Sunday, April 12, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Haryana

लद्दाख प्रकरण पर केंद्रित विचार गोष्ठी का आयोजन, जनजातीय समाज के प्रश्नों पर गंभीर विमर्श

admin by admin
October 13, 2025
in Haryana
0
लद्दाख प्रकरण पर केंद्रित विचार गोष्ठी का आयोजन, जनजातीय समाज के प्रश्नों पर गंभीर विमर्श
326
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कुरुक्षेत्र, 12 अक्टूबर। पंचनद शोध संस्थान के कुरुक्षेत्र नगर अध्ययन केंद्र और संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय संस्कृति भवन में ‘जनजातीय समाज और लद्दाख प्रकरण’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध स्तंभ लेखक श्री विकास सारस्वत ने लद्दाख प्रकरण को अंग्रेजी शासन की जनजातीय समाज को मुख्यधारा से पृथक रखने की नीति का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन ने नृवंशविज्ञान के सिद्धांतों का उपयोग कर जनजातीय समाज को अलग-थलग करने के लिए एक बौद्धिक षड्यंत्र रचा। जे एच हटन, आर्चर और जे पी मिल्स जैसे विचारकों के माध्यम से “वर्जित क्षेत्र”, “आंशिक वर्जित क्षेत्र”, “इनर लाइन परमिट” जैसे प्रावधान लागू किए गए, जिन्हें बाद में वॉरियर एल्विन जैसे विशेषज्ञों द्वारा संस्थागत रूप दिया गया।

READ ALSO

हरियाणा बजट 2026-27: मुख्यमंत्री ने पेश किया 2.23 लाख करोड़ का बजट

माजरा के श्याम बाबा मंदिर में भव्य हिंदू सम्मेलन: ‘पंच प्रण’ और ‘मातृ शक्ति’ को बताया सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण का आधार

श्री सारस्वत ने संविधान सभा की बहसों का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार कुछ सदस्यों ने पाँचवीं और छठी अनुसूची जैसे प्रावधानों के भविष्य में होने वाले दुष्परिणामों की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि आज वह चेतावनियाँ अक्षरशः सत्य सिद्ध हो रही हैं, क्योंकि ये क्षेत्र वामपंथियों और मिशनरियों के लिए खुला मैदान बन गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण के नाम पर स्थानीय और बाहरी नागरिकों के बीच जो कृत्रिम दीवारें खड़ी की गई हैं, वे राष्ट्रीय एकता को बाधित कर रही हैं। पर्यावरण के प्रावधान बिना किसी भेदभाव के लागू किए जा सकते हैं, किंतु इसके लिए नागरिक अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए।

श्री सारस्वत ने जोर देकर कहा कि जिन समुदायों को हम आज “जनजाति” कहते हैं, वे भी समय के साथ मुख्य समाज से जुड़ते हैं, और उनके विकास की स्वाभाविक गति को कृत्रिम नीतियों द्वारा बाधित करना न तो उनके हित में है, न ही राष्ट्र के लिए लाभकारी।

गोष्ठी में करीब 70 प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए, जिनमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और NIT के वरिष्ठ प्रोफेसर, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी, अधिवक्ता व शिक्षाविद शामिल थे।

गोष्ठी का संचालन अध्ययन केंद्र के संयोजक डॉ. सुमंत गोयल ने किया। विषय की प्रस्तावना पंचनद शोध संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. ऋषि गोयल ने रखी तथा आभार संस्कृति शिक्षा संस्थान के प्रबंधक श्री सुधीर कुमार ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने विषय पर गहन विचार-विमर्श किया और वर्तमान नीतियों की पुनर्समीक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
Tags: Ladakh Issue

Related Posts

हरियाणा बजट 2026-27: मुख्यमंत्री ने पेश किया 2.23 लाख करोड़ का बजट
Haryana

हरियाणा बजट 2026-27: मुख्यमंत्री ने पेश किया 2.23 लाख करोड़ का बजट

March 3, 2026
माजरा के श्याम बाबा मंदिर में भव्य हिंदू सम्मेलन: ‘पंच प्रण’ और ‘मातृ शक्ति’ को बताया सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण का आधार
Haryana

माजरा के श्याम बाबा मंदिर में भव्य हिंदू सम्मेलन: ‘पंच प्रण’ और ‘मातृ शक्ति’ को बताया सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण का आधार

February 23, 2026
शरद पूर्णिमा पर जटेला धाम में उमड़ा श्रद्धा और आयुर्विज्ञान का संगम, हजारों रोगियों ने खीर प्रसाद से पाए आरोग्य लाभ
Haryana

शरद पूर्णिमा पर जटेला धाम में उमड़ा श्रद्धा और आयुर्विज्ञान का संगम, हजारों रोगियों ने खीर प्रसाद से पाए आरोग्य लाभ

October 7, 2025
डॉ. रमनीक कृष्ण जी महाराज से कथा सुनकर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
Haryana

डॉ. रमनीक कृष्ण जी महाराज से कथा सुनकर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

September 11, 2025
Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh Adopts Five TB Patients as ‘Nikshay Mitra’
Haryana

Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh Adopts Five TB Patients as ‘Nikshay Mitra’

September 2, 2025
आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्ड जारी
Haryana

आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्ड जारी

June 24, 2025

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 17, 2025
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

अब न रहे कोई भ्रम-पपीते की खेती के लिए तैयार करें खुद को पूरी जानकारी संग!

अब न रहे कोई भ्रम-पपीते की खेती के लिए तैयार करें खुद को पूरी जानकारी संग!

April 25, 2025
Union Home Minister Amit Shah Reviews Implementation of New Criminal Laws in North-East

Union Home Minister Amit Shah Reviews Implementation of New Criminal Laws in North-East

March 17, 2025
भारत के उज्जवल भविष्य की नींव का पत्त्थर है टॉपर-प्रतिभाएं- ओमप्रकाश बेरी

भारत के उज्जवल भविष्य की नींव का पत्त्थर है टॉपर-प्रतिभाएं- ओमप्रकाश बेरी

May 30, 2025
Major Heroin Seizure in Punjab: Two Arrested in Cross-Border Smuggling Bust

Major Heroin Seizure in Punjab: Two Arrested in Cross-Border Smuggling Bust

October 27, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • Indian Railways Boosts Digital Infrastructure with AI Surveillance, Real-Time Systems in 2025-26
  • ABVP Urges Panjab University to Set Up Additional Law Entrance Exam Centres
  • Ayush Ministry Launches 75-Day Countdown to International Day of Yoga 2026; 5,000 Perform Trikonasana in Record Event
  • West Asia on Edge as Israel-Iran Conflict Escalates; US Enters War Theatre, Oil Prices Surge

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Sample Page

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d