Friday, October 23, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Haryana

झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र, हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना के बाद अब हरियाणा में कर रहे जनता को गुमराह : नायब सैनी

The India Post by The India Post
September 21, 2024
in Haryana
Reading Time: 1 min read
0
Nayab Singh Saini

Nayab Singh Saini

325
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

मोरनी के सबीलपुर गांव में सेवा सेतु शिविर, 75 लाभार्थियों का पंजीकरण

New ADGP Dr. Mata Ravi Kiran Takes Charge of Haryana State Enforcement Bureau; Orders Crackdown on Illegal Activities

भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हैं भूपेन्द्र हुड्डा, अभी भी कांग्रेस की सोच 2014 से पहले वाली : नायब सैनी

पहले पंजाब से एसवाइएल का पानी पहुंचाएं, उसके बाद हरियाणा में आएं केजरीवाल : नायब सिंह सैनी

भाजपा का संकल्प पत्र हमारे लिए पूजनीय, 5 साल में पूरे करेंगे हर संकल्प : सैनी

पंचकूला विधानसभा में स्थित 19 पंचायतों के विकास के लिए 5 करोड़ 19 लाख रुपए दिए गए हैं

नीरज शर्मा और शमशेर गोगी के बयान ही कांग्रेस पार्टी की असली सोच

पंचकूला, 21 सितंबर। पंचकूला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के समर्थन में आयोजित नॉन-स्टॉप विकास, भाजपा पर विश्वास जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। नायब सैनी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बोलते हुए कहा कि इसी झूठ के पुलिदा से कांग्रेस ने हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना के लोगों को गुमराह किया और अब हरियाणा के लोगों को गुमराह कर रही है। श्री सैनी ने पूर्व सीएम हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच 2014 से पहले वाली ही है और हुड्डा साहब अभी भी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हैं। रैली में उमड़े जनसैलाब से अपील करते हुए नायब सैनी ने भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता को प्रचंड बहुमत से जिताकर विधानसभा भेजने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति ने यह निर्णय कर लिया है कि जब 8 तारीख को चुनाव का निर्णय आएगा तो उसमें भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग अक्सर इस बात की चर्चा करते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर कम समय मिला है, लेकिन उस कम समय में भी मैने हरियाणा के लिए मजबूत फैसले लेने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी नीति स्पष्ट थी और विजन भी क्लियर था। मुझे पता है कि किस गति पर चलना है, इसीलिए मात्र 56 दिनों में हरियाणा के विकास के लिए मैने 126 मजबूत फैसले लिए।

56 दिनों के कार्यकाल में लिए मजबूत फैसले
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी घोषणाओं के बाद विपक्ष के लोग कहने लगे कि वे मात्र घोषणाएं ही करते हैं किंतु उन्होंने जो भी घोषणा की है उसे धरातल पर उतारा है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जोरदार हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हुड्डा साहब 10 वर्षों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और मैंने मात्र 56 दिनों के कार्यकाल में काम किया, फिर भी मेरे 56 दिन उनके 10 वर्षों के कार्यकाल पर भारी पड़ेंगे। अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए कुछ अहम फैसलों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने एक लाख से काम की सालाना आय वाले 23 लाख परिवारों को हैप्पी कार्ड दिया, जिसके कारण हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। हर घर हर गृहणी योजना से 50 लाख से अधिक परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई, हरियाणा को 24 फैसले एमएसपी पर खरीदने वाला देश का पहला राज्य बनाया, जिसका किसान संगठनों ने भी बहुत प्रशंसा की।

झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणापत्र
भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे मुझसे हिसाब मांगते हैं लेकिन मैंने जो उनसे प्रश्न पूछे थे उनका आज तक उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने अपने सभी विकास कार्यों की एक किताब छपा ली है वह मात्र भारतीय जनता पार्टी का एक विधायक ही कर सकता है, कांग्रेस और अन्य दलों के विधायकों के पास किताब तो क्या कोई पर्चा भी नहीं मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र मात्र एक झूठ का पुलिंदा है। यही झूठ का पुलिंदा लेकर कांग्रेस हिमाचल में गई थी और वहां तरह-तरह के वादे किए थे, लेकिन आज सरकार बने हुए 2 साल हो गए हैं और उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ, उन्होंने प्रदेश को आर्थिक संकट में धकेल दिया। इसी झूठ के पुलिंदे के साथ वे कर्नाटक और तेलंगाना में गए थे और अब हरियाणा में आ गए हैं। हरियाणा में कहावत है कि जितनी चादर हो उतने ही पैर पसारने चाहिए, लेकिन कांग्रेस पार्टी की चादर अब पूरी तरह से फट चुकी है।

2014 से पहले की स्थिति वापस लाना चाहती है कांग्रेस
भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए सैनी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं। कांग्रेस का झूठ का पुलिंदा उतरते ही उनके एक प्रत्याशी ने जनता के बीच में खड़ा होकर यह कह दिया कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो वह दो लाख नौकरियां देंगे, जिसमें से उनके हिस्से में 2000 नौकरियों का कोटा आएगा। कांग्रेस पार्टी फिर से 2014 से पहले की स्थिति पैदा करना चाहती है जहां वे नौकरियों को बेचते थे और गरीब व्यक्तियों को नौकरी पाने के लिए अपनी जमीन-जेवरात बेचने पड़ जाते थे। इसी प्रकार असंध से उनके विधायक और प्रत्याशी ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले वह अपने घर को भरेंगे उसके बाद अपने रिश्तेदारों के घर को भरेंगे। कांग्रेस पार्टी की सोच आज भी 2014 से पहले वाली ही है और उसमें कोई भी परिवर्तन नहीं आया है।

भाजपा का संकल्प पत्र हमारे लिए पूजनीय
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए हमारा संकल्प पत्र मंत्र कोई चुनावी दस्तावेज नहीं बल्कि श्रद्धा का पात्र है और पूजनीय है और हम इसे 5 साल में पूरी तरह धरातल पर उतारेंगे। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया की भाजपा की सरकार बनने पर लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। आईएमटी खरखोदा की तर्ज पर हरियाणा के 10 जिलों में आईएमटी लगाने का काम शुरू होगा, आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत खर्च की सीमा को बढ़कर 10 लाख प्रति वर्ष कर दिया जाएगा, प्रदेश में बिना किसी खर्ची-पर्ची के 2 लाख नौकरियां दी जाएंगी और 5 लाख शहरी और ग्रामीण मकान बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि संकल्प पत्र में शामिल 20 संकल्पों के अतिरिक्त भी आम जनता के सुझावों पर काम कर उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा और 8 अक्टूबर के बाद प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार दोगुनी तेजी से विकास कार्य करेगी।

पहले पंजाब से एसवाइएल का पानी पहुंचाएं केजरीवाल
आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बड़ी-बड़ी बातें करते थे कि अपने ऊपर आरोप लगने पर वे त्यागपत्र दे देंगे, किंतु आज जब वे जेल से बाहर आए हैं तो ऐसी बातें कर रहे हैं जैसे बड़ी देशभक्ति का काम करके आए हों। केजरीवाल के ऊपर इतना बड़ा आरोप लगा, कोर्ट ने भी संज्ञान लिया,और वह जेल चले गए लेकिन उन्होंने कुर्सी नहीं छोड़ी। आज वह जेल से बाहर निकाल कर हरियाणा की दिशा को बदलने का दावा कर रहे हैं, मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वह हरियाणा को भ्रष्टाचार के दलदल में न फंसाएं । सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में भी है, पहले अरविंद केजरीवाल पंजाब जाकर एसवाईएल का पानी हरियाणा में पहुंचाने का काम करें उसके बाद हरियाणा में आएँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही अरविंद केजरीवाल मंचों पर खड़े होकर कहते थे कि कांग्रेस एक भ्रष्ट पार्टी है, और अपने बच्चों की कसम खाकर कांग्रेस के साथ गठबंधन कभी न करने की बात करते थे, और आज उनके साथ मिलकर भ्रष्टाचार करना चाहते हैं, इसीलिए यह दोनों दल एक साथ आ गए हैं। हरियाणा इनमें से किसी भी दल के हाथों में नहीं, मात्र भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है।

पिछले 10 वर्षों में पंचकुला बना नया पंचकुला
पंचकूला से लेकर यमुनानगर-सहारनपुर और हरिद्वार राज्यमार्ग 73 पर 1112 करोड रुपए का खर्च किया गया है
’ अंबाला से लेकर चंडीगढ़ तक की 45 किलोमीटर लंबी दोहरी रेलवे लाइन पर 335 करोड रुपए खर्च हुआ है
’ पंचकूला में जिला नागरिक अस्पताल को 300 बेड का बनाकर अपग्रेड करने के लिए हमारी सरकार ने काम किया है
’ पंचकूला वासियों के लिए पेयजल की व्यवस्था हेतु भाखड़ा से सीधी नहर जोड़कर करने का काम ने किया गया है
’ पंचकूला में तृतीयक ट्रीटमेंट प्लांट पर भी 55 करोड रुपए से अधिक खर्च हुए हैं
’ आयुष कॉन्फ्रेंस एवं ट्रेनिंग हाल पर 51 करोड रुपए खर्च हुए हैं
’ देवीलाल खेल स्टेडियम के अंदर बहुउद्देशीय हाल आदि के निर्माण में 50 करोड रुपए से अधिक लागत लगी है
’ पॉलिटेक्निकल कॉलेज, बहू कौशल केंद्र की स्थापना 30 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से हुई है

  • पंचकूला विधानसभा में स्थित 19 पंचायतों के विकास के लिए 5 करोड़ 19 लाख रुपए दिए गए हैं

विदेशों में भारत को बदनाम करते हैं राहुल गांधीः ज्ञानचंद गुप्ता
पंचकूला से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें पहली बार हमारे इलाके के मुख्यमंत्री मिले हैं जो एक गरीब परिवार में रह कर,अपनी मेहनत से इस पद तक पहुंचे हैं।
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 56 दिनों के अंदर विकास के कामों की जो झड़ी लगाई है उसे देखकर विरोधी पक्ष के लोग हिल चुके हैं। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती है, लेकिन हरियाणा की जनता सब जानती है और कांग्रेस को पहचानती है, इसलिए उनके बहकावे में नहीं आएगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ फैलाया कि यदि भाजपा सरकार में आ गई तो आरक्षण को हटा देगी, लेकिन आज उनके ढोल की पोल खुल गई है। अमेरिका में राहुल गांधी ने खुद यह बयान दिया है कि अगर वह सरकार में आ गए तो वह आरक्षण को समाप्त कर देंगे।
श्री गुप्ता ने कहा कि अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर सिख भाइयों को पगड़ी पहनने,और हाथ में कड़ा डालने की इजाजत नहीं है। गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से वह देश को झूठ बोलकर के बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, वह देश और हरियाणा की जनता समझ रही है।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, शिवालिक डेवलपमेंट बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश देवी नगर, रंजीता मेहता, विशाल सेठ, जिला महामंत्री परमजीत कौर, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, जिला उपाध्यक्ष व संयोजक हरेंद्र मलिक, उमेश सूद, मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, युवराज कौशिक, एडवोकेट सिद्धार्थ सिंह राणा, जेपी जांगड़ा, नरेंद्र लुबाना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराधा वर्मा, राकेश वाल्मीकि, प्रमोद सिंगल, रविंद्र राणा, जगदीश कश्यप, सोमचंद गोयल, बलजिंदर गोयल, नरेश्, सोहन सिंह, मैनपाल कविता, चौधरी काका राणा, हर्ष रानी, उषा रानी, सरिता शर्मा, प्रीति, रवि शर्मा, विधि चंद, परमजीत राणा, सोनम देवी, विशाल शर्मा, अकबरी, बलविंदर कौर, अमन कुमार, हरचरण सिंह, प्रेमलता, , नेहा ओम सिंह आदि मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…

Related Posts

मोरनी के सबीलपुर गांव में सेवा सेतु शिविर, 75 लाभार्थियों का पंजीकरण
Haryana

मोरनी के सबीलपुर गांव में सेवा सेतु शिविर, 75 लाभार्थियों का पंजीकरण

October 13, 2026
New ADGP Dr. Mata Ravi Kiran Takes Charge of Haryana State Enforcement Bureau; Orders Crackdown on Illegal Activities
Haryana

New ADGP Dr. Mata Ravi Kiran Takes Charge of Haryana State Enforcement Bureau; Orders Crackdown on Illegal Activities

October 13, 2026
महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने NTA NET परीक्षा में पाई सफलता
Haryana

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने NTA NET परीक्षा में पाई सफलता

September 15, 2026
Shandilya Urges Haryana Government Not to Withdraw Cases Against Ambala Police Attack Accused Until Public Apology
Haryana

अंबाला पुलिस पर हमले के आरोपियों के माफी मांगने तक मुकदमे वापस न लिए जाएं : वीरेश शांडिल्य

August 20, 2026
झज्जर पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया का भव्य स्वागत
BJP

झज्जर पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया का भव्य स्वागत

August 20, 2026
करनाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान
BJP

करनाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान

July 3, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 15, 2025
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

अर्शदीप कौर ने इंटर-स्कूल स्टेट आर्चरी प्रतियोगिता में जीते तीन स्वर्ण पदक

अर्शदीप कौर ने इंटर-स्कूल स्टेट आर्चरी प्रतियोगिता में जीते तीन स्वर्ण पदक

September 12, 2025
Ayyappa Temple at Sabarimala

Sabarimala Temple Opens Doors to Devotees for Malayalam New Year and Chingam Pujas

August 17, 2026
CM Bhagwant Mann asks to Centre to Address Punjab’s Paddy Storage Concerns

Back on His Feet: Free Knee Surgery Under MMSY Saves Mohali Barber’s Livelihood

July 6, 2026
PGI Chandigarh makes history with three successful cervical spine disc replacements in one week

PGI Chandigarh makes history with three successful cervical spine disc replacements in one week

November 4, 2024

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार से की मुलाकात
  • सेक्टर-41 में बबीता पठानिया और उपिंदर पठानिया ने किया रावण दहन
  • आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन
  • रामराज्य का आदर्श आज भी सुशासन का मानदंड: प्रधानमंत्री मोदी

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d