Thursday, August 20, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Headline

संशोधन भू सुधारों में अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

The India Post by The India Post
February 21, 2025
in Headline, Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
संशोधन भू सुधारों में अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
339
SHARES
2.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

सोशल मीडिया पर केवल जानकारी नहीं, जनता की चिंताओं को भी सुनें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

ट्रंप प्रशासन ने ‘पब्लिक चार्ज’ नियम सख्त किया, ग्रीन कार्ड आवेदकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

देहरादून, 21 फरवरी : विधानसभा में बजट सत्र के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा करते हुए कहा कि यह संशोधन भू सुधारों में अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जन भावनाओं के अनुरूप भू सुधारों की नींव रखी है और भविष्य में भी भू प्रबंधन एवं सुधार के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के संसाधनों और भूमि को भू-माफियाओं से बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने देखा कि भूमि खरीदी जाने के बाद उसका उपयोग सही तरीके से नहीं हो रहा था, बल्कि इसका दुरुपयोग हो रहा था।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्वतीय और मैदानी दोनों इलाके हैं, जिनकी भौगोलिक परिस्थितियाँ और चुनौतियाँ भिन्न हैं। जब से स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड के लिए औद्योगिक पैकेज दिया, तब से राज्य में औद्योगीकरण तेजी से बढ़ा है। ऐसे में वास्तविक निवेशकों को कोई दिक्कत न हो और निवेश भी न रुके, इसके लिए नए संशोधन में सभी पहलुओं को समाहित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में देखा गया कि राज्य में विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार देने के नाम पर जमीनें खरीदी जा रही थीं। उन्होंने कहा कि भू प्रबंधन एवं भू सुधार कानून लागू होने के बाद इस पर प्रभावी रोक लगेगी और इससे असली निवेशकों और भू-माफियाओं के बीच अंतर स्पष्ट होगा। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया है, जिसमें 3461.74 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। इससे राज्य की पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था को संरक्षित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कृषि एवं औद्योगिक प्रयोजन के लिए भूमि खरीद की अनुमति जो पहले कलेक्टर स्तर पर दी जाती थी, उसे 11 जनपदों में समाप्त कर केवल हरिद्वार और उधम सिंह नगर में राज्य सरकार के स्तर से निर्णय लिए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, 12.5 एकड़ से अधिक भूमि खरीद संबंधी निर्णय भी केवल हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर के लिए राज्य सरकार के स्तर पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आवासीय परियोजनाओं के लिए 250 वर्ग मीटर भूमि क्रय हेतु शपथ पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। यदि शपथ पत्र गलत पाया गया तो वह भूमि राज्य सरकार में निहित कर दी जाएगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के अंतर्गत थ्रस्ट सेक्टर एवं अधिसूचित खसरा नंबर भूमि क्रय की अनुमति अब कलेक्टर स्तर के बजाय राज्य सरकार के स्तर से दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानून में कई बड़े बदलाव किए गए हैं और सरकार ने गैरसैंण में हितधारकों और नागरिकों से विचार-विमर्श कर उनकी राय को शामिल किया है। जिलाधिकारियों और तहसील स्तर पर भी आम जनता से सुझाव लेकर इस कानून को तैयार किया गया है ताकि राज्य की जनसांख्यिकी संरक्षित रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि औद्योगिक, पर्यटन, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, कृषि एवं औद्यानिक प्रयोजन हेतु कुल 1883 भूमि क्रय की अनुमति दी गई है। इनमें से 599 मामलों में भू-उपयोग उल्लंघन सामने आए हैं, जिनमें 572 प्रकरणों में उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (अनुकूलन एवं उपान्तरण आदेश-2001) की धारा 166/167 के तहत कानूनी कार्यवाही की गई है। 16 मामलों में निर्णय लेते हुए 9.4760 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित कर दी गई है, और शेष मामलों में कार्यवाही जारी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…

Related Posts

सोशल मीडिया पर केवल जानकारी नहीं, जनता की चिंताओं को भी सुनें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Headline

सोशल मीडिया पर केवल जानकारी नहीं, जनता की चिंताओं को भी सुनें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

August 20, 2026
ट्रंप प्रशासन ने ‘पब्लिक चार्ज’ नियम सख्त किया, ग्रीन कार्ड आवेदकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Headline

ट्रंप प्रशासन ने ‘पब्लिक चार्ज’ नियम सख्त किया, ग्रीन कार्ड आवेदकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

August 20, 2026
एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, अगले दौर में बनाई जगह
Headline

एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, अगले दौर में बनाई जगह

August 20, 2026
Dr. Ritesh Arya Calls for Community-Led Action to Save Spiti’s Ancient Fossil Treasures in Langza
Headline

Dr. Ritesh Arya Calls for Community-Led Action to Save Spiti’s Ancient Fossil Treasures in Langza

August 19, 2026
Ayyappa Temple at Sabarimala
Headline

Sabarimala Temple Opens Doors to Devotees for Malayalam New Year and Chingam Pujas

August 17, 2026
व्हाट्सऐप की तकनीकी गड़बड़ी : मेटा ने माना है कि उसकी स्वचालित मॉडरेशन प्रणाली की त्रुटि के कारण कई वैध यूजर्स के अकाउंट गलत तरीके से “अंडर रिव्यू” में चले गए थे।
Headline

व्हाट्सऐप की तकनीकी गड़बड़ी : मेटा ने माना है कि उसकी स्वचालित मॉडरेशन प्रणाली की त्रुटि के कारण कई वैध यूजर्स के अकाउंट गलत तरीके से “अंडर रिव्यू” में चले गए थे।

August 17, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 15, 2025
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

Punjab Police Conducts Gender Sensitisation Training to Promote Inclusive Policing

समावेशी पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु पंजाब पुलिस का जेंडर सेंसिटाइजेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम

August 20, 2026
ਖਰੜ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਾਜਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸੋਕ ਦੀ ਲਹਿਰ, ਚੌਧਰੀ ਸ਼ਿਆਮ ਲਾਲ ਦੇ ਛੋਟੇ ਭਰਾ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਦਿਹਾਂਤ

ਖਰੜ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਾਜਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸੋਕ ਦੀ ਲਹਿਰ, ਚੌਧਰੀ ਸ਼ਿਆਮ ਲਾਲ ਦੇ ਛੋਟੇ ਭਰਾ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਦਿਹਾਂਤ

February 25, 2026
नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भारत की बड़ी पहल – 2027 तक शुरू होगा ‘वाइकिंग ब्रह्मपुत्र’

नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भारत की बड़ी पहल – 2027 तक शुरू होगा ‘वाइकिंग ब्रह्मपुत्र’

July 21, 2025
डोनाल्ड ट्रम्प ने कमला हैरिस व बाइडेन पर अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हिंदुओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

डोनाल्ड ट्रम्प ने कमला हैरिस व बाइडेन पर अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हिंदुओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

November 1, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • सोशल मीडिया पर केवल जानकारी नहीं, जनता की चिंताओं को भी सुनें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • BPCL Rolls Out ‘Bharatgas Lite ZIP’ in Chandigarh, Enhancing LPG Convenience
  • ट्रंप प्रशासन ने ‘पब्लिक चार्ज’ नियम सख्त किया, ग्रीन कार्ड आवेदकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
  • अंबाला पुलिस पर हमले के आरोपियों के माफी मांगने तक मुकदमे वापस न लिए जाएं : वीरेश शांडिल्य

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d