Sunday, September 27, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Article

त्रिभाषा सूत्र: शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की आधारशिला

The India Post by The India Post
July 6, 2026
in Article
Reading Time: 1 min read
0
त्रिभाषा सूत्र: शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की आधारशिला

इंजीनियर अशोक ठाकुर

323
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

Majestic Virasat- e- Mahotsav celebrated at Parkashpur Devabhumi to commemorate Splendor Sidh Legacy : Dr PC Sharma 

आनंदमय जीवन के लिए गुरुकृपा का महत्त्व

इंजीनियर अशोक ठाकुर : भारत केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि अपनी भाषाओं और संस्कृति में विविधता के कारण अद्वितीय राष्ट्र है। संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएँ और देशभर में बोली जाने वाली सैकड़ों बोलियाँ इसकी सांस्कृतिक पहचान को मज़बूत बनाती हैं। यही कारण है कि हमारे देश को एक ऐसी शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है जो स्थानीय पहचान के साथ साथ राष्ट्रीय एकता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बीच संतुलन स्थापित कर सके। इसी को ध्यान में रखते हुए त्रिभाषा सूत्र, जिसे नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 द्वारा लचीले और समावेशी स्वरूप में पुनः स्थापित किया है।

ऐतिहासिक संदर्भ

त्रिभाषा सूत्र कोई नई नीति नहीं है। स्वतंत्रता के बाद राधाकृष्णन आयोग और मुदालियर आयोग ने भी शिक्षा में अनेक भाषाओं को समझने की आवश्यकता पर बल दिया। बाद में कोठारी आयोग (1964–66) ने इसे संतुलित रूप दिया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1968 में पहली बार इसे औपचारिक रूप से अपनाया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 ने भी इसी मूल भावना—भाषाई विविधता और राष्ट्रीय एकीकरण—को दोहराया। नई शिक्षा नीति 2020 ने इसे किसी भाषा की अनिवार्यता के बजाय भाषा चयन की स्वतंत्रता और मातृभाषा-आधारित शिक्षा के साथ जोड़ा।

नई शिक्षा नीति और त्रिभाषा सूत्र

NEP 2020 बताती है कि विद्यार्थी तीन भाषाएँ सीखें, जिनमें कम-से-कम दो भारतीय भाषाएँ हों। नीति यह भी कहती है कि भाषा का चयन राज्यों, विद्यालयों और विद्यार्थियों की परिस्थितियों के अनुसार हो तथा किसी भाषा को थोपा न जाए। साथ ही, प्रारम्भिक कक्षाओं में स्थानीय भाषा और मातृभाषा को शिक्षण का माध्यम बनाने का प्रस्ताव दिया है, जिससे बच्चों का बौद्धिक और भावनात्मक विकास सरलता और प्रभावी ढंग से हो सके।

त्रिभाषा सूत्र की जरूरत एवं आवश्यकता

मातृभाषा में सीखने वाला विद्यार्थी विषयों को अधिक सहजता से ग्रहण करता है। दूसरी भारतीय भाषा उसे देश के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति, साहित्य और परंपराओं से जोड़ती है, जबकि अंग्रेज़ी या अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषा वैश्विक शिक्षा, अनुसंधान और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराती है।

बहुभाषी शिक्षा से स्मरण शक्ति, तार्किक क्षमता, समस्या-समाधान और रचनात्मक सोच का विकास होता है। यह विद्यार्थियों में सहिष्णुता, संवाद और विविध संस्कृतियों के प्रति सम्मान का भाव भी विकसित करती है। यही कारण है कि UNESCO जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएँ भी प्रारंभिक शिक्षा में मातृभाषा और बहुभाषी शिक्षा का समर्थन करती हैं।

त्रिभाषा सूत्र को लेकर भ्रम एवं आशंकाएँ

त्रिभाषा सूत्र को लेकर कई राज्यों, प्रमुखता से दक्षिण राज्यों द्वारा आशंकाएँ व्यक्त की जा रही हैं। कुछ लोगों को इस बात का भ्रम है कि कहीं ये सूत्र किसी एक भाषा के वर्चस्व का माध्यम न बन जाए। कई राज्यों में प्रशिक्षित भाषा-शिक्षकों, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, वित्तीय संसाधनों की कमी भी एक बड़ी चुनौती है। कई राज्यों में यह प्रश्न उठ रहा है कि कौन-सी भाषा को प्राथमिकता दी जाए। कुछ जानकारों का मानना है कि प्राथमिक स्तर पर कई भाषाओं का बोझ बच्चों के सीखने की गति को प्रभावित कर सकता है।

भविष्य की दिशा

त्रिभाषा सूत्र की सफलता उसकी अनिवार्यता में नहीं, बल्कि उसको और अधिक लचीला, संवेदनशील और व्यावहारिक बनाने में है। प्रत्येक राज्य अपनी भाषाओं और सांस्कृतिक परिस्थितियों के अनुरूप इसके क्रियान्वयन पर विचार करे। प्रशिक्षित भाषा-शिक्षकों की नियुक्ति, डिजिटल शिक्षण सामग्री की उपलब्धता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित भाषा-सहायता, विभिन्न राज्यों के बीच शैक्षणिक सहयोग तथा विद्यार्थियों के लिए भाषा-अदला-बदली कार्यक्रम इस नीति को अधिक प्रभावी बना सकते हैं।

निष्कर्ष

त्रिभाषा सूत्र का उद्देश्य किसी भी भाषा को श्रेष्ठ बनाना नहीं है बल्कि भारत की भाषाओं की बहुलता को उसकी सबसे बड़ी शक्ति बनाना है। यदि इसे सभी संबंधित पक्षों से संवाद और सहमति के साथ लागू किया जाए, तो यह केवल भाषा सीखने की नीति नहीं रहेगी, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और वैश्विक नागरिकता की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…

Related Posts

Hawan
Article

Majestic Virasat- e- Mahotsav celebrated at Parkashpur Devabhumi to commemorate Splendor Sidh Legacy : Dr PC Sharma 

July 27, 2026
आनंदमय जीवन के लिए गुरुकृपा का महत्त्व
Article

आनंदमय जीवन के लिए गुरुकृपा का महत्त्व

July 27, 2026
kadiyan
Article

सरकार और युवा संवाद समय की जरूरत

July 26, 2026
Shri Guru Ravi Dass Sabha Jammu Pays Heartfelt Tribute to Sant Sukhdev Ji Maharaj
Article

गुरु और गुरु पूर्णिमा का महत्व

July 13, 2026
Reviving Sacred Roots: Global Hindu Heritage Foundation Spearheads Massive Temple Restoration Across India
Article

Reviving Sacred Roots: Global Hindu Heritage Foundation Spearheads Massive Temple Restoration Across India

July 3, 2026
iran-israel-us-conflict-geopolitics-west-asia-power-balance
Article

How Geography Is Reshaping the New Map of Global Ascendancy after America’s Geopolitical Influence Shrinks

June 29, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 15, 2025
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

नीम करोली सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर लंगर सेवा

नीम करोली सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर लंगर सेवा

February 28, 2025
राष्ट्रीय गणित दिवस: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन

राष्ट्रीय गणित दिवस: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन

December 22, 2025
Education Ministry Invites Online Applications for National Teachers Awards 2026

Education Ministry Invites Online Applications for National Teachers Awards 2026

June 27, 2026
Global PGI Alumni Summit 2024: Witnessed Bonhomie & Reunion of Generations of Excellence

Global PGI Alumni Summit 2024: Witnessed Bonhomie & Reunion of Generations of Excellence

October 29, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • PM मोदी ने ‘भजन क्लबिंग’ में लिया हिस्सा, युवाओं संग भक्ति और संगीत में हुए शामिल
  • वार्ड नंबर 14 से पार्षद टिकट के लिए दीपक उनियाल ने पेश की दावेदारी
  • 25 सितंबर को देशभर में एक साथ होगा राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन, एक करोड़ से अधिक सहभागियों का लक्ष्य
  • UPI यूजर्स के लिए रहेगा पूरी तरह मुफ्त, ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यापारी भुगतान पर ही लगेगा MDR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d