चंडीगढ़। सेक्टर 41 में जय जगदंबे गढ़वाल रामलीला मंडल की ओर से आयोजित रामलीला में बबीता पठानिया और उपिंदर पठानिया ने सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत की। मंडल के अध्यक्ष जसपाल रावत ने दोनों अतिथियों को आमंत्रित किया।
इस अवसर पर बबीता पठानिया ने रिबन काटकर रामलीला मंच का उद्घाटन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक संस्कारों और नैतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन लोगों के बीच भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बबीता पठानिया और उपिंदर पठानिया ने आयोजन समिति तथा स्थानीय निवासियों के प्रयासों की सराहना की और रामलीला के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।















