• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, February 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
  • Article
  • Haryana
  • Punjab
  • Chandigarh
  • Uttarakhand
  • Education
  • Sports
  • Health
  • World
  • Agriculture
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
  • Article
  • Haryana
  • Punjab
  • Chandigarh
  • Uttarakhand
  • Education
  • Sports
  • Health
  • World
  • Agriculture
No Result
View All Result
TheIndiaPost
No Result
View All Result
Home Haryana

ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन की खोली पोल

admin by admin
September 22, 2024
in Haryana
0
ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन की खोली पोल
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंद्रमोहन ने 18 साल में 52 मिनट और मैने 5 साल में 250 मिनट विधानसभा में उठाई पंचकूला की आवाज : ज्ञानचंद गुप्ता

READ ALSO

लद्दाख प्रकरण पर केंद्रित विचार गोष्ठी का आयोजन, जनजातीय समाज के प्रश्नों पर गंभीर विमर्श

शरद पूर्णिमा पर जटेला धाम में उमड़ा श्रद्धा और आयुर्विज्ञान का संगम, हजारों रोगियों ने खीर प्रसाद से पाए आरोग्य लाभ

जो व्यक्ति विधानसभा में नहीं बोल सकता वह पंचकूला का विकास नहीं करा सकता : गुप्ता

कांग्रेस ने कुमारी सैलजा का अपमान नहीं किया, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान किया : ज्ञानचंद गुप्ता

पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा विकसित जिला बनाना मेरा लक्ष्य : ज्ञानचंद गुप्ता

पंचकूला, 22 सितंबर। पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रेसवार्ता करके कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन को आड़े हाथों लिया। श्री गुप्ता ने कहा कि जो व्यक्ति विधानसभा में क्षेत्र की आवाज नहीं उठा सका वह पंचकूला का हित नहीं कर सकता। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन 18 साल विधायक रहे और मात्र 52 मिनट ही बोले। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला की जनता ने मुझे दो बार मौका दिया और मैने 2014 से 2019 तक इन 5 वर्षों में 250 मिनट तक पंचकूला के लोगों के हितों की आवाज विधानसभा में उठाई है। उन्होंने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं और आगे भी सेवा करता रहूंगा। प्रेसवार्ता के दौरान ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस को दलित विरोधी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कुमारी सैलजा का अपमान नहीं किया, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान किया है। कांग्रेस नेताओं को माफी मांगनी चाहिए।
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि बरवाला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जन आशीर्वाद रैली में हजारों लोग आए और रैली सफल रही। रैली की सफलता के लिए श्री गुप्ता ने पंचकूला के लोगों का आभार जताया। श्री गुप्ता ने कहा कि सोमवार को पंचकूला के सेक्टर-15 कम्यूनिटी सेंटर में महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन रेखा शर्मा सम्मेलन को संबोधित करेंगे और इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी भी मौजूद रहेंगी। उन्होंने कहा भाजपा का मिशन क्लियर है, भाजपा विकास की राजनीति करती है। 10 वर्षों में हमारी सरकार ने बिना भेदभाव किए हर जिला में विकास कराया है। पंचकूला में 10 वर्षों में जितना विकास भाजपा सरकार ने किया है उतना कभी दूसरी सरकारों में नहीं हो पाया।
पत्रकार के एक सवाल पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मैने कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन से सवाल पूछे थे कि 18 साल में कांग्रेस ने पंचकूला में क्या-क्या काम कराए हैं, लेकिन चंद्रमोहन ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया। श्री गुप्ता ने कहा कि मैने अपने 10 साल के कार्यकाल में पंचकूला में 5 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। पंचकूला से लेकर यमुनानगर-सहारनपुर और हरिद्वार राज्यमार्ग 73 पर 1112 करोड रुपए का खर्च किया गया। अंबाला से लेकर चंडीगढ़ तक की 45 किलोमीटर लंबी दोहरी रेलवे लाइन पर 335 करोड रुपए खर्च हुआ। जिला नागरिक अस्पताल को 300 बेड का बनाकर अपग्रेड किया। ट्रीटमेंट प्लांट पर भी 55 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए। आयुष कॉन्फ्रेंस एवं ट्रेनिंग हाल पर 51 करोड रुपए, देवीलाल खेल स्टेडियम के अंदर बहुउद्देशीय हाल आदि के निर्माण में 50 करोड़, पॉलिटेक्निकल कॉलेज, बहू कौशल केंद्र की स्थापना पर 30 करोड़ 60 लाख खर्च किए हैं। 19 पंचायतों के विकास के लिए 5 करोड़ 19 लाख रुपए दिए गए। श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा जो काम करती उसका रिपोर्ट कार्ड जनता को देती है। जबकि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन का 18 साल का पूरा ब्यौरा मीडिया के सामने रखा

ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन को विधानसभा में आवाज उठाने को लेकर भी लपेटा। कांग्रेस प्रत्याशी का पूरा ब्यौरा पत्रकारों के सामने रखते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि विधायक रहते चंद्रमोहन ने विधानसभा में 1993, 1994 को कुछ नहीं बोला, 1995 में केवल 15 मिनट बोले हैं। इसके अलावा 1996 में भी कोई आवाज नहीं उठाई, 1998 में मात्र 10 मिनट और 2005 से 2009 तक चंद्रमोहन चार साल में केवल 15 मिनट विधानसभा में बोले हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रमोहन 18 साल विधायक रहे और मात्र 52 मिनट ही विधानसभा में उन्होंने अपनी बातें रखी हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी को पंचकूला के लोगों से कोई लेना देना नहीं

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 2014 से 2019 तक के कार्यकाल में मैने 250 मिनट विधानसभा में क्षेत्र के विकास की बातें रखी हैं। गुप्ता ने कहा कि अंतर साफ है कि कांग्रेस प्रत्याशी को पंचकूला के लोगों से कोई लेना देना नही है। पत्रकारों से ही सवाल करते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा जनता को मालूम है कि पंचकूला की आवाज कौन है। एक सवाल पर श्री गुप्ता ने कहा कि जनता को पता है कि उनकी आवाज सिर्फ ज्ञानचंद गुप्ता ही उठा सकते हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान ज्ञानचंद गुप्ता ही करा सकते हैं।

पंचकूला में भाजपा की लहर, जनता फिर खिलाएगी कमल

एक अन्य सवाल पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला में भाजपा की लहर है। जनता को भाजपा पर विश्वास है। लोगों को पता है कि पंचकूला को हर भरा, स्वच्छ और विकसित जिला जिला ज्ञानचंद गुप्ता ही बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है। कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है, इसी घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक गई थी। कांग्रेस ने इन तीनों राज्यों में घोषणा पत्र में कहे गए वादों को लागू नहीं किया। हिमाचल के हालात तो ऐसे हैं कि कर्मचारियों को वेतन देने तक के पैसे नहीं है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related Posts

लद्दाख प्रकरण पर केंद्रित विचार गोष्ठी का आयोजन, जनजातीय समाज के प्रश्नों पर गंभीर विमर्श
Haryana

लद्दाख प्रकरण पर केंद्रित विचार गोष्ठी का आयोजन, जनजातीय समाज के प्रश्नों पर गंभीर विमर्श

October 13, 2025
शरद पूर्णिमा पर जटेला धाम में उमड़ा श्रद्धा और आयुर्विज्ञान का संगम, हजारों रोगियों ने खीर प्रसाद से पाए आरोग्य लाभ
Haryana

शरद पूर्णिमा पर जटेला धाम में उमड़ा श्रद्धा और आयुर्विज्ञान का संगम, हजारों रोगियों ने खीर प्रसाद से पाए आरोग्य लाभ

October 7, 2025
डॉ. रमनीक कृष्ण जी महाराज से कथा सुनकर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
Haryana

डॉ. रमनीक कृष्ण जी महाराज से कथा सुनकर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

September 11, 2025
Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh Adopts Five TB Patients as ‘Nikshay Mitra’
Haryana

Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh Adopts Five TB Patients as ‘Nikshay Mitra’

September 2, 2025
आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्ड जारी
Haryana

आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्ड जारी

June 24, 2025
भारत के उज्जवल भविष्य की नींव का पत्त्थर है टॉपर-प्रतिभाएं- ओमप्रकाश बेरी
Education

भारत के उज्जवल भविष्य की नींव का पत्त्थर है टॉपर-प्रतिभाएं- ओमप्रकाश बेरी

May 30, 2025
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

Applicants Face Technical Glitch During Udyam MSME Registration; CBDT Server Downtime Causes Delays

July 17, 2025
Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

Prof. Gurvinder Pal Thami Appointed Medical Superintendent of Govt. Medical College & Hospital, Sector-32, Chandigarh

December 12, 2024
“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

“स्वादिष्ट तरीके से रक्त शर्करा (डायबिटिक) को नियंत्रित करें अपनी प्लेट में मशरूम शामिल करें “

December 6, 2024
उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

उत्तर भारत में आम के फूल खिलने से पूर्व एवं खिलने के दौरान की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

December 6, 2024
Donald Trump says he will meet with Indian Prime Minister Narendra Modi

Donald Trump says he will meet with Indian Prime Minister Narendra Modi

0
University of Melbourne has opened a centre in Delhi

University of Melbourne has opened a centre in Delhi

0
लेबनान में एक साथ एक हजार से ज्यादा पेजर्स में हुआ धमाका

लेबनान में एक साथ एक हजार से ज्यादा पेजर्स में हुआ धमाका

0
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

0
Indian Researchers Develop Eco-Friendly, Self-Powered Photodetector with Long-Term Stability

Indian Researchers Develop Eco-Friendly, Self-Powered Photodetector with Long-Term Stability

February 4, 2026
हम आतंकवाद को पाताल तक दफन करके ही दम लेंगे : अमित शाह

Amit Shah to Launch India’s First Cooperative Ride-Hailing Service ‘Bharat Taxi’ on February 5

February 4, 2026
Railways to Manufacture 260 Vande Bharat Sleeper Rakes to Modernise Long-Distance Travel

Railways to Manufacture 260 Vande Bharat Sleeper Rakes to Modernise Long-Distance Travel

February 4, 2026
PGIMER Hosts World Cancer Day 2026 Symposium to Strengthen Oncology Nursing Excellence

PGIMER Hosts World Cancer Day 2026 Symposium to Strengthen Oncology Nursing Excellence

February 4, 2026

Recent News

© 2006 TheIndiaPost - Bharat Ki Awaz TheIndiaPost.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Headline
  • Haryana
  • Health
  • Education
  • Article
  • Punjab
  • Chandigarh
  • Agriculture

© 2006 TheIndiaPost - Bharat Ki Awaz TheIndiaPost.

%d