Saturday, July 18, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home BJP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को बताया ऐतिहासिक, कांस्टेबल जगरूप सिंह को किया सम्मानित

The India Post by The India Post
July 7, 2026
in BJP, Politics
0
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को बताया ऐतिहासिक, कांस्टेबल जगरूप सिंह को किया सम्मानित
320
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

अजरावड़ गांव के सैकड़ों युवाओं ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

Jalandhar Youth Congress Accords Grand Welcome to State President Shuvam Sharma

पानीपत: भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि 17 जुलाई को प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की पावन भूमि से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे भारत को हरित परिवहन और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक पहचान मिलेगी तथा विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्राप्त होगी।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में जींद पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत एवं विकसित हरियाणा के अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार आधुनिक आधारभूत संरचना, नवाचार और विकास के माध्यम से प्रदेश और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

जेपी नड्डा का किया स्वागत, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

इससे पूर्व डॉ. अर्चना गुप्ता ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने श्री नड्डा के साथ ट्रेन से अंबाला तक यात्रा की।

यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों और हरियाणा में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की और कहा कि उन्हें श्री नड्डा से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बहादुरी दिखाने वाले कांस्टेबल जगरूप सिंह को किया सम्मानित

डॉ. अर्चना गुप्ता ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल जगरूप सिंह को भी सम्मानित किया। हाल ही में जगरूप सिंह ने अद्भुत साहस और तत्परता का परिचय देते हुए चलती ट्रेन से गिर रही दो महिलाओं की जान बचाई थी।

उन्होंने कहा कि जगरूप सिंह जैसे समर्पित पुलिसकर्मी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने कर्तव्य का जिस साहस, सतर्कता और मानवता के साथ निर्वहन किया, वह सराहनीय है। ऐसे कर्मवीरों का सम्मान समाज में सेवा, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करता है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Tags: AmbalaArchana GuptaAtmanirbhar BharatBJP HaryanaBJP OrganizationBooth StrengtheningBrave ConstableClean EnergyGreen EnergyHaryana PoliceHaryana PoliticsHydrogen TrainHydrogen Train LaunchJagroop SinghJindJP NaddaNarendra ModiNayab Singh SainiPanipat Railway StationPublic ServiceRailway News

Related Posts

अजरावड़ गांव के सैकड़ों युवाओं ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन
Politics

अजरावड़ गांव के सैकड़ों युवाओं ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

July 7, 2026
Politics

Jalandhar Youth Congress Accords Grand Welcome to State President Shuvam Sharma

July 6, 2026
करनाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान
BJP

करनाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान

July 3, 2026
‘Pillars of Humanity’: BJP Medical Cell Marks Doctors’ Day with Free FibroScan Camp in Chandigarh
BJP

‘Pillars of Humanity’: BJP Medical Cell Marks Doctors’ Day with Free FibroScan Camp in Chandigarh

July 3, 2026
iran-israel-us-conflict-geopolitics-west-asia-power-balance
Article

How Geography Is Reshaping the New Map of Global Ascendancy after America’s Geopolitical Influence Shrinks

June 29, 2026
If It Is at the Geographical Center, Why Not at the Center of Leadership?
Article

If It Is at the Geographical Center, Why Not at the Center of Leadership?

June 12, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 17, 2025
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का पहला उड़ान परीक्षण सफल, भारत की आर्टिलरी शक्ति को नई मजबूती

पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का पहला उड़ान परीक्षण सफल, भारत की आर्टिलरी शक्ति को नई मजबूती

December 30, 2025
महाशिवरात्रि पर संजय टंडन ने मंदिरों में की पूजा अर्चना और भंडारों का किया वितरण

महाशिवरात्रि पर संजय टंडन ने मंदिरों में की पूजा अर्चना और भंडारों का किया वितरण

February 27, 2025
EVM बनाम मोबाइल तकनीक – भ्रांतियों से परे सच्चाई

EVM बनाम मोबाइल तकनीक – भ्रांतियों से परे सच्चाई

August 23, 2025

Uniqlo to Open One of Region’s Biggest Outlets in Bali

December 29, 2025

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • गुरु और गुरु पूर्णिमा का महत्व
  • India Condemns Attack on Commercial Vessel ‘GFS Galaxy’ Off Oman Coast; 10 Indians Rescued, 1 Missing
  • 11 Years of Digital India: eSaras Platform Transforms Rural Women into National Entrepreneurs
  • The Silicon Squeeze: Why RAM and Storage Prices Are Skyrocketing (and the Legal Drama Behind It)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d