Thursday, April 30, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Haryana

जाति-धर्म के नाम पर बांटती है कांग्रेस : अनुराग सिंह ठाकुर

admin by admin
October 3, 2024
in Haryana
0
जाति-धर्म के नाम पर बांटती है कांग्रेस : अनुराग सिंह ठाकुर
322
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़, 2 अक्तूबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत बुधवार को घरौंडा, असंध, कुरुक्षेत्र, शाहबाद, शहज़ादपुर व पंचकूला में रोड शो व जनसभाओं को संबोधित कर हरियाणा के सतत विकास को बनाने रखने व प्रदेश को दंगाइयों-उगाही करने वालों से बचाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वाहन किया। अनुराग ठाकुर ने कहा “हरियाणा में कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए दंगाइयों, उगाही करने वालों को टिकट दिया है। कांग्रेस हरियाणा को अराजकता व भ्रष्टाचार की आग में झोंकना चाहती है इसलिए ये इन चुनावों में आसामाजिक तत्वों के भरोसे बैठी है। अगर कांग्रेस गलती से भी सत्ता में आती है तो हरियाणा में फिर से दंगे, ज़मीन क़ब्ज़े, दलाली, भ्रष्टाचार की चपेट में आ जायेगा। हिमाचल, कर्नाटक व तेलंगाना की तरह यहाँ भी फर्जी फॉर्म का धंधा शुरू कर जनता को ठगने की तैयारी में है। कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक बदहाली और दिवालियेपन की ओर धकेल दिया है। इनकी सारी गारण्टियाँ फेल हुई हैं और अब ये हरियाणा में भी झूठे वादे करते घूम रहे हैं। हरियाणा वालों, इनके झाँसे में मत आना, कमल ही खिलाना”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ भाजपा समाज के सभी वर्गों को लेकर साथ चलने वाली पार्टी है। हम जाति-पाति के नाम पर बाँटने का काम नहीं करते। मगर कांग्रेस रात दिन जाति के नाम पर लोगों को बाँटने का काम करती है। राहुल गांधी हर जगह जाति का राग अलापते रहते हैं मगर संसद में जब उनकी जाति पूछी गई तो बग़लें झांकने लगे। हरियाणा में भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास मूलमंत्र के साथ अभूतपूर्व विकास किया है। जनता के आशीर्वाद से सेवा का यह कार्य आगे भी अनवरत जारी रहेगा”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हरियाणा में कांग्रेस ने अपने शासन काल में लूट और भ्रष्टाचार को चरम पहुँचा दिया था। इनकी सरकार में पूरे हरियाणा में दलाल और दामाद का बोलबाला था। दबंगों द्वारा किसानों की ज़मीन हड़पना, अवैध कब्जा करना आम बात हो गई थी। भाजपा आई और हरियाणा को इस अभिशाप से मुक्ति दी, मगर कांग्रेस अब फिर से प्रदेश में वही जंगलराज वापस लाने के सपने देख रही है। पूरे देश में कांग्रेस से बेईमान व धोखेबाज पार्टी कोई नहीं है। हरियाणा की जनता कांग्रेस के इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और फिर से एक बार भाजपा सरकार बना कर कांग्रेस को विपक्ष में बैठायेगी”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कहते है कि कांग्रेस आरक्षण ख़त्म देगी। क्या ये बाबा साहब के संविधान से खिलवाड़ और हमारे पिछड़े वर्ग के भाइयों-बहनों के हक़ पर डाका नहीं है? मोदी सरकार ने तो आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को भी आरक्षण देने का काम किया तो फिर कांग्रेस आरक्षण ख़त्म क्यों करना चाहती है? हरियाणा महाभारत की भूमि है और जैसे कौरवों ने पांडवों की ज़मीन हड़पने का काम किया था उसी तरह कांग्रेस पार्टी हरियाणा में फिर किसानों की ज़मीन हड़पने की तैयारी कर रही है” अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि “मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में सेना के लिए जो कार्य हुए हैं, वह पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुए होंगे। हमने सेना की वर्षों पुरानी मांग, वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। अभी तक एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसा हम हमारे बहादुर पूर्व सैनिकों को दे चुके हैं। कांग्रेस ने तो अपने 10 वर्षों में सेना को एक भी बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं दिया। उनके दौर में सेना जरूरी साजो सामान के लिए तरसती थी। इन्होंने सैन्य सामानों में भी घोटाले किए, रक्षा सौदों में दलाली खाई। लेकिन मोदी जी ने सेना को सभी अत्याधुनिक हथियार दिलाए। आज हमारी सेना के पास राफेल विमान से लेकर बुलेट प्रूफ जैकेट, आईएनएस विक्रांत से लेकर तेजस विमान और अग्नि मिसाइल हैं। हमने सिर्फ बॉर्डर पर 6800 किलोमीटर से ज्यादा सड़के बनाई हैं। पिछले वर्ष देश में एक लाख करोड़ से ज्यादा रक्षा उत्पादन किया गया है। जो भारत कभी विश्व में सबसे बड़े रक्षा आयातक के तौर पर जाना जाता था वह आज अपने ही देश में रक्षा क्षेत्र से जुड़े एक लाख करोड़ से ज्यादा के समान बना रहा है”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ 5 अक्तूबर के बाद जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो हम प्रदेश की सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह ₹2,100, प्रति शहर 50,000 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन, चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं परिवार के 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा, 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद, 2 लाख युवाओं को ’बिना पर्ची और बिना खर्ची पक्की सरकारी नौकरी, हर घर गृहणी योजना तहत ₹500 में सिलेंडर, हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी, छोटी पिछड़े समाज की जातियों (36 बिरादरियों) के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड जैसी कई सुविधाएँ देने जा रही है।

READ ALSO

हरियाणा बजट 2026-27: मुख्यमंत्री ने पेश किया 2.23 लाख करोड़ का बजट

माजरा के श्याम बाबा मंदिर में भव्य हिंदू सम्मेलन: ‘पंच प्रण’ और ‘मातृ शक्ति’ को बताया सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण का आधार

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related Posts

हरियाणा बजट 2026-27: मुख्यमंत्री ने पेश किया 2.23 लाख करोड़ का बजट
Haryana

हरियाणा बजट 2026-27: मुख्यमंत्री ने पेश किया 2.23 लाख करोड़ का बजट

March 3, 2026
माजरा के श्याम बाबा मंदिर में भव्य हिंदू सम्मेलन: ‘पंच प्रण’ और ‘मातृ शक्ति’ को बताया सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण का आधार
Haryana

माजरा के श्याम बाबा मंदिर में भव्य हिंदू सम्मेलन: ‘पंच प्रण’ और ‘मातृ शक्ति’ को बताया सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण का आधार

February 23, 2026
लद्दाख प्रकरण पर केंद्रित विचार गोष्ठी का आयोजन, जनजातीय समाज के प्रश्नों पर गंभीर विमर्श
Haryana

लद्दाख प्रकरण पर केंद्रित विचार गोष्ठी का आयोजन, जनजातीय समाज के प्रश्नों पर गंभीर विमर्श

October 13, 2025
शरद पूर्णिमा पर जटेला धाम में उमड़ा श्रद्धा और आयुर्विज्ञान का संगम, हजारों रोगियों ने खीर प्रसाद से पाए आरोग्य लाभ
Haryana

शरद पूर्णिमा पर जटेला धाम में उमड़ा श्रद्धा और आयुर्विज्ञान का संगम, हजारों रोगियों ने खीर प्रसाद से पाए आरोग्य लाभ

October 7, 2025
डॉ. रमनीक कृष्ण जी महाराज से कथा सुनकर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
Haryana

डॉ. रमनीक कृष्ण जी महाराज से कथा सुनकर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

September 11, 2025
Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh Adopts Five TB Patients as ‘Nikshay Mitra’
Haryana

Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh Adopts Five TB Patients as ‘Nikshay Mitra’

September 2, 2025

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 17, 2025
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

MeitY Issues Advisory to Social Media Platforms on Curbing Hoax Bomb Threats Amid Airline Operations

MeitY Issues Advisory to Social Media Platforms on Curbing Hoax Bomb Threats Amid Airline Operations

October 27, 2024
भारत आत्मनिर्भरता के साथ हथियारों के निर्यात में अग्रणी, आर्मेनिया बना सबसे बड़ा खरीदार

भारत आत्मनिर्भरता के साथ हथियारों के निर्यात में अग्रणी, आर्मेनिया बना सबसे बड़ा खरीदार

September 25, 2024
PGI Chandigarh makes history with three successful cervical spine disc replacements in one week

PGI Chandigarh makes history with three successful cervical spine disc replacements in one week

November 4, 2024
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बड़ी सफलता: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में 100 से अधिक आतंकियों को किया ढेर

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बड़ी सफलता: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में 100 से अधिक आतंकियों को किया ढेर

May 12, 2025

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • Medical Experts Warn of Rising Liver Damage in Indian Youth Linked to Excessive Energy Drink Consumption
  • नमाज वाले बयान पर नमिता थापर को, स्वामी केश्वनंद महाराज ने याद दिलाया हिंदू धर्म का वैज्ञानिक महत्व
  • NDMC Schools Achieve Historic 100% Pass Rate in Class X Board Exams
  • India Shifts Focus to Holistic Healthcare to Combat Rising Burden of Non-Communicable Diseases

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Sample Page

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d