Sunday, September 27, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Madhya Pradesh

रीवा सौर परियोजना को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने केस स्टडी के रूप में किया शामिल

The India Post by The India Post
September 22, 2024
in Madhya Pradesh
Reading Time: 1 min read
0
रीवा सौर परियोजना को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने केस स्टडी के रूप में किया शामिल
352
SHARES
2.7k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

भरत नगर में पहली बार किशोर सम्मेलन का आयोजन, खेलों व देशभक्ति से होगा व्यक्तित्व निर्माण

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात : CM मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में जहाँ एक ओर विश्व की सबसे बड़ी रीवा सौर परियोजना स्थापित होकर शुरू हो चुकी है। इस परियोजना को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने केस स्टडी के रूप में शामिल किया है। वहीं दूसरी ओर ओंकारेश्वर में प्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा नदी पर दुनिया की सबसे बड़ी 600 मेगावाट क्षमता की फ्लोटिंग सोलर परियोजना भी विकसित की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न अंचलों में भी सौर ऊर्जा की कई छोटी-बड़ी परियोजनाएँ निर्माणाधीन हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में गुजरात के गांधी नगर में नवकरणीय ऊर्जा को लेकर हुई राष्ट्रीय समिट में अनेक उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में सोलर प्लांट लगाने की इच्छा जाहिर की है। राजधानी भोपाल में सरकारी भवनों और नागरिकों को अपने घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिये अभियान चलाया जायेगा। इन सभी प्रयासों से मध्यप्रदेश, सौर ऊर्जा प्रदेश बनने की अग्रसर हो गया है।

आदर्श उदाहरण के रूप में पढ़ाया जा रहा है हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में

दुनिया की सबसे प्रसिद्ध हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश स्थित विश्व के सबसे बड़े रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पॉवर पार्क और प्लांट के उत्कृष्ट प्रबंधन, संचालन और सौर ऊर्जा उत्पादन को आदर्श उदाहरण के रूप में पढ़ाया जा रहा है। रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पॉवर प्लांट न सिर्फ़ विश्व का सबसे बड़ा प्लांट है, बल्कि विश्व में सबसे सस्ती दर पर व्यावसायिक उर्जा उत्पादन करने वाला प्लांट भी है। यहां से 3 रूपये 30 पैसे प्रति यूनिट बिजली अगले 25 सालों के लिए उपलब्ध हो सकेगी।

मध्यप्रदेश में भरपूर सौर ऊर्जा है। यहां 300 से ज्यादा दिनों तक सूर्य का प्रकाश रहता है। विश्व बैंक के क्लीन टेक्नालॉजी फंड के माध्यम से वित्त पोषित देश की पहली सौर परियोजना है। आज विश्व के 10 सर्वाधिक बड़ी सोलर परियोजनाओं में से आधी भारत में है। रीवा सोलर पॉवर प्लांट इनमें से एक है।

कैसे हुई शुरूआत

भारत सरकार ने वर्ष 2014 में सोलर पार्क योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य सोलर पॉवर को बढ़ावा देना था। इस योजना में 500 मेगावाट क्षमता से ज्यादा की सोलर परियोजनाओं को सोलर पार्क में शामिल किया गया और उन्हें अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क कहा गया। केस स्टडी में बताया गया कि भारत में 4 लाख 67 हजार वर्ग मीटर बंजर भूमि आंकी गई है। इसका उपयोग सोलर प्लांट लगाने में किया जा सकता है। मध्यप्रदेश में 1579 हेक्टेयर जमीन का आंकलन किया गया, जिसमें 1255 हेक्टेयर बंजर जमीन सरकारी और  384 हेक्टेयर प्राइवेट जमीन  शामिल है। इस प्रकार रीवा सोलर अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट बनने की शुरुआत हुई।

रीवा सोलर पॉवर प्लांट की यात्रा दिलचस्प है। इसकी शुरुआत जून 2014 में बड़वार गांव में 275 हेक्टेयर जमीन आवंटन के साथ शुरू हुई। राज्य सरकार ने अप्रैल 2015 में रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट की स्थापना का अनुमोदन किया। दो महीने बाद रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड की स्थापना हुई, जिसमें म.प्र. ऊर्जा विकास निगम और एसईसीआई के साथ 50 -50 प्रतिशत का जॉइंट वेंचर स्थापित हुआ। इसके बाद बड़वार, बरसेटा देश, बरसेटा पहाड़, इतर पहाड़, रामनगर पहाड़ गांवों में 981 हेक्टेयर जमीन का आवंटन हुआ। वर्ष 2018-19 तक और भी गांव में उपलब्ध बंजर जमीन को परियोजना के लिए आवंटित किया गया। अप्रैल 2019 में दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन को पॉवर सप्लाई देना शुरू हुआ। जनवरी 2020 से पूरी तरह से व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Tags: rewa solar project

Related Posts

भरत नगर में पहली बार किशोर सम्मेलन का आयोजन, खेलों व देशभक्ति से होगा व्यक्तित्व निर्माण
Madhya Pradesh

भरत नगर में पहली बार किशोर सम्मेलन का आयोजन, खेलों व देशभक्ति से होगा व्यक्तित्व निर्माण

April 1, 2026
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात : CM मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
Agriculture

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात : CM मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

March 12, 2026
No Fuel Shortage in MP Amid Middle East Crisis; CM Mohan Yadav Assures Uninterrupted Supply
Madhya Pradesh

No Fuel Shortage in MP Amid Middle East Crisis; CM Mohan Yadav Assures Uninterrupted Supply

March 12, 2026
माँ नर्मदा पर बढ़ता प्रदूषण बना जानलेवा खतरा, इंदौर हादसे ने उठाए जल सुरक्षा पर गंभीर सवाल
Madhya Pradesh

माँ नर्मदा पर बढ़ता प्रदूषण बना जानलेवा खतरा, इंदौर हादसे ने उठाए जल सुरक्षा पर गंभीर सवाल

January 25, 2026
लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी नारी सुरक्षा की ढाल, रीवा में रोका गया नाबालिग का विवाह
Madhya Pradesh

लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी नारी सुरक्षा की ढाल, रीवा में रोका गया नाबालिग का विवाह

May 30, 2025
बुंदेलखंड वीरों की भूमि, महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन
Madhya Pradesh

बुंदेलखंड वीरों की भूमि, महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन

May 30, 2025

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 15, 2025
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

नीम करोली सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर लंगर सेवा

नीम करोली सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर लंगर सेवा

February 28, 2025
राष्ट्रीय गणित दिवस: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन

राष्ट्रीय गणित दिवस: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन

December 22, 2025
Education Ministry Invites Online Applications for National Teachers Awards 2026

Education Ministry Invites Online Applications for National Teachers Awards 2026

June 27, 2026
Global PGI Alumni Summit 2024: Witnessed Bonhomie & Reunion of Generations of Excellence

Global PGI Alumni Summit 2024: Witnessed Bonhomie & Reunion of Generations of Excellence

October 29, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • PM मोदी ने ‘भजन क्लबिंग’ में लिया हिस्सा, युवाओं संग भक्ति और संगीत में हुए शामिल
  • वार्ड नंबर 14 से पार्षद टिकट के लिए दीपक उनियाल ने पेश की दावेदारी
  • 25 सितंबर को देशभर में एक साथ होगा राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन, एक करोड़ से अधिक सहभागियों का लक्ष्य
  • UPI यूजर्स के लिए रहेगा पूरी तरह मुफ्त, ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यापारी भुगतान पर ही लगेगा MDR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d