Monday, September 21, 2026
  • Login
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Headline

MSP खत्म करने का भाजपाई षडयंत्र बेनकाब : रणदीप सिंह सुरजेवाला

The India Post by The India Post
October 29, 2024
in Headline
Reading Time: 3 mins read
0
MSP खत्म करने का भाजपाई षडयंत्र बेनकाब : रणदीप सिंह सुरजेवाला
340
SHARES
2.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

UPI यूजर्स के लिए रहेगा पूरी तरह मुफ्त, ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यापारी भुगतान पर ही लगेगा MDR

भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ: पोखरण में ड्रोन, स्वार्म टेक्नोलॉजी और ‘वायु उत्तम’ का प्रदर्शन

हरियाणा-पंजाब के किसानों – खेत मजदूरों – आढ़तियों – मंडी मजदूरों – राईस मिल मालिकों को भाजपा ‘‘किसान आंदोलन’’ की सजा दे रही है। तीन खेती विरोधी काले कानूनों को आंदोलन कर खत्म करवाने व मोदी सरकार को झुकाने का बदला हरियाणा-पंजाब से लिया जा रहा है। इस षडयंत्रकारी मिलीभगत में हरियाणा व पंजाब की सरकारें शामिल हैं।

भाजपा के इस षडयंत्र के छः पहलू हैंः-

o ‘‘फूड व फर्टिलाईज़र सब्सिडी’’ को ही काट दिया जाए।

o MSP पर धान की फसल खरीदी न कर MSP को चोर दरवाजे से खत्म कर दिया जाए।

o हरियाणा-पंजाब के किसानों की MSP पर धान खरीद के रजिस्ट्रेशन में ही कटौती कर दी जाए।

o हरियाणा-पंजाब की खेती को कम करने के लिए डीएपी-यूरिया खाद उपलब्ध न करवाई जाए।

o मंडी के आढ़ती की रोजी-रोटी पर हमला करो – आढ़ती का कमीशन 2.5 प्रतिशत से काटकर 46 रुपया क्विंटल कर दो, ताकि धीरे-धीरे काम बंद हो जाए।

o राईस मिलर के व्यवसाय में गतिरोध पैदा करो ताकि वो MSP पर खरीदे किसान के धान की खरीद व मिलिंग ही कम मात्रा में करें।

  1. सब्सिडी में कटौती करने का षडयंत्र

मोदी सरकार ने पिछले पाँच साल में ‘‘सब्सिडी’’, यानी ‘‘फर्टिलाईज़र-फूड-फ्यूल सब्सिडी’’ में ₹3,30,000 करोड़ की भयंकर कटौती कर दी है। साल 2020-21 के बजट में यह सब्सिडी जीडीपी का 3.8 प्रतिशत (सब्सिडी का बजट था ₹7,58,165 करोड़) थी, तो पाँच साल बाद साल 2024-25 के बजट में यह सब्सिडी कम कर जीडीपी का 1.3 प्रतिशत (सब्सिडी का बजट है ₹4,28,423 करोड़) कर दी गई। अर्थात सब्सिडी में कटौती की गई ₹3,29,742 करोड़। इसका नतीजा स्वाभाविक तौर से खेती और किसान को भुगतना पड़ रहा है।

‘‘फूड सब्सिडी’’ की मार तो और बड़ी है। केवल पिछले 2 साल में ही मोदी सरकार द्वारा ‘‘फूड सब्सिडी’’ में ₹78,000 करोड़ की कटौती कर दी गई। साल 2022-23 में बजट का फूड सब्सिडी पर खर्च था ₹2,83,745 करोड़, जो साल 2024-25 के बजट में कम करके कर दिया गया ₹2,05,250 करोड़। अर्थात ₹78,495 करोड़ की कटौती। इसकी कीमत कौन अदा करेगा – किसान व गरीब मजदूर।

  1. MSP पर फसल खरीदी कम करने का षडयंत्र

आज 29 अक्टूबर, 2024 तक के हरियाणा-पंजाब से MSP खरीद के आँकड़े चौंकाने वाले हैं। यह सारा डेटा भारत सरकार के “Central Food Grains Procurement Portal” पर उपलब्ध है (www.cfpp.nic.in)। इसी से षडयंत्र साफ हो जाता है। पिछले साल के मुकाबले, आज तक पंजाब और हरियाणा से 82,88,450 मीट्रिक टन धान की खरीद कम हुई है।

हरियाणा

o हरियाणा में MSP खरीद के लिए रजिस्टर्ड किसानों की संख्या = 4,19,532

29 अक्टूबर तक MSP पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या = 1,33,114

जिन किसानों से MSP पर फसल खरीद नहीं हुई, उनकी संख्या = 2,86,418

जब 3 लाख किसानों से MSP पर खरीद ही नहीं हुई, तो षडयंत्र साफ है।

o हरियाणा में पिछले साल धान की खरीद हुई = 58,92,721 मीट्रिक टन

हरियाणा में 29 अक्टूबर तक धान की खरीद हुई = 37,23,352 मीट्रिक टन

यानी, 29 अक्टूबर तक धान की खरीद कम हुई = 21,69,369 मीट्रिक टन

हरियाणा में धान खरीद 15 नवंबर को बंद हो जाएगी। 1 नवंबर तक त्योहार का सीज़न है। 14 दिन में 22 लाख मीट्रिक टन धान खरीदना असंभव है। नतीजा साफ है, MSP पर धान खरीदी होगी ही नहीं।

पंजाब

o पंजाब में पिछले साल धान की खरीद हुई = 1,11,03,434 मीट्रिक टन

पंजाब में 29 अक्टूबर तक धान की खरीद हुई = 49,84,353 मीट्रिक टन

यानी, 29 अक्टूबर तक धान की खरीद कम हुई = 61,19,081 मीट्रिक टन

यानी पिछले साल के मुकाबले में अब तक आधी खरीद भी नहीं हुई।

o साल 2023-24 पंजाब में MSP खरीद के लिए रजिस्टर्ड किसानों की संख्या = 7,97,659

साल 2024-25 पंजाब में MSP खरीद के लिए रजिस्टर्ड किसानों की संख्या = 3,21,851

1 साल में ही MSP खरीद पर कम हुए रजिस्टर्ड किसानों की संख्या = 4,75,808

MSP पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या 60 प्रतिशत कम कैसे हो सकती है? यह अपने आप में षडयंत्र को उजागर करता है।

देश के भी यही हालात

o साल 2023-24- 19 प्रांतों में MSP पर धान रजिस्टर करने वाले किसानों की संख्या = 1,11,03,434

साल 2024-25- 19 प्रांतों में MSP पर धान रजिस्टर करने वाले किसानों की संख्या = 51,20,405

1 साल में ही MSP खरीद पर कम हुए रजिस्टर्ड किसानों की संख्या = 59,83,029

o साल 2023-24- 19 प्रांतों में धान की खरीद हुई = 7,19,89,675 मीट्रिक टन

साल 2024-25- 29 अक्टूबर तक 19 प्रांतों में धान की खरीद हुई = 92,46,463 मीट्रिक टन

29 अक्टूबर तक MSP पर धान की खरीद कम हुई = 6,27,43,212 मीट्रिक टन

15 दिन में बाकी की खरीद कैसे हो पाएगी।

  1. आढ़तियों व मंडी मजदूरों की रोजी-रोटी खत्म करने का षडयंत्र

हरियाणा-पंजाब के आढ़तियों की रोजी-रोटी पर सिलसिलेवार हमला बोला जा रहा है ताकि बिहार की तर्ज पर मंडियाँ बंद हो जाएं और किसानों को फसल अडानी जैसी कंपनियों के साईलो पर बेचनी पड़े।

हरियाणा-पंजाब की अनाज मंडियाँ किसान को MSP मिलने की गारंटी है। इन मंडियों में लाखें मुनीमों, उठान व लदान करने वाले मंडी मजदूरों, छोटे-छोटे ठेकेदारों, झराई, तुलाई व सफाई करने वाले मजदूरों को भी रोजगार मिलता है। भाजपा सरकार ने एक षडयंत्र के तहत आढ़ती का कमीशन 2.5 प्रतिशत से काटकर 46 रुपया प्रति क्विंटल कर दिया है।

  1. राईस मिल मालिकों के व्यवसाय में गतिरोध करने का षडयंत्र

हरियाणा-पंजाब में लगभग 9,000 से अधिक राईस मिलर हैं। इनमें से अधिकतर PDS राईस मिलिंग का काम करते हैं। भाजपा सरकार व पंजाब-हरियाणा की सरकारों ने अलग-अलग हाईब्रिड किस्म का धान किसान को बिकवाया, विशेषतः पीआर-126 किस्म का धान पंजाब सरकार ने बिकवाया। भाजपा सरकार के नॉर्म्स के मुताबिक राईस मिलर को पीडीएस का धान 1 क्विंटल पर 67 प्रतिशत सरकार को देना है। पर राईस मिलर एसोसिएशन के मुताबिक यह 62 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता। मोदी सरकार ने धान के पूरे सीज़न में इसका कोई हल नहीं निकाला व धान की बिक्री के बाद इसकी जाँच बारे एक कमिटी बैठा दी। न रिपोर्ट आई, न गतिरोध समाप्त होगा, और न ही किसान की फसल MSP पर खरीदी जाएगी।

  1. MSP पर धान न खरीदने का षडयंत्र

o ऊपर लिखी सारी मुश्किलात के चलते MSP पर धान की खरीद हो ही नहीं रही। ₹2300 प्रति क्विंटल पीआर धान का MSP है, पर किसान को ₹2000/₹2100 प्रति क्विंटल ही मिल पाया। 1509 किस्म के धान में तो ₹600/700 प्रति क्विंटल का नुकसान है।

o हरियाणा में श्री नायब सैनी व भाजपा ने यह कहकर वोट लिया कि 8 अक्टूबर के बाद धान ₹3100 प्रति क्विंटल के MSP पर खरीदा जाएगा। पर सच यह है कि ₹2100 प्रति क्विंटल भी नहीं मिल रहा।

मोदी सरकार व हरियाणा-पंजाब की सरकारें इस किसान – खेत मजदूर – आढ़ती – मंडी मजदूर – राईस मिलर विरोधी षडयंत्र तथा MSP खत्म करने की साजिश का जवाब दें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…

Related Posts

UPI यूजर्स के लिए रहेगा पूरी तरह मुफ्त, ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यापारी भुगतान पर ही लगेगा MDR
Headline

UPI यूजर्स के लिए रहेगा पूरी तरह मुफ्त, ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यापारी भुगतान पर ही लगेगा MDR

September 16, 2026
भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ: पोखरण में ड्रोन, स्वार्म टेक्नोलॉजी और ‘वायु उत्तम’ का प्रदर्शन
Defence

भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ: पोखरण में ड्रोन, स्वार्म टेक्नोलॉजी और ‘वायु उत्तम’ का प्रदर्शन

September 15, 2026
PM Modi Visits Union Minister Piyush Goyal’s Residence for Ganpati Darshan
Headline

PM Modi Visits Union Minister Piyush Goyal’s Residence for Ganpati Darshan

September 14, 2026
Former Akali Minister and Badal Aide Major Bhupinder Singh Dhillon Joins BJP
Headline

Former Akali Minister and Badal Aide Major Bhupinder Singh Dhillon Joins BJP

September 14, 2026
India’s Aerospace Sector Surges with GAGAN System Leading the Charge in Global Navigation
Headline

India’s Aerospace Sector Surges with GAGAN System Leading the Charge in Global Navigation

September 14, 2026
PM Modi Thanks World Leaders as Delhi BRICS Summit Concludes on a Productive Note
Headline

PM Modi Thanks World Leaders as Delhi BRICS Summit Concludes on a Productive Note

September 14, 2026

POPULAR NEWS

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 15, 2025
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

“पौधों की बीमारियों के खिलाफ प्रकृति की ढाल को सशक्त बनाना – ट्राइकोडर्मा को बढ़ाने का (बहुगुणन) सबसे आसान तरीका जानें”

December 6, 2024

EDITOR'S PICK

Health Minister JP Nadda Highlights Zero Out-of-Pocket Expenditure at 10th National Health Summit, Launches Swasth Bharat Portal

Health Minister JP Nadda Highlights Zero Out-of-Pocket Expenditure at 10th National Health Summit, Launches Swasth Bharat Portal

May 1, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नवयोग सूर्योदय सेवा समिति ने देशभर में चलाया व्यापक योग जागरूकता अभियान

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नवयोग सूर्योदय सेवा समिति ने देशभर में चलाया व्यापक योग जागरूकता अभियान

June 22, 2026
माँ नर्मदा पर बढ़ता प्रदूषण बना जानलेवा खतरा, इंदौर हादसे ने उठाए जल सुरक्षा पर गंभीर सवाल

माँ नर्मदा पर बढ़ता प्रदूषण बना जानलेवा खतरा, इंदौर हादसे ने उठाए जल सुरक्षा पर गंभीर सवाल

January 25, 2026

डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 ने जीता गोल्ड, एसडी कॉलेज को 26-16 से दी मात

February 13, 2026

About

TheIndiaPost is India’s leading trilingual (English,Hindi and Punjabi) news platform for latest news, features, and breaking stories. Send your press notes to theindiapost@gmail.com

Follow us

Categories

  • AAP
  • Agriculture
  • Article
  • BJP
  • Business
  • Chandigarh
  • Congress
  • Defence
  • Education
  • Haryana
  • Headline
  • Health
  • Himachal
  • Madhya Pradesh
  • Nation
  • North East
  • Politics
  • Property
  • Punjab
  • SAD
  • Sports
  • Technology
  • Tolet
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • World

Recent Posts

  • UPI यूजर्स के लिए रहेगा पूरी तरह मुफ्त, ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यापारी भुगतान पर ही लगेगा MDR
  • महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने NTA NET परीक्षा में पाई सफलता
  • भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ: पोखरण में ड्रोन, स्वार्म टेक्नोलॉजी और ‘वायु उत्तम’ का प्रदर्शन
  • Ayurveda Goes Global: India Integrates Traditional Medicine with Modern Science

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Article
  • Agriculture
  • Business
  • Defence
  • Education
  • Health
  • Nation
    • Punjab
    • Haryana
    • Chandigarh
    • Uttarakhand
    • Madhya Pradesh
    • Uttar Pradesh
  • Politics
    • BJP
    • Congress
    • AAP
    • SAD
  • Sports
  • World

© 2026 TIP - India’s leading trilingual news platform for latest news, features, and breaking storiesBharatKiAwaj.

%d