भरत नगर : युवाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए भरत नगर में पहली बार किशोर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन खेलों, देशभक्ति गीतों और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित रहेगा।
आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, क्विज प्रतियोगिता, तत्काल भाषण, मटकी फोड़ और गीत गायन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन 5 अप्रैल 2026, रविवार को शाम 4 बजे से अरेरा फॉर्म, ईश्वर नगर गेट के पास, होटल रेडिसन के सामने किया जाएगा।
आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों से जोड़ें, ताकि आज के व्यस्त और डिजिटल जीवन में बच्चे आउटडोर खेलों, संस्कारों और राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़ सकें।
यह सम्मेलन न केवल बच्चों के मनोरंजन का माध्यम बनेगा, बल्कि उनके नैतिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।















