांग्लादेश के सभी विभागों में हिंदुओं पर हमले, अभी भी हो रहे हैं। मंदिर तोड़ना, मूर्तियों को ध्वस्त करना यह तो आम बात हो गई हैं। बांग्लादेश पुलिस के अनुसार, इस वर्ष दुर्गा पूजा के समय मात्र 35 दुर्गा पूजा मंडपों को अतिवादी मुसलमानों ने ध्वस्त किया। किंतु यह अत्यंत गलत आंकड़े हैं। बांग्लादेश के ‘जातीय हिंदू महाजोट’ (राष्ट्रीय हिंदू गठबंधन) के अनुसार, सैकड़ो दुर्गा पूजा मंडपों को पूर्णतया ध्वस्त किया गया है।

मात्र 5 अगस्त से 31 अगस्त के बीच, 49 हाई स्कूल और कॉलेज के हिंदू शिक्षकों से जबरन, बलात् रूप से, अपनी नौकरी से त्यागपत्र लिए गए। चांदपुर जिले के फरीदगंज गांव के, गल्लक आदर्श डिग्री कॉलेज के प्राचार्य हरिपद दास को मुस्लिम विद्यार्थियों ने अत्यंत घृणास्पद और अमानुष तरीके से अपमानित किया। बांग्लादेश सरकार ने 5 अगस्त के बाद, एक ही महीने में 252 पुलिस अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया। बांग्लादेश में अब एक भी हिंदू पुलिस अधिकारी नहीं है..!

अकेले खुलना डिविजन का ही उदाहरण ले, तो वहां अब भी हिंदुओं पर हिंसा का तांडव चल रहा हैं। 5 अगस्त की रात को खुलना डिविजन के जशोर शहर के पास, बेजापारा गांव में रहने वाले, 200 हिंदू परिवारों पर जबरदस्त आक्रमण हुआ। उनके घर लूट गए। जिंदा व्यक्तियों के साथ घर जला दिए गए। महिलाओं को भगाकर ले जाया गया। पुलिस ने फोन भी नहीं उठाया। हिंदुओं पर हो रहे इस बिभत्स और नृशंस आक्रमण को, बांग्लादेश की पुलिस, मूकदर्शक बन देखती रही !

6 अगस्त को भी हिंदुओं पर आक्रमण जारी रहा। बागेरहाट सदर उपजिला में, वहां के लोकप्रिय सेवानिवृत्त स्कूल टीचर, मृणाल कांति चटर्जी को बेदर्दी से काटकर मार डाला गया। जेशोर शहर में उस दिन, 50 हिंदू घरों को लूटकर, उन्हें आग के हवाले किया गया।

कितने प्रसंग, कितनी घटनाएं, कितने स्थान….
क्या-क्या गिनाए..?

बाघरपारा उप जिला का नारकेलबारिया बाजार, ढालग्राम, मोनीरूपपुर उपजिला, अभय नगर उपजिला, केशबपुर उप जिला, कोयरा उप जिला…

बांग्लादेश में जहां-जहां हिंदू है, वहां चुन – चुन कर उन्हें सताया गया हैं, मारा गया हैं, घरबार को लूटा गया हैं और जवान बहू – बेटियों को भगाकर ले जाया गया हैं।

खुलना डिविजन के मेहरपुर में इस्कॉन का बहुत बड़ा मंदिर था। उसमें काली मां की बड़ी प्रतिमा थी। साथ ही भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की भी मूर्तियां थी। उस मंदिर को तोड़ा गया। मूर्तियों को फोड़ा गया। उन पर लघुशंका की गई..!

इस वर्ष दुर्गा पूजा से पहले, बांग्लादेश में, सभी दुर्गा पूजा पंडालों को कहा गया, कि इस बार दुर्गा पूजा नहीं करनी हैं। फिर भी हिम्मत करके, जहां हिंदुओं ने दुर्गा पूजा के पंडाल लगाएं, वहां उन्हें तोड़ा गया। अनेक स्थानों पर मां दुर्गा की, मां काली की प्रतिमा को खंडित किया गया। राजधानी ढाका के बीचो-बीच, चार मंदिरों के दुर्गा पूजा पंडालों में, मां दुर्गा की मूर्ति को दारू से नहला कर, उन्हें खंडित कर, उन खंडित मूर्तियों के सामने बिभत्स नृत्य किया गया।

बांग्लादेश के हिंदुओं में अद्भुत साहस हैं। सारी प्रतिकूलता के बाद भी, तानाशाह सरकार का कडा विरोध होने पर भी, शनिवार 26 अक्टूबर को, वहां के हिंदुओं ने चटगांव के ऐतिहासिक लालदीघी मैदान में एक विशाल रैली की। ‘सनातन जागरण मंच’ पर के आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन रैली में, लाखों की संख्या में हिंदू जुटें। उन्होंने मोहम्मद यूनुस सरकार को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जारी किया।

हिंदुओं के इस विरोध प्रदर्शन से बांग्लादेश की सरकार बौखला गई। उसने इस्कॉन के प्रमुख संत, ‘चिन्मय कृष्णदास ब्रह्मचारी’ को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके विरोध में हिंदुओं ने प्रदर्शन किये। तो, कल शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद, अतिवादी मुसलमानों ने, बड़े शहरों के अनेक मंदिरों पर आक्रमण करके, मंदिरों में स्थापित भगवान की मूर्तियों को ध्वस्त किया है।

बांग्लादेश अशांत है। उबल रहा है। वह अराजकता के कब्जे में चला गया है। वहां हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। उस का घरबार छिन गया हैं।वह रातों को सो नहीं पा रहा हैं। वह अपने जीवन की लड़ाई लड़ रहा है, क्योंकि वह अपनी मातृभूमि छोड़ना नहीं चाह रहा हैं..!

आपको – हमको, हम सब को, बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ चट्टान की तरह खड़े रहना हैं..!

  • प्रशांत पोळ

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…

Related Posts

Society Grapples with the Conflict Between Knowledge and Information: Dr Sachchidanand Joshi
Headline

ज्ञान और सूचना के द्वंद्व से जूझ रहा समाज: डॉ. सच्चिदानंद जोशी

October 25, 2026
Dr. Sachchidanand Joshi to Address Panchanad Sodh Sansthan’s Annual Lecture in Chandigarh
Headline

Dr. Sachchidanand Joshi to Address Panchanad Sodh Sansthan’s Annual Lecture in Chandigarh

October 23, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार से की मुलाकात
Headline

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार से की मुलाकात

October 21, 2026
आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन
Headline

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन

October 21, 2026
रामराज्य का आदर्श आज भी सुशासन का मानदंड: प्रधानमंत्री मोदी
Headline

रामराज्य का आदर्श आज भी सुशासन का मानदंड: प्रधानमंत्री मोदी

October 20, 2026
Woman Reunites with Family After 13 Years Following Chandigarh Social Worker’s Relentless Efforts
Headline

Woman Reunites with Family After 13 Years Following Chandigarh Social Worker’s Relentless Efforts

October 18, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 15, 2025
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

चंडीगढ़ में ABVP ने निकाली मशाल यात्रा, आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर किया विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ में ABVP ने निकाली मशाल यात्रा, आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर किया विरोध प्रदर्शन

June 25, 2025

Romantic or Casual, Top 5 Restaurants to Celebrate New Year in Bali

December 9, 2025
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 3 घंटे में 90 प्रतिशत बैटरी चार्ज करने वाला स्वदेशी वायरलेस चार्जर जल्द आएगा

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 3 घंटे में 90 प्रतिशत बैटरी चार्ज करने वाला स्वदेशी वायरलेस चार्जर जल्द आएगा

April 8, 2025
मेडिकल कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने बौद्धिक विकलांग बच्चों के साथ बिताया समय

मेडिकल कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने बौद्धिक विकलांग बच्चों के साथ बिताया समय

September 28, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • Chandigarh MC Allocates ₹50 Lakh for Grand Chhath Puja Celebrations Across 15 Locations
  • DAV College Women’s Handball Team Clinches Consecutive Gold at PU Inter-College Championships
  • गुर्जर नेता श्याम लाल माजरिया ने थामा भाजपा का दामन
  • बॉटनिकल गार्डन में गांववासियों की एंट्री मुफ्त रखने की मांग, युवा नेता गुरविंदर सिंह बोले—पूर्वजों की जमीन पर शुल्क क्यों?

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d