Wednesday, June 17, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Haryana

2014 व 2019 के वादे बीजेपी ने अबतक नहीं किए पूरे, 2024 में फिर उछाले जुमले- हुड्डा

The India Post by The India Post
September 21, 2024
in Haryana
0
2014 व 2019 के वादे बीजेपी ने अबतक नहीं किए पूरे, 2024 में फिर उछाले जुमले- हुड्डा
323
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

Haryana CM Announces Advanced Horticulture Degrees and Opens 14 Science Centres

High-Calibre Bomb Testing in Panchkula Today: Residents of Bhanu and Billa Villages Advised to Stay Indoors

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी ने जो घोषणापत्र जारी किया है, उसने अपनी ही सरकार की नाकामियों पर मुहर लगा दी है। जो बीजेपी 2014 और 2019 में किए गए अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई, उसने जनता को बरगलाने के लिए 2024 में नए जुमले उछाल दिए हैं। लेकिन अब जनता के सामने इस सरकार की सच्चाई उजागर हो चुकी है।

हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपाई घोषणापत्र के सभी बीस वादों पर बिंदूवार टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी को 10 साल के बाद लाडो लक्ष्मी योजना की याद आई है। क्योंकि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने अपनी 7 गारंटियों में महिलाओं को 2000 रुपये महीना देने का ऐलान किया था। इसीलिए बीजेपी ने कांग्रेसी की देखा-देखी ₹2100 का ऐलान किया है। जबकि बीजेपी ने 2014 में बेरोजगार युवाओं को 9000 रुपये भत्ता देने का ऐलान किया था। लेकिन यह वादा हवा में ही धुआं हो गया।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस बीजेपी ने 10 साल में एक भी आईएमटी नहीं बनाई, वो भविष्य में 10 औद्योगिक शहर बनाने का ऐलान कर रही है। यह स्मार्ट सिटी के वादे की तरह हास्यास्पद ऐलान है। क्योंकि कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा में 6 आईएमटी बनी थीं। लेकिन बीजेपी ने 10 साल में एक भी औद्यगित क्षेत्र विकासित नहीं किया। ना ही पहले से स्थापित आईएमटी को विस्तार देने की कोशिश की।

हुड्डा ने भाजपा द्वारा घोषित आयुष्मान योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपनी ही योजना को अधर में लटका दिया है। 300 करोड रुपए अस्पतालों के पेंडिंग होने के वजह से मरीजों का इलाज ही बंद कर दिया गया। इस सरकार ने हज़ारों मरीज़ों की जान जोख़िम में जाल दी। इसलिए जो सरकार 5 लाख की स्वास्थ्य योजना ढंग से नहीं चला पाई, वो भविष्य में 10 लाख तक के इलाज की योजना कैसे चला पाएगी? जबकि कांग्रेस ने 25 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की योजना का ऐलान किया है। ये योजना पहले कांग्रेस राजस्थान में लागू कर चुकी है, जो कामयाबी चल रही है।

इसी तरह बीजेपी ने सभी फसलों की एमएसपी देने का भी झूठा वादा किया है। क्योंकि 10 साल से राज्य और केंद्र में बीजेपी की सरकार है। फिर भी हर बार हर सीजन में किसानों को MSP के लिए सड़क पर उतारना पड़ा। अगर बीजेपी एमएसपी देने के लिए तैयार है तो उसका कानून बनाने से क्यूं डर रही है। जबकि कांग्रेस ने एमएसपी गारंटी का कानून बनाने का ऐलान किया है।

हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बनाने वाली बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में 2 लाख सरकारी नौकरियां देने की बात कहके खुद मान लिया है कि सरकारी विभागों में इतने पद खाली पड़े हुए हैं। 5 साल से जो सरकार लगातार भर्तियों को लटाए बैठी है, जिसने एक भी बड़ी भर्ती नहीं की और अबतक मुश्किल से एक सीईटी करवा पाई। उससे कोई भी युवा भर्तियों की उम्मीद नहीं कर सकता।

हुड्डा ने कहा कि बीजेपी का 5 लाख रोज़गार देने का वादा भी जमीनी सच्चाई से कोसों दूर है। क्योंकि आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक निवेश के मामले में हरियाणा देश का सबसे फ़ीसड्डी राज्य बन चुका है। ऐसे में बिना निवेश और बिना नए उद्योग धंधों के रोजगार पैदा होना असंभव है।

इसी तरह, जिस बीजेपी ने सरकार में आते ही कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई 100-100 ग़ज़ के प्लाट की स्कीम और आवास योजना को बंद किया था, वो अब 5 लाख आवास का वादा कर रही है। इसपर कोई भी भरोसा नहीं कर पाएगा। ऑलंपिक नर्सरी बनाने का वादे भी कोई यकीन नहीं कर पाएगा। क्योंकि कांग्रेस सरकार में बने खेल परिसरों की बीजेपी देखरेख तक नहीं कर पाई और ना ही उनमें किसी तरह की सुविधा व स्टाफ दिया गया। खिलाड़ियों के प्रति बीजेपी की नीयत और नीति पूरे देश के सामने उजागर हो चुकी है।

गृहणियों को 1100-1200 रुपये में सिलेंडर बेचने वाली बीजेपी अब अपनी हार सामने देखकर कांग्रेस की नकल करके 500 में सिलेंडर का वादा कर रही है। पिछले 10 साल में बीजेपी ने किसी लड़की को साइकिल तक नहीं दी, साइकिल छोड़ो ये सरकार लड़कियों को सुरक्षा तक नहीं दे पाई। इसलिए एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित हरियाणा की महिलाएं हैं। अब हार सामने दिख रही है तो बीजेपी स्कूटर देने की बात कर रही है।

हुड्डा ने कहा कि अग्निपथ योजना लागू करने वाली बीजेपी कभी भी अग्निवीरों का दर्द नहीं समझ सकती। जो पार्टी जाति जनगणना का विरोध कर रही है, वो कभी भी दलित व पिछड़ा वर्ग को अधिकार व भागीदारी देने की पक्षधर नहीं हो सकती। जो सरकार नई पेंशन स्कीम लेकर आई, वो कभी भी कर्मचारी हितैषी नहीं हो सकती।

हर वर्ग को अधिकार, मान-सम्मान व भागीदारी देने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है और भविष्य में भी कांग्रेस ही इसे अमल मे लाएगी। कांग्रेस 2005 और 2009 में किए गए अपने हरेक वादे को पूरा किया। यहां तक कि घोषणापत्र से आगे बढ़कर किसानों की कर्जमाफी व बिजली के बिल माफ किए। कांग्रेस 2024 में किए गए अपने सभी वादों को पूरा करेगी और हरियाणा को विकास में नंबर वन बनाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…

Related Posts

Haryana CM Announces Advanced Horticulture Degrees and Opens 14 Science Centres
Haryana

Haryana CM Announces Advanced Horticulture Degrees and Opens 14 Science Centres

June 1, 2026
High-Calibre Bomb Testing in Panchkula Today: Residents of Bhanu and Billa Villages Advised to Stay Indoors
Haryana

High-Calibre Bomb Testing in Panchkula Today: Residents of Bhanu and Billa Villages Advised to Stay Indoors

May 31, 2026
दूबलधन कॉलेज को शिक्षा हब बनाने का भरोसा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की बड़ी घोषणाएं
Education

दूबलधन कॉलेज को शिक्षा हब बनाने का भरोसा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की बड़ी घोषणाएं

May 24, 2026
झज्जर के दूबलधन कॉलेज में शिक्षा-सुधार समारोह की तैयारियां तेज, कई दिग्गज होंगे शामिल
Education

झज्जर के दूबलधन कॉलेज में शिक्षा-सुधार समारोह की तैयारियां तेज, कई दिग्गज होंगे शामिल

May 16, 2026
दीपक शर्मा , मोहाली
Haryana

हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस पर उठाए सवाल, भाजपा को भी दिया संदेश

May 15, 2026
Dr. Ramneek Krishna Maharaj
Haryana

श्रीमद्भागवत कथा (पंचम दिवस): भगवान श्रीकृष्ण ने दूर किया ब्रह्मा जी का मोह, गिरिराज जी को लगा छप्पन भोग

May 14, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 17, 2025
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

PM Modi Congratulates Singapore’s Lawrence Wong on Re-election, Emphasizes Strong Bilateral Ties

PM Modi Congratulates Singapore’s Lawrence Wong on Re-election, Emphasizes Strong Bilateral Ties

May 5, 2025
VIVIBHA-2024: Research Paper Award Ceremony Successfully Concludes at IIT Ropar

VIVIBHA-2024: Research Paper Award Ceremony Successfully Concludes at IIT Ropar

September 29, 2024
BSM’s 56th Foundation Day Celebrated with Grandeur at IIT Ropar on Ram Navami

BSM’s 56th Foundation Day Celebrated with Grandeur at IIT Ropar on Ram Navami

April 7, 2025
NINE Celebrates World Heart Day, 2024Theme- “Use Heart for Action”

NINE Celebrates World Heart Day, 2024Theme- “Use Heart for Action”

October 3, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • Embassy of India in UAE Announces Change in Passport and Visa Service Provider
  • सुनील जाखड़ ने अबोहर में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि दान करने की करी घोषणा
  • PGIMER’s Radiodiagnosis Department Shines at International Pediatric Radiology Meeting 2026 in Boston
  • If It Is at the Geographical Center, Why Not at the Center of Leadership?

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d