Sunday, July 26, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में केरल के समान प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों पर मेडिकल टूरिज्म विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

The India Post by The India Post
September 21, 2024
in Madhya Pradesh
0
मध्य प्रदेश में केरल के समान प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों पर मेडिकल टूरिज्म विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
341
SHARES
2.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

भरत नगर में पहली बार किशोर सम्मेलन का आयोजन, खेलों व देशभक्ति से होगा व्यक्तित्व निर्माण

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात : CM मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में केरल के समान प्राकृतिक तथा अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों पर मेडिकल टूरिज्म को विकसित करने कार्य योजना बनाई जा रही है। इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में 46 हजार 451 नए पदों को स्वीकृति प्रदान की गई है, साथ ही 800 आयुष आरोग्य मंदिरों का संचालन भी आरंभ हुआ है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज के साथ आयुर्वेदिक संस्थाओं की संख्या अभी ओर बढ़ेगी। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल या आयुर्वेदिक कॉलेज अवश्य हो और इससे आमजन को इलाज के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता न रहे। जन-जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, लोगों को स्वस्थ जीवन-शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने, रोग-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में योजना‍बनाने और उनके क्रियान्वयन में राज्य सरकार, आरोग्य भारती का सहयोग व मार्गदर्शन भी प्राप्त करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर में आयोजित आरोग्य भारती के अखिल भारतीय प्रतिनिधि मंडल सम्मेलन को समत्व भवन, भोपाल से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, आरोग्य भारती संस्था के पदाधिकारी तथा केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

बालाघाट, शहडोल, सागर, मुरैना, नर्मदापुरम में आरंभ होंगे आयुर्वेद चिकित्सालय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में मंदसौर, नीमच और सिवनी में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बनकर तैयार हो गए हैं, शीघ्र ही इनका लोकार्पण किया जाएगा। प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को एक करने का निर्णय लिया गया। कोविड काल में रोग से बचने के लिए आयुर्वेदिक विधियों और आयुष काढ़े के प्रभाव से सभी परिचित हैं। भारतीय चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 5 जिलों बालाघाट, शहडोल, सागर, मुरैना और नर्मदापुरम में जल्द ही आयुर्वेद चिकित्सालय आरंभ किए जाएंगे। राज्य सरकार की आयुर्वेदिक चिकित्सालयों को प्रोत्साहित करने की योजना में समाज के लोगों द्वारा आरंभ किए गए चिकित्सालयों को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। जनजातीय क्षेत्रों में औषधीय खेती को प्रोत्साहित करने के लिए देवारण्य योजना का संचालन किया जा रहा है। औषधीय वनस्पति के प्रति जागरूकता लाने और उनकी मार्केटिंग के लिए हर साल लघु वनोपज मेले भी आयोजित हो रहे हैं।

स्वस्थ जीवन-शैली अपनाते हुए रोग-मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रही है आरोग्य भारती

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वस्थ राष्ट्र के लिए स्वस्थ ग्राम, स्वस्थ ग्राम के लिए स्वस्थ परिवार और स्वस्थ परिवार के लिए स्वस्थ व्यक्ति होना आवश्यक है। यह प्रसन्नता का विषय है कि आरोग्य भारती समाज में स्वास्थ्य संरक्षण और जागरण के साथ ही शोध आधारित कार्य भी कर रही है। भारतीय परम्परा में पहला सुख निरोगी काया के सिद्धांत को मानते हुए स्वास्थ्य को ही सबसे बड़ा धन माना गया है। आरोग्य भारती संस्था द्वारा समाज में स्वस्थ जीवन-शैली अपनाते हुए रोग-मुक्त जीवन जीने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है, जो अभिनंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्था का वार्षिक सम्मेलन मध्यप्रदेश में करने के‍लिए आभार मानते हुए प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

आरोग्य सम्पदा पत्रिका के भारतीय स्वास्थ्य चिंतन पर केन्द्रित विशेषांक का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरोग्य भारती की स्मारिका “आरोग्य फलदायकम्” और संस्था की पत्रिका आरोग्य संपदा के भारतीय स्वास्थ्य चिंतन पर केन्द्रित विशेषांक, आरोग्य भारती की डायरी और कैलेंडर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योगाचार्य पंडित दामोदार लाल शर्मा को “स्व. माधवराव धाक्रस स्वस्थ जीवनशैली” पुरस्कार से सम्मानित किया। अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। आरोग्य भारती के संरक्षक डॉ. प्रवीण भावसार, अध्यक्ष डॉ. राकेश पंडित भी उपस्थित थे।

आने वाला कल स्वस्थ, स्वच्छ और श्रेष्ठ भारत का है – विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि आने वाला कल स्वस्थ, स्वच्छ और श्रेष्ठ भारत का है। भारतीय स्वास्थ्य पद्धतियों को अपनाते हुए रोग-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में आरोग्य भारती महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस संस्था की सलाह पर ही देश में वैलनेस सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया आरंभ हुई। स्वतंत्रता के बाद हुई देशज चिकित्सा पद्धतियों की अनदेखी और उपेक्षा के कारण इस क्षेत्र में आए अभावों को दूर करने की दिशा में आरोग्य भारती द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है। सम्मेलन में आरोग्य भारती के डॉ. सत्यप्रकाश बत्रा ने संस्था के उद्देश्यों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…

Related Posts

भरत नगर में पहली बार किशोर सम्मेलन का आयोजन, खेलों व देशभक्ति से होगा व्यक्तित्व निर्माण
Madhya Pradesh

भरत नगर में पहली बार किशोर सम्मेलन का आयोजन, खेलों व देशभक्ति से होगा व्यक्तित्व निर्माण

April 1, 2026
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात : CM मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
Agriculture

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात : CM मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

March 12, 2026
No Fuel Shortage in MP Amid Middle East Crisis; CM Mohan Yadav Assures Uninterrupted Supply
Madhya Pradesh

No Fuel Shortage in MP Amid Middle East Crisis; CM Mohan Yadav Assures Uninterrupted Supply

March 12, 2026
माँ नर्मदा पर बढ़ता प्रदूषण बना जानलेवा खतरा, इंदौर हादसे ने उठाए जल सुरक्षा पर गंभीर सवाल
Madhya Pradesh

माँ नर्मदा पर बढ़ता प्रदूषण बना जानलेवा खतरा, इंदौर हादसे ने उठाए जल सुरक्षा पर गंभीर सवाल

February 23, 2026
लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी नारी सुरक्षा की ढाल, रीवा में रोका गया नाबालिग का विवाह
Madhya Pradesh

लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी नारी सुरक्षा की ढाल, रीवा में रोका गया नाबालिग का विवाह

May 30, 2025
बुंदेलखंड वीरों की भूमि, महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन
Madhya Pradesh

बुंदेलखंड वीरों की भूमि, महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन

May 30, 2025

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 17, 2025
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

1001 पौधे रोपने के लक्ष्य के समीप पहुंची भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था 

1001 पौधे रोपने के लक्ष्य के समीप पहुंची भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था 

September 22, 2024
‘गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या आंतरिक सुरक्षा पर सीधा हमला’: BJP नेता परमजीत कैंथ ने की NIA जांच की मांग, भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना

‘गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या आंतरिक सुरक्षा पर सीधा हमला’: BJP नेता परमजीत कैंथ ने की NIA जांच की मांग, भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना

February 24, 2026
प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार हुई सजग: निर्यात शुल्क हटाकर बफर स्टॉक से बिक्री बढ़ाने की योजना

प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार हुई सजग: निर्यात शुल्क हटाकर बफर स्टॉक से बिक्री बढ़ाने की योजना

September 23, 2024
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 3 घंटे में 90 प्रतिशत बैटरी चार्ज करने वाला स्वदेशी वायरलेस चार्जर जल्द आएगा

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 3 घंटे में 90 प्रतिशत बैटरी चार्ज करने वाला स्वदेशी वायरलेस चार्जर जल्द आएगा

April 8, 2025

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • Nagaland Pickleball Association, Nagaland Pickleball Masters 2026
  • Nation Salutes the Brave: President, PM Modi Lead Tributes on Kargil Vijay Diwas
  • Govt Targets 25,000 Jan Aushadhi Kendras by March 2027; Over 20,100 Currently Operational
  • Jan Aushadhi Scheme Saves Citizens ₹45,000 Crore on Medicines Over 12 Years: Govt

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d